ताजा खबर, 19 सितंबर 2023 : कनाडा मुद्दे पर मोदी सरकार के समर्थन में आई कांग्रेस, नई संसद में PM मोदी का हुआ पहला संबोधन
कनाडा की बड़ी साजिश का खुलासा
रतीय अधिकारियों ने मंगलवार को कनाडा की बड़ी साजिश का खुलासा किया है। इनके मुताबिक, आतंकवादी समूहों का समर्थन करने वाले कम से कम नौ अलगाववादी संगठनों के ठिकाने कनाडा में हैं, पढें पूरी खबरनई संसद में कंगना..'खट्टे अंगूर' लेकर क्यों आईं ?
कंगना रनौत ने हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान श्रीराम से की थी, और अब वह नए संसद भवन पहुंच गईं, दिल्ली में कंगना ने 'टाइम्स नाउ नवभारत' से खास बातचीत की, पढें पूरी खबरPM Modi के कड़े रुख के बाद नरम पड़े ट्रूडो के तेवर
मोदी सरकार के एक्शन में आने के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि भारत सरकार को इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लेने की जरूरत है। हम ऐसा कह रहे हैं। हमारी ओर से उकसाने या इसे आगे बढ़ाने की कोशिश नहीं की जा रही है, पढ़ें पूरी खबर'Canadian PM ट्रूडो ने वोट बैंक की राजनीति के कारण लगाए आरोप'
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमरिन्दर सिंह ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में ''भारत की संलिप्तता '' के जस्टिन ट्रूडो के आरोपों को मंगलवार को सिरे से खारिज कर दिया, पढ़ें पूरी खबरकनाडाई पंजाबी सिंगर Shubh ने शेयर किया था भारत का विवादित नक्शा
कनाडा बेस्ड पंजाबी सिंगर शुभ (Punjabi singer Shubh) का मुंबई में इस महीने के आखिरी दिनों में शो होना था, पढें पूरी खबरअनंतनाग में मुठभेड़ खत्म, लश्कर कमांडर उजैर खान समेत मारे गए दो आतंकी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के साथ पिछले सात दिनों से जारी मुठभेड़ मंगलवार को खत्म हो गई । कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि मारे गए दो आतंकवादियों में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर उजैर खान भी शामिल है, पढें पूरी खबरपीएम मोदी से सीधे जुड़ सकेंगे लोग, WhatsApp चैनल हुआ लॉन्च
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब सीधा लोगों के साथ जुड़ेंगे, मंगलवार को पीएम मोदी ने अपने व्हाट्सएप चैनल लॉन्च कर दिया है। इसके जरिए पीएम मोदी अब लोगों से सीधा संवाद कर सकेंगे, पढें पूरी खबर‘भारत का संसद भवन’ और ‘संविधान सदन’...
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सभी दलों के सांसदों ने सोमवार को पुराने संसद भवन को विदाई दी। मंगलवार से संसद की कार्यवाही नयी इमारत में स्थानांतरित हो गई, पढ़ें पूरी खबरलखनऊ के एक पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़!
लखनऊ के एक पॉश इलाके में एक फ्लैट से पुलिस ने विदेशी लड़कियों को हिरासत में लिया है, अपार्टमेंट में रहने वालों ने फ्लैट के अंदर सेक्स स्कैंडल चलाने का शक जाहिर किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबरवनडे वर्ल्ड कप से पहले इस टीम के खिलाफ दम दिखाने उतरेगा इंग्लिश खिलाड़ी
भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है। इस मुकाबले से पहले इंग्लैंड टीम के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। वनडे वर्ल्ड कप से पहले आयरलैंड के खिलाफ उतरने को भी बेताब है, पढ़ें पूरी खबरअब फ्री में नहीं चला पाएंगे X अकाउंट
Musk says X will charge everyone to use the platform: सोशल मीडिया ऐप X यानी ट्विटर के निशुल्क इस्तेमाल पर जल्द ही पाबंदी लगने वाली है। जल्द ही एक्स यूजर्स को इसके इस्तेमाल के लिए मासिक भुगतान करना होगा। यह बात एक्स के मालिक एलन मस्क ने कही है। मस्क के बयान से साफ है कि अगर निकट भविष्य में आपको X का इस्तेमाल करना है तो फ्री में नहीं कर सकेंगे। हालांकि एलन मस्क ने यह खुलासा नहीं किया कि वर्तमान में उसके पास कितने भुगतान वाले ग्राहक हैं। पढ़ें पूरी खबरमहिला आरक्षण बिल पेश
महिला आरक्षण बिल पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी - "महिला आरक्षण बिल पर काफी देर तक चर्चा हुई। अटल बिहारी वाजपेई के शासनकाल में कई बार महिला आरक्षण बिल पेश किया गया लेकिन बिल को पास कराने के लिए पर्याप्त बहुमत नहीं था और इस वजह से यह सपना अधूरा रह गया। आज भगवान ने मुझे जो दिया है।" इसे आगे बढ़ाने का अवसर...हमारी सरकार आज दोनों सदनों में महिलाओं की भागीदारी पर एक नया विधेयक ला रही है..."ऐसी है अपनी नई संसद
Features Of New Parliament Building: गणेश चतुर्दी के दिन सांसद अपने नए 'घर' में प्रवेश कर रहे हैं। इस नई संसद से अब देश की दशा और दिशा तय होगी और सपने साकार होंगे। संसद की नई इमारत खास है। यह भारतीय संस्कृति, कला एवं परंपराओं का आधुनिकता के साथ अद्भुत सम्मिश्रण है। नई इमारत को भविष्य की जरूरतों एवं सुरक्षा की लिहाज से तैयार किया गया है। नए संसद भवन के निर्माण में उपयोग की गई सामग्री देश के विभिन्न हिस्सों से लाई गई है। नए संसद भवन में अहम कामकाज के लिए अलग ऑफिस बनाए गए हैं। ये कार्यालय हाईटेक सुविधाओं से लैस हैं। कैफे, डाइनिंग एरिया, कमेटी मीटिंग के तमाम कमरों में भी हाईटेक उपकरण लगाए गए हैं। कुल मिलाकर संसद की यह नई इमारत शानदार, भव्य एवं 140 करोड़ देशवासियों के आकांक्षाओं को आकार देने वाली है। पढ़ें पूरी खबरऐसी है अपनी नई संसद
Features Of New Parliament Building: गणेश चतुर्दी के दिन सांसद अपने नए 'घर' में प्रवेश कर रहे हैं। इस नई संसद से अब देश की दशा और दिशा तय होगी और सपने साकार होंगे। संसद की नई इमारत खास है। यह भारतीय संस्कृति, कला एवं परंपराओं का आधुनिकता के साथ अद्भुत सम्मिश्रण है। नई इमारत को भविष्य की जरूरतों एवं सुरक्षा की लिहाज से तैयार किया गया है। नए संसद भवन के निर्माण में उपयोग की गई सामग्री देश के विभिन्न हिस्सों से लाई गई है। नए संसद भवन में अहम कामकाज के लिए अलग ऑफिस बनाए गए हैं। ये कार्यालय हाईटेक सुविधाओं से लैस हैं। कैफे, डाइनिंग एरिया, कमेटी मीटिंग के तमाम कमरों में भी हाईटेक उपकरण लगाए गए हैं। कुल मिलाकर संसद की यह नई इमारत शानदार, भव्य एवं 140 करोड़ देशवासियों के आकांक्षाओं को आकार देने वाली है। संसद की नई इमारत की खासियतें कुछ इस प्रकार हैं- पढ़ें पूरी खबरभारत ने कनाडाई राजनयिक को निष्कासित किया
एक खालिस्तानी अलगाववादी नेता की जून में हुई हत्या से भारत के ‘‘संभावित’’ संबंध के आरोपों का हवाला देकर एक भारतीय अधिकारी को कनाडा से निष्कासित किए जाने के कुछ ही घंटे बाद भारत ने एक कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने की मंगलवार को घोषणा की।झारखंड : कुर्मी आंदोलन के कारण नौ ट्रेन रद्द
कुर्मी संगठनों के बुधवार से रेल पटरियों को अनिश्चितकाल के लिए अवरुद्ध करने के आह्वान के मद्देनजर दक्षिण-पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल में नौ एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कर दी गईं और आठ अन्य का मार्ग बदल दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।मप्र में पानी से भरे गड्ढे में कार गिरने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक कार के सड़क किनारे बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिर जाने से एक महिला और तीन नाबालिग बच्चों सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार रात को हुई जब परिवार हैदरगढ़ गांव में अपने खेत का दौरा करके लौट रहा था।2018 में राहुल गांधी ने दिया था PM मोदी को बिना शर्त समर्थन
Women Reservation Bill: कांग्रेस ने लंबे समय से लंबित महिला आरक्षण विधेयक को संसद के चल रहे विशेष सत्र के दौरान पेश करने के केंद्रीय मंत्रिमंडल के कदम का स्वागत किया है। संविधान संशोधन विधेयक पारित हो जाने के बाद संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण सुनिश्चित हो सकेगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा गया राहुल गांधी का एक पुराना पत्र वायरल हो रहा है जिसमें राहुल ने महिलाओं को आरक्षण देने हेतु विधेयक पारित करने के लिए बिना शर्त समर्थन देने के बारे में लिखा था। पढ़ें पूरी खबरगुजरात में बारिश का कहर तो दिल्ली में होगी बूंदाबांदी
Aaj Ka Mausam: गुजरात इस समय भारी बारिश के कहर का सामना कर रहा है। कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं और उनसे संपर्क टूट गया है। वहीं मध्य प्रदेश में भी हालात खराब है। आज दिल्ली में बूंदाबांदी होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबरमहिला आरक्षण पर बड़ा फैसला!
Parliament Special Session: आज से संसदीय कार्यवाही में बहुत कुछ बदल जाएगा, भारत की संसद अब नई संसद से चलेगी। आज पुराने भवन से नए भवन में एंट्री हो जाएगी। संसद के कर्मचारी नई ड्रेस में दिखेंगे और सरकार भी सरप्राइज मोड में दिख रही है। महिला आरक्षण को लेकर अटकलें तो हैं हीं साथ ही ओबीसी बिल को लेकर भी चर्चा है। दावा है कि आज संसद में महिला आरक्षण बिल आ सकता है। यह मांग काफी लंबी है और विपक्ष भी इस मामले पर सरकार से अपील कर चुका है। पढ़ें पूरी खबरभारत की सख्ती से बौखलाए कनाडाई PM ट्रूडो
हाल ही में भारत में जी 20 का सम्मेलन हुआ था, कई बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली आए थे। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो भी दिल्ली आए थे। जी20 सम्मेलन से इतर, पीएम मोदी के साथ उनकी एक मीटिंग भी हुई थी, इसी मीटिंग में पीएम मोदी ने जस्टिन ट्रूडो को कनाडा में सक्रिय भारत विरोधी ताकतों पर खरी-खरी सुना दी थी। इसके बाद जस्टिन ट्रूडो अपने देश लौटे, जहां उनका काफी विरोध हुआ, कनाडा के लोग ट्रूडो से आक्रोशित थे, अब ट्रूडो ने अपनी छवि बचाने के लिए भारत के खिलाफ आरोप लगाने शुरू कर दिए हैं। पढ़ें पूरी खबरनोएडा: मोटोजीपी के कारण 22 सितंबर को सभी स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे
जनपद गौतमबुद्ध नगर में सभी स्कूल 21 सितंबर को दोपहर दो बजे तक खुले रहेंगे, जबकि 22 सितंबर को वे बंद रहेंगे। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो और ग्रेटर नोएडा में मोटोजीपी दौड़ के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा पारित एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को कक्षाएं बंद रखने का निर्देश दिया गया है, लेकिन आवश्यक होने पर वे ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकते हैं।सीआरपीएफ के वाहन पर आतंकवादी ने की गोलीबारी
श्रीनगर के खानयार इलाके में एक आतंकवादी ने सुरक्षा बलों के वाहन पर गोलीबारी की, जिसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादी ने शाम करीब सात बजे ख्वाजा बाजार चौक पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वाहन पर अपनी पिस्तौल से गोलीबारी की। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के बाद वह फरार हो गया, जबकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।मणिपुर के संबंध में द्रमुक नेता ए. राजा की टिप्पणी से विवाद पैदा हुआ
द्रमुक नेता ए. राजा ने मणिपुर में स्थिति से निपटने के भारत सरकार के तौर-तरीके की कथित आलोचना करने संबंधी यूरोपीय संसद के प्रस्ताव का सोमवार को जिक्र किया, जिससे विवाद पैदा हो गया और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी को कार्यवाही से हटाने की मांग की।गुरुग्राम में सुंदर भाटी गिरोह से जुड़ा व्यक्ति गिरफ्तार
सुंदर भाटी गिरोह से जुड़े 24 वर्षीय एक व्यक्ति को दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की कार लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकला आदित्य एल1
भारत का पहला सूर्य मिशन धीरे-धीरे अपने निर्धारित रास्ते पर बढ़ रहा है। आदित्य एल 1 ने अब पृथ्वी की कक्षा को छोड़ दिया है और सूर्य की ओर बढ़ चला है।संसद के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन
संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को लोकसभा एवं राज्यसभा की कार्यवाही नये संसद भवन में संचालित होगी। सोमवार को दोनों सदनों में 'संविधान सभा से अब तक 75 वर्षों की संसदीय यात्रा-उपलब्धियां, अनुभव, स्मृतियां और सीख' विषय पर चर्चा हुई। इस चर्चा के पूरा होने पर राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ और लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला ने घोषणा की कि अगली बैठक नये संसद भवन में होगी। संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलने का कार्यक्रम है।'राहुल गांधी को झूठ बोलने में महारत हासिल है', राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के दावे पर रविशंकर प्रसाद ने साधा निशाना
ये क्या, दिल्ली में प्रदर्शन छोड़ कहां चले राहुल गांधी? कब आएंगे वापस
CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद ट्रेन और मेट्रो बंद, केंद्र सरकार के खिलाफ दायर हुई अवमानना की याचिका
Dhruv Rathee Detained: हिरासत में ध्रुव राठी, CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले दिल्ली पहुंचे थे यूट्यूबर
'प्रदर्शन की आड़ में दिल्ली में बड़ी साजिश' वाट्सएप चैट शेयर कर BJP प्रवक्ता ने लगाया गंभीर आरोप, 'फुल कसाब एनर्जी' का जिक्र
© 2026 Times Horizon Private Limited
