देश

Aaj Ka Mausam: गुजरात में बारिश का कहर तो दिल्ली में होगी बूंदाबांदी; मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश में भी बरसेंगे बदरा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 19, 2023, 09:30 AM IST

Aaj Ka Mausam: गुजरात में रविवार से हो रही भारी बारिश के कारण वडोदरा, भरूच, नर्मदा, दाहोद, पंचमहल, आनंद और गांधीनगर जिलों के निचले इलाकों में रहने वाले 11,900 लोगों को आश्रय घरों में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि 270 फंसे हुए नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

Aaj Ka Mausam: गुजरात इस समय भारी बारिश के कहर का सामना कर रहा है। कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं और उनसे संपर्क टूट गया है। वहीं मध्य प्रदेश में भी हालात खराब है। आज दिल्ली में बूंदाबांदी होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी बारिश हो सकती है।

गुजरात में बारिश का कहर

गुजरात में रविवार से हो रही भारी बारिश के कारण वडोदरा, भरूच, नर्मदा, दाहोद, पंचमहल, आनंद और गांधीनगर जिलों के निचले इलाकों में रहने वाले 11,900 लोगों को आश्रय घरों में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि 270 फंसे हुए नागरिकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। आईएमडी ने मंगलवार को पूरे गुजरात में कई स्थानों पर 'हल्की से मध्यम' बारिश की भविष्यवाणी की है।

मध्य प्रदेश में बारिश

मध्य प्रदेश में एक सप्ताह से जारी बारिश से निमांड-मालवा सहित अन्य हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। राहत और बचाव कार्य के लिए सेना और हेलीकाप्टर तक की मदद की जरुरत पड़ सकती है। राज्य की राजधानी भोपाल सहित कई हिस्सों में लगभग पांच दिनों से बारिश का दौर जारी है। इसके चलते इंदौर, बुरहानपुर अलीराजपुर खरगोन, बड़वानी ,धार जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई है। इससे नदी नाले तो उफान पर आए ही हैंं, साथ में बांध का जलस्तर भी बढ़ा है। आज भी मध्य प्रदेश में बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। मध्य प्रदेश के कई इलाकों में मध्य से हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पूरे दिन पारा का स्तर 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, हवा की गति 6.36 के आसपास रहेगी। आज दिल्ली में बूंदाबांदी हो सकती है। नोएडा और गाजियाबाद का मौसम भी ऐसा ही रहने वाला है।

बाकी राज्यों का मौसम

आज उत्तर प्रदेश के भी कई हिस्सों में बारिश हो सकती है । मंगलवार को राज्य में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार है। इसके अलावा छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान, ओडिशा, असम, मेघायल, त्रिपुरा में बारिश हो सकती है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article