दुनिया

फवाद चौधरी के बाद इमरान खान के करीबी शेख राशिद भी जेल में, यह है मामला

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Feb 2, 2023, 10:11 AM IST

इमरान खान के एक और करीबी शेख राशिद की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। रावलपिंडी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।

इमरान खान सरकार में एक मंत्री हुआ करते थे शेख राशिद। शेख राशिद अपने मुल्क की चिंता कम करते थे उन्हें चिंता इस बात की होती थी कि भारत कैसे आगे बढ़ रहा है। उन्हें शेखचिल्ली भी कहा करते थे। अब इमरान खान की सरकार नहीं है तो वो मंत्री भी नहीं है। लेकिन इस समय ठिकाना उनका जेल हो गया। अब आप सोच रहे होंगे कि 250 ग्राम भार वाले एटम की बात करने वाले, भारत पर न्यूक्लियर अटैक की बात करने वाले शेख साहेब जेल में क्यों हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने आसिफ अली जरदारी पर टिप्पणी की थी जिसके बाद रावलपिंडी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। राशिद की गिरफ्तारी की इमरान खान ने निंदा की है। बता दें कि इससे पहले इमरान खान के करीबी फवाद चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया था।

शेख राशिद वो शख्स हैं जो कहा करते थे कि अगर भारत के पास परमाणु हथियार हैं तो क्या हुआ हमारे पास 250-250 ग्राम के न्यूक्लियर हथियार हैं, हम जहां चाहे गिरा सकते हैं। पाकिस्तान को डरने की क्या जरूरत है। इसके साथ ही वो कहा करते थे कि भारत को ऐसा सबक सिखाएंगे कि वो हमेशा याद रखेंगे। इसके साथ ही पाकिस्तान की बदहाली के लिए सरकार की नीतियों से अधिक अल्ला ताला के मुंह फेरने को जिम्मेदार बताते थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article