
हिंदी समाचार, 2 मई 2024: राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव! कैसरगंज से कटा बृजभूषण का टिकट; BJP ने बेटे पर जताया भरोसा
हिंदी न्यूज़ 2 मई 2024 और बड़ी खबरें: राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ने के लिए अपनी हामी भर दी है। सीधे शब्दों में समझा जाए तो अमेठी से राहुल गांधी का चुनाव लड़ना तय हो गया है। राहुल गांधी के नाम पर आनलाइन नामांकन पत्र खरीदा गया है। मतलब ये कि राहुल गांधी वायनाड के साथ-साथ अमेठी लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। दावा किया गया है कि शुक्रवार (3 मई, 2024) को दोपहर एक बजे राहुल गांधी अमेठी लोकसभा से पांचवी बार नामांकन करेंगे। नामांकन में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट भी शामिल हो सकते हैं। वहीं उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट को लेकर चल रहे कयासों पर विराम लग गया है, गौर हो कि अभी यहां से बीजेपी के मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह हैं और उनका टिकट यहां से कट गया है और उनके बेटे करण भूषण सिंह को बीजेपी टिकट दे दिया गया है। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के ताजा अपडेट्स...