लखनऊ

लखनऊ के एक पॉश इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़!, फ्लैट के अंदर मिलीं विदेशी लड़कियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2023, 04:30 PM IST

लखनऊ के एक पॉश इलाके में एक फ्लैट से पुलिस ने विदेशी लड़कियों को हिरासत में लिया है, अपार्टमेंट में रहने वालों ने फ्लैट के अंदर सेक्स स्कैंडल चलाने का शक जाहिर किया जा रहा है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की मशहूर सोसायटी के एक फ्लैट में विदेशी लड़कियां पुलिस को मिली है,सोसायटी वालों का आरोप है कि ये लड़कियां यहां पर जिस्मफरोशी का धंधा कर रही थीं इस आरोप पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है और थाने ले गई है वहां इनसे पूछताछ की जा रही है।

फ्लैट के पास पड़ोसियों की सूचना के आधार पर पुलिस छापा मारने पहुंची तो वहां पर एक फ्लैट में कुछ विदेशी महिलाएं और पुरुष मिले हैं, महिलाएं थाईलैंड की बताई जा रही हैं, हालांकि इस मामले में पुलिस ने खुलासा नहीं किया है, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और उसके बाद ही कुछ कहने की बात कह रही है।

ये फ्लैट लखनऊ के बेहद पॉश इलाके में है

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ये फ्लैट लखनऊ के बेहद पॉश इलाके में है और इस फ्लैट के पड़ोसी काफी दिनों से ऐसी गतिविधियों को देख रहे थे लेकिन शांत थे, मगर आज इस ज्यादा ही संदिग्ध गतिविधियां देखने पर और पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस को इसकी खबर की गई, जिसके बाद और इन युवक युवतियों को पकड़ा गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article