कनाडा बेस्ड पंजाबी सिंगर शुभ (Punjabi singer Shubh) का मुंबई में इस महीने के आखिरी दिनों में शो होना था। लेकिन उनके द्वारा भारत का विवादित नक्शा सोशल मीडिया पर डालने से उनका विरोध हो रहा है वहीं बताते हैं कि भारत में कार्यक्रम को प्रायोजित करने वाली कंपनी बोट (Boat) ने भी उसने अपना कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया है।
कंपनी बोट ने अपने बयान में कहा कि 'अविश्वसनीय संगीत समुदाय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता गहरी है, हम सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण एक सच्चे भारतीय ब्रांड हैं, इसलिए, जब हमें इस साल की शुरुआत में कलाकार शुभ द्वारा की गई टिप्पणियों के बारे में पता चला, तो हमने दौरे से अपना प्रायोजन वापस लेने का फैसला किया...'
गौर हो कि भारत के विवादित नक्शे को लेकर कनाडाई मूल के सिंगर शुभ का भारत में कड़ा विरोध हो रहा है। पहले मुंबई में उनके कार्यक्रम के पोस्टर फाड़े गए थे, पहले भाजयुमो के सदस्यों ने मुंबई में कनाडाई गायक शुभ के कार्यक्रम के पोस्टर हटा दिए थे।
सोशल मीडिया पर भारत का विवादित मेप शेयर किया था
उन्होंने सोशल मीडिया पर भारत का विवादित मेप शेयर किया था, जिसमें भारत से पंजाब और कश्मीर नहीं थे, बताते हैं कि वो हमेशा खालिस्तान के समर्थन में बात करते हैं। शुभ ने 'एलिवेटेड,' 'ओजी,' और 'चीक्स' जैसे गानों से लोकप्रियता हासिल की है, जिन्हें दुनिया भर में पसंद किया जाता है।
