Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 2 फरवरी, 2023 : अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के साथ सहयोग बढ़ा रहा है। हमारी रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने पर चर्चा करने के लिए आज भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ मेरी अच्छी मुलाकात हुई। शाहजहांपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस आनंद का कहना है कि यूपी एसटीएफ और शाहजहांपुर पुलिस ने चरस की तस्करी के आरोप में सदर बाजार इलाके से बिहार के 2 मूल निवासियों को गिरफ्तार किया और इनके पास से अंतरराष्ट्रीय बाजार में 44.60 करोड़ रुपये मूल्य की 22.300 किलोग्राम चरस बरामद हुई। अडाणी एंटरप्राइजेज ने बुधवार को अपने 20 हजार करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को वापस लेने और निवेशकों का पैसा लौटाने की घोषणा की। देश और दुनिया के आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं-
आज की ताजा खबर 2 फरवरी 2023 सोमवार।
जमानत मिलने के बाद केरल के पत्रकार सिद्दिकी कप्पन अब जेल से आजाद हैं। 2020 में उस समय वो चर्चा में आए जब हाथरस गैंगरेप केस की रिपोर्टिंग के लिए वो यूपी आए हालांकि उनकी यूएपीए के तहत गिरफ्तारी हुई थी।
साल 2023-24 के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 7 लाख रुपये तक की इनकम पर जीरो इनकम टैक्स का ऐलान कर दिया है। लेकिन इसका फायदा उठाने के लिए चाहे आप वेतनभोगी हो या फिर गैर वेतनभोगी, बेहद सावधानी रखनी होगी।
इमरान खान सरकार में एक मंत्री हुआ करते थे शेख राशिद। शेख राशिद अपने मुल्क की चिंता कम करते थे उन्हें चिंता इस बात की होती थी कि भारत कैसे आगे बढ़ रहा है। उन्हें शेखचिल्ली भी कहा करते थे। अब इमरान खान की सरकार नहीं है तो वो मंत्री भी नहीं है। लेकिन इस समय ठिकाना उनका जेल हो गया।
शराब के मुद्दे पर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं फायर ब्रांड नेता उमा भारती एक बार फिर सक्रिय हुई हैं और अपनी ही भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि 'रामराजा सरकार के दरवाजे पर शराब की दुकान खोल रखी है।
अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर हैं। इन सबके बीच मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की प्रतिमा को गढ़ने के लिए नेपाल से शालिग्राम के दो पत्थर भारत लाए जा चुके हैं। करीब 6 करोड़ साल पुराने 26 टन और 14 टन के दो पत्थरों को गढ़कर भव्य प्रतिमा बनाई जाएगी जो गर्भगृह में विराजमान होगी।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने मनुवादी व्यवस्था का जिक्र करते हुए बयानों के तीखे बाण चलाए। जब कुछ हिंदूवादी संगठनों ने उनके बयान पर आपत्ति जताई तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सवाल हुआ कि पार्टी का क्या रुख है। अखिलेश यादव ने कहा कि रामचरित मानस पर वो कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।
करियर का छठा अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेल रहे गिल को करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक जड़ने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस पारी के दौरान गिल टी20 में शतक जड़ने वाले सबसे युवा और सबसे बड़ी टी20 पारी खेलने वाले भारतीय बन गए।
अडानी ग्रुप अपना 20,000 एफपीओ के साथ आगे न बढ़ने का फैसला किया है। अडानी बोर्ड इंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने कहा है कि वह अपने फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) को रद्द कर रहा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बजट 2023 की यह कहते हुए आलोचना की है कि इसमें 'भारत के निर्माण की कोई रूपरेखा नहीं है।' उन्होंने इसे 'मित्र काल' का बजट बताया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को वर्ष 2023-24 का बजट पेश किया।
