LIVE

आज की ताजा खबर, 20 अक्टूबर, 2022 Highlights: अगले साल जून में होगा चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण

आज की ताजा खबर, 20 अक्टूबर, 2022 Highlights: अगले साल जून में होगा चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण

आज की ताजा खबर, 20 अक्टूबर, 2022 Highlights: अगले साल जून में होगा चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण

आज की ताजा खबर 20 अक्टूबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Highlights: चीन ने एक बार फिर आतंकवाद पर दोहरा रवैया अपनाया है। उसने जमात उद दावा के सरगना हाफिज सईद को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव पर वीटो लगा दिया है। भारत के इस प्रस्ताव का समर्थन अमेरिका ने किया लेकिन चीन ने अडंगा लगा दिया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने बुधवार रात अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। दूसरी सूची में 54 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात में आज दूसरा दिन है। बुधवार को उन्होंने गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो-2022 का उद्घाटन किया।

OCT 20, 2022 23:50 IST

अंकिता हत्याकांड: उच्च न्यायालय ने एसआईटी से रिपोर्ट दाखिल करने को कहा

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) को केस डायरी के साथ मामले की स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का बृहस्पतिवार को निर्देश दिया। न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकल पीठ ने पौड़ी गढ़वाल निवासी आशुतोष नेगी की याचिका पर सुनवाई करते हुए एसआईटी को मामले में स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिए।
OCT 20, 2022 23:23 IST

कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 17 उम्मीदवारों की दूसरी जारी की। पार्टी अब तक कुल 63 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। राज्य में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं।
OCT 20, 2022 23:22 IST

जींद में दो पक्षों के बीच लड़ाई में गोलीबारी से एक की मौत, सात घायल

रियाणा में जींद जिले के गांव गांगोली में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच लड़ाई के दौरान धारदार हथियारों के इस्तेमाल और गोलीबारी के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
OCT 20, 2022 22:52 IST

स्पाइसजेट ने सिक्किम से उड़ानें निलंबित कीं

सिक्किम के पाकयोंग ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे से रोजाना उड़ानों का परिचालन करने वाली एकमात्र विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने ‘परिचालन से जुड़ी समस्याओं’ के कारण 30 अक्टूबर से परिचालन निलंबित करने का फैसला लिया है।
OCT 20, 2022 22:52 IST

बेंगलुरू में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

बेंगलुरु में बीती रात हुई भारी बारिश के कारण बृहस्पतिवार को बाढ़ आ गयी और लोगों को फिर से जलभराव का सामना करना पड़ा। शहर में हाल में बारिश के कारण कई हिस्सों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी।
OCT 20, 2022 21:57 IST

रक्षा प्रदर्शनी में 1.53 लाख करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

गांधीनगर में रक्षा प्रदर्शनी 2022 के दौरान 1.53 लाख करोड़ रुपये के कुल 451 सहमति पत्रों (एमओयू) और समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में रक्षा प्रदर्शनी के 12वें संस्करण के समापन समारोह में रक्षा सचिव अजय कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शनी ने व्यापार सृजन के मामले में पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
OCT 20, 2022 21:57 IST

राजू पाल हत्याकांड:अतीक अहमद के खिलाफ आरोप तय

सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) की विशेष अदालत में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता एवं विधायक राजू पाल की हत्या के करीब 17 साल पुराने मामले में पूर्व सांसद अतीक अहमद तथा अन्य अभियुक्तों के खिलाफ बृहस्पतिवार को आरोप तय किए गए। अदालत ने इस मामले में अभियोजन पक्ष के साक्ष्य दर्ज करने के लिए तीन नवंबर की तिथि तय की है।
OCT 20, 2022 21:56 IST

सांप्रदायिक दंगों के मामले में दो पूर्व नगर पालिका अध्यक्षों समेत 41 दोषी करार

बलरामपुर की एक अदालत ने जिले के उतरौला कस्बे में 17 साल पहले हुए सांप्रदायिक दंगों के मामले में बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिषद के दो पूर्व अध्यक्षों सहित 41 लोगों को दोषी करार दिया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने शुक्रवार को बताया कि उतरौला कस्बे में 26 मार्च, 2005 को हुए सांप्रदायिक दंगे एवं आगजनी के मामले में बलरामपुर की अपर जिला एवं सत्र अदालत ने 41 लोगों को दोषी पाया है। वही 18 अभियुक्तों को बरी कर दिया गया है।
OCT 20, 2022 21:03 IST

चंद्रयान-3 का प्रक्षेपण अगले साल जून में होगा : इसरो प्रमुख

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अगले साल जून में चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण की योजना बनायी है जो भविष्य में चांद की सतह पर खोज के लिहाज से महत्वपूर्ण अभियान है। अंतरिक्ष एजेंसी ने अगले साल की शुरुआत में देश के पहले मानव अंतरिक्ष यान ‘गगनयान’ के लिए ‘‘एबॉर्ट मिशन’’ की पहली परीक्षण उड़ान की तैयारी भी की है। इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘चंद्रयान-3 (सी-3) मिशन को प्रक्षेपण यान मार्क-3 के जरिये अगले साल जून में प्रक्षेपित किया जाएगा।’’
OCT 20, 2022 20:22 IST

नीरव मोदी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

मुंबई में एक विशेष पीएमएलए अदालत ने ईडी को भगोड़े आर्थिक अपराधी नीरव मोदी की 39 संपत्तियों को जब्त करने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने नीरव मोदी और उनकी कंपनियों द्वारा गिरवी रखी गई या बंधक की गई 9 संपत्तियों की मांग करने वाले पीएनबी के आवेदन को भी अनुमति दे दी है।
OCT 20, 2022 20:08 IST

ओडिशा के गंजाम जिले से 32 लाख रुपये का गांजा जब्त

गंजाम जिला पुलिस ने छह लोगों के कब्जे से 253 किलोग्राम गांजा बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि दो खेप में जब्त गांजे की कीमत करीब 32 लाख रुपये है।
OCT 20, 2022 19:31 IST

सूडान में 150 की मौत

सूडान के दक्षिण में भूमि विवाद को लेकर दो दिनों तक चली लड़ाई में कम से कम 150 की मौत हो गई है। एएफपी न्यूज एजेंसी ने डॉक्टरों के हवाले से ये जानकारी दी है।
OCT 20, 2022 19:10 IST

हरियाणा में भी सिर्फ ग्रीन पटाखे की अनुमति

हरियाणा के सीएम एमएल खट्टर ने कहा- "दिवाली पर सामान्य पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, केवल ग्रीन पटाखों की अनुमति होगी। हमें उत्सव के साथ-साथ पर्यावरण का भी ध्यान रखना है। पूरे राज्य में ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं।"
OCT 20, 2022 18:15 IST

ब्रिटिश पीएम की इस्तीफा

ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज़ ट्रस ने कार्यालय में छह अशांत सप्ताह के बाद गुरुवार को अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। इस तरह वो ब्रिटिश इतिहास में सबसे कम समय तक सेवा करने वाले प्रधान मंत्री बन गई हैं।
OCT 20, 2022 18:09 IST

असम के 8 जिलों में अफस्पा छह महीने के लिए बढ़ाया गया

असम सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के बाद उसने राज्य के आठ जिलों और एक उपमंडल में सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून 1958 (अफस्पा) को छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। सरकार ने हालांकि पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले से इस विवादास्पद कानून को वापस ले लिया क्योंकि वहां की स्थिति में "उल्लेखनीय सुधार हुआ है।’’
OCT 20, 2022 18:06 IST

ईडी की कार्रवाई

ईडी ने सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम एमएमटीसी के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़ी धनशोधन जांच के तहत हैदराबाद के दो आभूषण समूहों पर छापा मारने के बाद करीब 149 करोड़ रुपये मूल्य के जेवरात जब्त कर लिए हैं। इस मामले में कंपनी के निदेशक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
OCT 20, 2022 18:05 IST

बंगाल में सिर्फ ग्रीन पटाखे

कलकत्ता उच्च न्यायालय के फैसले का अनुपालन सुनिश्चित करने की दिशा में पश्चिम बंगाल सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर सभी जिलाधिकारियों से त्योहारी सीजन में सिर्फ ग्रीन पटाखों का लाइसेंस जारी करने को कहा है। दमकल और आपात सेवा विभाग ने 19 अक्टूबर को जारी अधिसूचना में कहा है कि राज्य में अगले आदेश तक हरित पटाखों के अलावा अन्य सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री और उन्हें जलाने पर ‘पूर्ण प्रतिबंध’ लागू रहेगा।
OCT 20, 2022 17:19 IST

तापी पहुंचे पीएम मोदी

गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तापी जिले के व्यारा पहुंचे हैं। यहां प्रधानमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
OCT 20, 2022 17:17 IST

शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 96 अंक और चढ़ा

रेलू शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को लगातार पांचवे कारोबारी सत्र में तेजी दर्ज की गई और बीएसई सेंसेक्स 95.71 अंक चढ़कर बंद हुआ। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से कारोबार के अंतिम घंटे में बाजार में तेजी आई।
OCT 20, 2022 17:17 IST

भारत-पाक सीमा के पास संदिग्ध पक्षी पकड़ा गया

राजस्थान के जैसलमेर जिले में भारत-पाक सीमा के पास एक संदिग्ध पक्षी को पकड़ा गया। पक्षी के पंजों में छल्ले (अंगूठियां) थे। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सूत्रों ने बताया कि बल के जवानों ने बृहस्पतिवार सुबह लोंगेवाला के पास एशियाई हुबारा बस्टर्ड पक्षी को पकड़ा जिसके पंजों में छल्ले पहनाए गये थे।