आज की ताजा खबर 19-May-2025, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, Aaj Ki Taza Khabar LIVE: पूर्णिया से पूर्व सांसद उदय सिंह बने प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष
आज की ताजा खबर 19-May-2025, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, Aaj Ki Taza Khabar LIVE: जम्मू-कश्मीर के शोपियां में पुलिस ने आतंकवादी ठिकानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया। यह छापेमारी ऐसे वक्त पर हुई जब हाल ही में सुरक्षाकर्मियों ने शोपियां और त्राल में मुठभेड़ में 3-3 आतंकियों को ढेर किया था। कैलिफोर्निया के पाम स्प्रिंग्स शहर में शनिवार को एक क्लिनिक के बाहर हुए बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी और कहा कि एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई है।
आज की ताजा खबर 19-May-2025, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी, Aaj Ki Taza Khabar LIVE: पूर्णिया से पूर्व सांसद उदय सिंह बने प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष
नई e-Zero एफआईआर से साइबर अपराधियों पर कसेगा शिकंजा
नए ‘ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया’ पोर्टल की सोमवार को शुरुआत
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने किया लौंगेवाला का दौरा, सेैनिकों से की मुलाकात
पूर्व सांसद उदय सिंह बने जनसुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष
भारत कोई धर्मशाला नहीं, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
पुर्तगाल में पाकिस्तानी हुड़दंगियों को भारतीय मिशन का करारा जवाब
सपा का जन्म ही मुस्लिम तुष्टीकरण के DNA के साथ हुआ : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में तूफान से तीन लोगों की मौत
घंटाघर सब्जी मंडी में तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए। पेशावर के उपायुक्त सरमद सलीम अकरम ने अतिरिक्त उपायुक्त राव हाशिम अजीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
UP के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गेंदबाज मोहम्मद शमी से की मुलाकात
पहलगाम आतंकी हमले के बाद असम में 71 ‘देशद्रोही' गिरफ्तार
उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, चारधाम यात्रियों से पुलिस ने की यह अपील
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में दिखे 3 संदिग्ध
पुंछ जिले के वन क्षेत्र में भी तलाशी अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि रविवार देर रात को नौशेरा इलाके में एक महिला द्वारा तीन संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने की सूचना मिलने पर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया।
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: बम धमाके से दहला बलूचिस्तान प्रांत, 4 लोगों की मौत
धमाके से कई इमारतें क्षतिग्रस्त
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, किला अब्दुल्ला जिले के जब्बार मार्केट में हुए धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। धमाका इतना तीव्र था कि उसकी चपेट में आने से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
