आज की ताजा खबर, 2 मार्च 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान में अब तक मारे जा चुके हैं 555 लोग, एटॉमिक प्रोग्राम पर भी हमला, ईरानी राष्ट्रपति बोले- खामेनेई की हत्या 'मुसलमानों के खिलाफ जंग'
आज की ताजा खबर लाइव, 2 मार्च 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [परमाणु एजेंसी की आपातकालीन बैठक], [अमेरिका ईरान जंग], [पीएम मोदी कनाड़ा पीएम मीटिंग] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: US-इजरायली हमले जारी रहने के बाद UN न्यूक्लियर एजेंसी ईरान में स्थिति को लेकर एक इमरजेंसी मीटिंग करेगी। यह मीटिंग रूस के कहने पर हो रही है। साथ ही, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी आज (2 मार्च) नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ डेलीगेशन लेवल की बातचीत करेंगे। पढ़ें- आज की अन्य हर बड़ी छोटी खबर...
आज की ताजा खबर, 2 मार्च 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान में अब तक मारे जा चुके हैं 555 लोग, एटॉमिक प्रोग्राम पर भी हमला, ईरानी राष्ट्रपति बोले- खामेनेई की हत्या 'मुसलमानों के खिलाफ जंग'
-US-इजरायल की जंग जारी
-सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या
-कनाडा के मार्क कार्नी और नरेंद्र मोदी के बीच बैठक
अमेरिका-इजराइल के हमलों में नतांज परमाणु केंद्र को निशाना बनाया गया: आईएईए में ईरान के राजदूत
इजराइल और अमेरिका ने उस स्थान पर हमलों की बात नहीं कबूली है, जिस पर जून में ईरान और इजराइल के बीच 12 दिन के संघर्ष में अमेरिका ने बमबारी की थी।
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) में ईरान के राजदूत रेजा नजफी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल के "गैर-कानूनी, आपराधिक और क्रूर" हमलों की निंदा की।
उन्होंने कहा, "कल उन्होंने फिर से ईरान के शांतिपूर्ण तरीके से सुरक्षित परमाणु केंद्रों पर हमला किया।"
नजफी ने कहा, ’’उनका यह कहना कि ईरान परमाणु हथियार बनाना चाहता है, बस एक कोरा झूठ है।"
जब नफजी से पूछा गया कि वह किस स्थान की बात कर रहे थे, तो उन्होंने जवाब दिया: "नतांज।"
आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण लगेगा कल, इसे देखना न भूलें
इस बार तो ग्रहण एक सुविधाजनक समय पर लगेगा। ऐसे में अलार्म लगाने और बेतुके समय पर बिस्तर से उठने की कोई जरूरत नहीं है।
मंगलवार शाम को, चमकीले और पूर्ण चंद्रमा पर एक गहरी छाया पड़नी शुरू हो जाएगी। एक बार जब चंद्रमा पूरी तरह से छाया में डूब जाएगा, तो वह लाल रंग की चमक लेने लगेगा।
खगोलविद इसे ’’पूर्णता’’ कहते हैं। लेकिन आकाश में विशाल लाल चंद्रमा के भयावह रूप को देखते हुए, यह आश्चर्य की बात नहीं है कि इतिहास और विभिन्न संस्कृतियों में इसे अशुभ संकेत माना जाता रहा है। आज की दुनियाय में, ’’रक्त चंद्रमा (ब्लड मून)’’ नाम ने जनपरिकल्पना में तुरंत जगह बना ली है।
चंद्र ग्रहण देखना हमें याद दिलाता है कि हम एक आकर्षक ब्रह्मांड का हिस्सा हैं। इसके लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं होती और आमतौर पर आकाश में चंद्रमा को ढूंढना मुश्किल नहीं होता। कल का ग्रहण 2029 तक रक्त चंद्रमा को देखने का हमारा आखिरी मौका होगा, जब उस साल एक जनवरी की सुबह नए साल के आगमन के साथ पूर्ण चंद्रग्रहण दिखेगा।
चंद्र ग्रहण कब देख सकते हैं?
चंद्र ग्रहण एक धीमी गति से होने वाली घटना है जिसे घटित होने में कुछ घंटे लगते हैं। इस बार चंद्रमा को पृथ्वी की छाया में प्रवेश करने में 75 मिनट लगेंगे - जिसे आंशिक ग्रहण कहा जाता है। इसके बाद एक घंटे का पूर्ण ग्रहण होगा, जब चंद्रमा लाल हो जाएगा। और फिर अगले 75 मिनट में चंद्रमा छाया से बाहर निकलकर अपनी पूरी चमक पर लौट आएगा।
चूंकि पृथ्वी की छाया चंद्रमा की तुलना में बहुत बड़ी होती है, इसलिए पृथ्वी के रात्रि भाग में रहने वाले सभी लोग चंद्र ग्रहण को ठीक एक ही समय पर अनुभव करते हैं। पूर्ण ग्रहण देखने का समय जानने के लिए, हमें केवल विभिन्न समय क्षेत्रों के अनुसार समय में समायोजन करना होता है।
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के अधिकांश हिस्सों में ग्रहण की शुरुआत चंद्रमा के क्षितिज के नीचे होने से होगी। जैसे-जैसे चंद्रमा ऊपर उठेगा, वह आंशिक रूप से छाया में आता जायेगा, जिससे उसे देखना मुश्किल हो जायेगा, खासकर तेज रोशनी वाले गोधूलि आकाश में (ध्यान दें कि चंद्रमा सूर्य के अस्त होने के समय उग रहा है)।
हालांकि, बस थोड़ा समय देना होगा। और फिर ग्रहण लगा हुआ चंद्रमा पूर्व में ऊपर चढ़ने के साथ-साथ और गोधूलि बेला रात में बदलने के साथ-साथ आसानी से दिखाई देने लगेगा।
ऑस्ट्रेलिया के बाकी हिस्सों में ग्रहण शाम को देर से शुरू होगा, जब चंद्रमा पूर्वी आकाश में होगा। न्यूजीलैंड में ग्रहण काफी देर से, स्थानीय समयानुसार रात 10 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा। इससे ग्रहण का सबसे अच्छा नजारा देखने को मिलेगा, क्योंकि आकाश में पूरी तरह से अंधेरा होगा और चंद्रमा उत्तर दिशा में काफी ऊपर होगा।
चंद्रमा लाल क्यों हो जाता है?
तेज रोशनी वाले चंद्रमा के सामने पृथ्वी की छाया पहले काली दिखाई देती है। चंद्रमा के पूरी तरह से इस छाया में डूबने पर ही लालिमा लिए हुए ’रक्त चंद्रमा’ चमकता हुआ नजर आने लगता है।
चंद्रमा कितना लाल दिखाई देता है, यह पूरी तरह से उस समय पृथ्वी के वायुमंडल की स्थिति पर निर्भर करता है। वायुमंडल जितना अधिक धूल भरा होगा, उतना ही कम प्रकाश उसमें से गुजर पाएगा, जिससे चंद्रमा गहरा लाल दिखाई देगा।
एक साफ और अधिक पारदर्शी वायुमंडल अधिक सूर्य की रोशनी को गुजरने देता है, जिससे चंद्रमा एक चमकदार नारंगी रोशनी में नहा जाता है।
वायुमंडल से केवल लाल प्रकाश ही गुजर पाता है क्योंकि नीला प्रकाश (जिसकी तरंगदैर्ध्य कम होती है) बिखर जाता है। इसे ’रेले प्रकीर्णन’ कहा जाता है। यही वह प्रक्रिया है जिसके कारण आकाश नीला दिखाई देता है। नीला प्रकाश वायुमंडल से होकर चंद्रमा की ओर नहीं जाता, क्योंकि यह पूरे आकाश में बिखर जाता है। दिन के समय आकाश में हम कहीं भी देखें, हमारी नजर नीले प्रकाश की उन बिखरी हुई किरणों में से किसी एक पर ज़रूर पड़ेगी।
आकाशीय विसंरेखन
चूंकि सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की कक्षा के सापेक्ष चंद्रमा की कक्षा बहुत थोड़ी झुकी हुई है, इसलिए तीनों पिंड हमेशा पूरी तरह से एक सीध में नहीं आते जिससे हम पूर्ण चंद्र ग्रहण देख सकें।
अगले छह चंद्र ग्रहणों के दौरान, चंद्रमा पृथ्वी की छाया में पूरी तरह से डूबने के बजाय केवल कुछ देर के लिए ही प्रवेश करेगा।
दरअसल, 2027 के तीन चंद्र ग्रहणों के दौरान, चंद्रमा पृथ्वी की बाहरी और बहुत धुंधली उपछाया में ही प्रवेश करेगा। तकनीकी रूप से चंद्रमा थोड़ा धुंधला हो जाएगा, लेकिन इसे महसूस करना लगभग असंभव होगा।
स्कूल बस के फर्श में बने छेद से नीचे गिरी बच्ची की मौत; चालक समेत दो गिरफ्तार
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई। कासगंज जिले के ढोलना कस्बे में स्थित एक निजी स्कूल की बस अलीगढ़ जिले के गंगीरी थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण इलाके से गुजर रही थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सात साल की एक बच्ची बस के फर्श में बने एक छेद से नीचे गिर गयी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार इस मामले में स्कूल के प्रबंधक अरविंद यादव और बस चालक चंद्र प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
शिकायत में परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि बस के फर्श में छेद के बारे में पहले आपत्ति जताए जाने के बावजूद स्कूल के अधिकारियों और वाहन चालक ने छोटे बच्चों को गाड़ी में ले जाना जारी रखा, जिससे यह जानलेवा हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
एससी/एसटी के लिए सुरक्षित 84 विधानसभा सीट पर 60-दिवसीय जनसंपर्क कार्यक्रम चलाएगी तृणमूल
तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया कि विधानसभा चुनावों से पहले एवं होली के बाद पांच मार्च से "तफसीली संलाप" (विस्तृत संवाद) अभियान शुरू होगा।
दो महीने तक चलने वाले इस अभियान के दौरान, तृणमूल के प्रतिनिधियों की अलग-अलग टीम विशेष वाहनों में यात्रा करके लक्षित निर्वाचन क्षेत्रों के गांवों और बूथों तक पहुंचेंगी।
बनर्जी ने कहा कि प्रत्येक वाहन में तीन से पांच सदस्यों वाला दल होगा, जो जमीनी स्तर पर लोगों से बातचीत करेगा और राज्य सरकार की कल्याणकारी पहलों की जानकारी देगा।
पार्टी महासचिव ने कहा कि ये दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों के ’’निरंतर उत्पीड़न’’ का पर्दाफाश भी करेंगे।
बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ’’आत्मसंतुष्टि की कोई गुंजाइश नहीं है। हमें आखिरी दो महीनों में पूरी ताकत से लड़ना होगा। इन 84 विधानसभा सीट की जिम्मेदारी आपके कंधों पर है।’’
उन्होंने भाजपा पर जोरदार हमला बोला और आरोप लगाया कि पार्टी ने बार-बार हाशिये पर पड़े समुदायों का अपमान किया है।
अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि मतुआ समुदाय के सदस्यों को पवित्र जल ले जाने के बावजूद मंदिर परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया था।
पश्चिम एशिया संकट के कारण दिल्ली पर 87 उड़ानें रद्द
विमानन कंपनी ’आकासा एयर’ ने भी अबू धाबी, दोहा, जेद्दा, कुवैत और रियाद को जोड़ने वाली अपनी उड़ानों की निलंबन अवधि तीन मार्च तक बढ़ा दी है।
एक आधिकारी अनुसार, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर कुल 37 प्रस्थान और 50 आगमन वाली उड़ानें रद्द की गई हैं।
पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष की वजह से क्षेत्र के कई हवाई क्षेत्रों के बंद होने के कारण भारतीय एयरलाइंस ने पिछले दो दिनों में कुल 760 विदेशी उड़ानें रद्द की हैं।
’दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड’ (डायल) द्वारा संचालित यह हवाई अड्डा देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। यहां से प्रतिदिन 1,300 से अधिक उड़ानों का आवागमन होता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली सरकार की महिला कल्याण संबंधी चार योजनाओं की शुरुआत की
"सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुर्मू ने कहा कि बस में मुफ्त यात्रा और एकीकृत परिवहन सुविधा जैसी पहल महिलाओं की स्वतंत्रता और सुरक्षा को मजबूत करेंगी।
इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने राशन कार्ड धारक परिवारों के लिए भी एक योजना की शुरुआत की जिसके तहत होली और दिवाली पर प्रतिवर्ष दो एलपीजी सिलेंडर निशुल्क मुहैया कराए जाएंगे।
एक बयान के अनुसार, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के जरिए 129 करोड़ रुपये लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे जमा किए जाएंगे।
उन्होंने ’दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ और "मेरी पूंजी, मेरा अधिकार" पहल भी शुरू कीं।
ईरान अमेरिका मृतक संख्या
सहारनपुर में समय से पहले होलिका दहन करने का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस क्षेत्राधिकारी एस.एन. वैभव पांडेय ने बताया कि अलीपुर नौगवां गांव में मन्नतराम के 28 वर्षीय बेटे पाला ने होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर वहां लकड़ियों के ढेर में आग लगा दी।
उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद होलिका दहन समिति के सदस्यों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पांडेय ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
ईरान के हमले के बाद कुवैत में अमेरिकी दूतावास परिसर में आग और धुआं देखा गया
इससे पहले, अमेरिका ने कुवैत में मौजूद अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और घरों के भीतर रहने की तत्काल चेतावनी जारी की थी। चेतावनी में बिना विस्तार से जानकारी दिए कहा गया था: "दूतावास न आएं।"
हरियाणा बजट
राहुल गांधी कांग्रेस के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए तेलंगाना पहुंचे
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद वह रेवंत रेड्डी के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विकाराबाद रवाना हो गए।
सत्र के दौरान, गांधी तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने की रणनीति को लेकर डीसीसी अध्यक्षों को संबोधित कर सकते हैं।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 फरवरी को शुरू हुआ था जिसमें तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के डीसीसी अध्यक्षों ने भाग लिया।
राहुल गांधी आज विकाराबाद में कांग्रेस की तेलंगाना इकाई की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में भी शामिल होंगे।
पश्चिम एशिया में संघर्ष के असर से केरल से खाड़ी देशों की उड़ानें तीसरे दिन भी प्रभावित
कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार को कोच्चि से रवाना होने के लिए निर्धारित करीब 45 उड़ानों को रद्द दिखाया और इतनी ही यहां पहुंचने वाली उड़ानें रद्द दिखाई गई।
हालांकि, ओमान एयर की एक उड़ान सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर मस्कट के लिए रवाना हुई।
इसी तरह, सऊदिया की जेद्दा और रियाद जाने वाली उड़ानें, ओमान एयर की मस्कट जाने वाली एक उड़ान, एतिहाद एयरवेज की अबू धाबी जाने वाली उड़ान और स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली उड़ानें निर्धारित समय पर रवाना होना दिखा रहा है।
संघर्षविराम की आस देख रहे गाजा के लोगों को अब फिर से नए युद्ध का डर
हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में इस क्षेत्र के पुनर्निर्माण के लिए अरबों डॉलर का वादा किया था और संघर्ष विराम को आगे बढ़ाने की कोशिश की थी।
निवासियों का कहना है कि वे उपेक्षा और अभाव से भयभीत हैं, क्योंकि सप्ताहांत में हुए हमलों के बाद इज़राइल ने 20 लाख से अधिक लोगों वाले इस क्षेत्र में सभी सीमाएं बंद कर दी हैं।
फलस्तीनियों ने ’एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि वे बाज़ारों की ओर दौड़ रहे थे, क्योंकि उन्हें पिछले साल इज़राइल की महीनों की नाकाबंदी के दौरान खाद्य पदार्थों के अभाव की यादें सता रही थीं। गाज़ा के एक हिस्से में भुखमरी की स्थिति पाई गई।
सीसीएस ने पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा की, फंसे भारतीयों की मदद के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए
सीसीएस ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश भी दिया है कि वे घटनाक्रम से प्रभावित भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए आवश्यक एवं व्यवहार्य कदम उठाएं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में रविवार रात हुई बैठक में सीसीएस ने संघर्ष की स्थिति को शीघ्र समाप्त करने और संवाद एवं कूटनीति के जरिए मामले का हल निकालने के महत्व पर भी जोर दिया।
सीसीएस देश के सुरक्षा संबंधी और रणनीतिक मामलों पर निर्णय लेने वाला सर्वोच्च निकाय है।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सीसीएस ने पश्चिम एशिया में उत्पन्न हो रही स्थिति की समीक्षा करने के लिए बैठक की और उसे ईरान में हुए हवाई हमलों और उसके बाद कई खाड़ी देशों में हुए हमलों सहित बढ़ते तनाव के बारे में जानकारी दी गई।
बयान में कहा गया है, ’’उसने क्षेत्र में रहने वाले बड़े भारतीय प्रवासी समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है।’’
हर विभाग में मजबूती के साथ दक्षिण अफ्रीका विश्व कप जीतने के लिए दृढ़ संकल्प : बावुमा
पिछले टी20 विश्व कप की उपविजेता दक्षिण अफ्रीका मौजूदा प्रतियोगिता में सुपर आठ चरण तक अजेय रहने वाली इकलौती टीम है।
बावुमा ने टीम की बागडोर संभाल रहे एडेन मारक्रम, मध्यक्रम के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर और तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की तारीफ की।
दक्षिण अफ्रीका को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब दिला कर ’चोकर’ का तमगा काफी हद तक कम करने वाले इस खिलाड़ी ने रविवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में ’भाषा’ को दिये साक्षात्कार में कहा, ’’ मैं इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के प्रदर्शन से काफी रोमांचित हूं। टीम खेल के हर पहलू में काफी मजबूत है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कोई कमी नहीं है और खिलाड़ी खिताब जीतने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।’’
दक्षिण अफ्रीका के सामने चार मार्च को कोलकाता में खेले जाने वाले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की चुनौती होगी और बावुमा का मानना है कि टीम को अहमदाबाद और दिल्ली में खेलने के बाद नये शहर की परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना होगा।
शाह, राजनाथ आज बंगाल में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा' के विभिन्न चरणों की शुरुआत करेंगे
यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब पार्टी 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले अपने अभियान को तेज कर रही है।
शाह दोपहर दो बजे दक्षिण 24 परगना के रायदीघी से रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे, जबकि सिंह लगभग उसी समय हावड़ा से यात्रा की शुरुआत करेंगे।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर दो बजे उत्तर 24 परगना के संदेशखालि से यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन मालदा और इस्लामपुर से कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।
UN न्यूक्लियर एजेंसी मीटिंग करेगी
ईरान ने शनिवार (28 फरवरी) को IAEA चीफ राफेल ग्रॉसी को लिखे एक लेटर में यही रिक्वेस्ट की थी। इन हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। IAEA ने एक बयान में कहा, 'इसके चलते, एजेंसी 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के इलाके पर अमेरिका और इजरायल के मिलिट्री हमलों से जुड़े मामलों पर IAEA बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का एक स्पेशल सेशन' करेगी। यह खास मीटिंग बोर्ड के पहले से तय सेशन से पहले होगी, जिसमें 35 देश शामिल हैं।
दिल्ली में मोदी-कार्नी की बातचीत
दोनों सरकारों ने इशारा किया है कि आने वाली मीटिंग्स का मकसद पिछले साल, खासकर 2025 में G7 और G20 समिट्स के दौरान, प्रधानमंत्रियों के बीच पर्सनल बातचीत से बनी पॉजिटिव रफ्तार को और मजबूत करना है। कार्नी ने अपनी इंडिया टू इंडिया यात्रा दोनों देशों के बीच खराब रिश्तों के बाद रिश्तों को फिर से ठीक करने की कोशिश में शुरू की।
जर्मन चांसलर US जा रहे
उन्होंने आगे कहा, 'मैं एक हफ्ते से कुछ ज्यादा समय में वाशिंगटन में रहूंगा।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्ज ने कहा, 'और मैं एक कॉमन यूरोपियन पोजीशन के साथ वाशिंगटन जाऊंगा।'
पिछले साल सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई कई बड़ी ड्यूटी को रद्द करने के बाद, US प्रेसिडेंट ट्रंप ने यूनाइटेड स्टेट्स में इंपोर्ट पर एक्स्ट्रा टैरिफ लगा दिया। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टैरिफ पर एक साथ यूरोपियन फ्रंट के हिस्से के तौर पर मर्ज ट्रंप से भी मिलेंगे।
