
आज की ताजा खबर, 2 दिसंबर 2023: संसद के शीतकालीन सत्र में किन मुद्दों पर होगी चर्चा? ऐसा हुआ तो खत्म हो जाएगी संसद सदस्यता
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 2 दिसंबर 2023 और बड़ी खबरें: संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार ने शनिवार को कहा कि वह सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन विपक्ष को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि सदन में चर्चा के लिए पूरा माहौल बने और कहीं कोई व्यवधान न हो। संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होगा। इससे पहले राजनीतिक दलों के नेताओं ने शीतकालीन सत्र के एजेंडे पर चर्चा के लिए शनिवार को बैठक की। सत्र के पहले दिन सोमवार को सदन में 'पैसे लेकर प्रश्न पूछने' के मामले में लोकसभा की एक समिति की रिपोर्ट भी पेश किए जाने के लिए सूचीबद्ध है। इस रिपोर्ट में तृणमूल नेता महुआ मोइत्रा को निचले सदन से निष्कासित करने की सिफारिश की गई है। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के ताजा अपडेट्स...