आज की ताजा खबर: तेज प्रताप यादव अस्पताल में भर्ती; गठबंधन का नाम INDIA रखने पर विपक्षी दलों के खिलाफ शिकायत दर्ज
तेज प्रताज यादव अस्पताल में भर्ती
बिहार के मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव को सीने में दर्द की शिकायत के बाद पटना के मेडिवर्सल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गठबंधन का नाम 'INDIA' रखने पर 26 पार्टियों के शिकायत दर्ज
विपक्षी गठबंधन की बैठक बेंगलुरु में आयोजित हुई। इस दौरान विपक्षी मोर्चे का नया नाम INDIA (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस ) रखा गया। इस नाम को लेकर शुरू हुआ विरोध अब थाने तक चला गया है।नए गठबंधन INDIA पर दिल्ली के बाराखंबा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है साथ ही कहा गया है कि निजी फायदे के लिए इंडिया का नाम नहीं रखा जा सकता है।राकेश पाल बनें कोस्ट गार्ड के डीजी
महानिदेशक राकेश पाल को भारतीय तटरक्षक के 25वें महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। वह भारतीय नौसेना अकादमी के पूर्व छात्र हैं और जनवरी 1989 में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुए।महाराष्ट्र के पालघर में बारिश के चलते स्कूलों छुट्टी
महाराष्ट्र में भारी बारिश हो रही है। इसके चलते कई जगहों पर जलभराव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। पालघर जिले के कलेक्टर ने भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए 20 जुलाई को जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। कलेक्टर ने नागरिकों को सलाह दी है कि यदि आवश्यक न हो तो घर से बाहर निकलने से बचें।पद्मावती एक्सप्रेस का डिब्बा पटरी से उतरा
आंध्र प्रदेश के तिरूपति में पद्मावती एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ ट्रेन में कोई सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बुधवार को तिरूपति रेलवे स्टेशन पर पद्मावती एक्सप्रेस का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। यह घटना तब हुई जब डिब्बों को ट्रेन से जोड़ा जा रहा था। डिब्बे में कोई यात्री सवार नहीं था। रेलवे के कर्मचारी मौके पर हैं और डिब्बे को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।कर्नाटक विधानसभा में हंगामे के बाद 9 BJP विधायक निलंबित
कर्नाटक विधानसभा में बुधवार का दिन काफी हंगामे भरा रहा। बिना लंच ब्रेक सदन की कार्यवाही जारी रखने के स्पीकर के निर्देश के बाद भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान डिप्टी स्पीकर रुद्रप्पा लमानी के आसन की तरफ कागज भी उछाले गए, जिसके बाद नौ भाजपा विधायकों को शेष विधानसभा सत्र से निलंबित कर दिया गया।ब्रिक्स सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे पुतिन
दक्षिण अफ्रीका में होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति पुतिन हिस्सा नहीं लेंगे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कहा गया है कि एक आपसी सहमति के मुताबिक रूसी संघ के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे, लेकिन रूसी संघ का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव द्वारा किया जाएगा।तीस्ता सीतलवाड़ को सुप्रीम कोर्ट से जमानत
तीस्ता सीतलवाड़ को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने उन्हें जमानत देते हुए शर्त रखी है कि वह गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगी। बता दें, 1 जुलाई 2023 को गुजरात हाईकोर्ट ने तीस्ता सीतलवाड़ की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।इस्लाम वंदे मातरम कहने की इजाजत नहीं देता- सपा विधायक अबू आजमी
महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा, मैं वंदे मातरम नहीं बोल सकता हूं, क्योंकि इस्लाम मुझे इसकी इजाजत नहीं देता है। उन्होंने कहा, इससे मेरी वतनपरस्ती में कोई कमी नहीं होती, और इस से किसी को अप्पत्ति होनी भी नहीं चाहिए।ADB ने भारत की GDP ग्रोथ 6.4 रहने का अनुमान जताया
एडीबी ने कच्चे तेल की कीमतों में नरमी की वजह से चालू वित्त वर्ष के लिए मुद्रास्फीति के अपने अनुमान को मामूली घटाकर 4.9 प्रतिशत कर दिया है। अप्रैल में उसने मुद्रास्फीति के पांच प्रतिशत पर रहने का अनुमान लगाया था। पूरी खबर पढ़ेंबिजली करंट से नमामि गंगे प्रोजेक्ट के कई कर्मचारियों समेत 15 की मौत
उत्तराखंड के चमोली जिले में बिजली की करंट लगने से 15 लोग की मौत हो गई है। बीती रात नमामि गंगे परियोजना में कार्यरत कर्मचारी की करंट लगने से मौत हुई। आज 11:30 बजे करीब बिजली की लाइन पर कार्य करते वक्त बिजली संपूर्ण परिसर में फैल गई इसकी वजह से कई लोग करंट की चपेट में आ गए। पूरी खबर पढ़ेंक्या हम बाहर के हैं? बोले तेज प्रताप यादव
बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि क्या हम बाहर के हैं? हम भारत के हैं, INDIA के हैं तो नाम भी I.N.D.I.A ही होगा। NDA की बैठक से हमें मतलब नहीं, वे तो देश को लूट रहे हैं। किसानों के धन को पूंजीपतियों को देने का काम किया है। वे बैठक करके क्या कर लेंगे?महाकाल की सवारी के दौरान भक्तों पर कुल्ला करने वालों पर कार्रवाई, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर
उज्जैन में गत सोमवार को महाकाल की सवारी निकाले जाने के दौरान आस्था से खिलवाड़ करने एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की एक बड़ी घटना हुई। जुलूस के दौरान शिव भक्तों पर छत से कुल्ला कर और थूक कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश हुई। बाद में शिव भक्तों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन मुस्लिम युवकों को हिरासत में लिया गया और आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला। जुलूस पर थूके जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। पूरी खबर पढे़ंनीतीश कुमार विपक्षी एकता के सूत्रधार हैं, नाराज क्यों होंगे- ललन सिंह
JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन(ललन) सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार विपक्षी एकता के सूत्रधार हैं। I.N.D.I.A सभी की सहमति से नाम दिया गया है। मैंने प्रधानमंत्री का एक वीडियो देखा था जिसमें वे कह रहे थे वोट फॉर INDIA मैं भी 5 वर्ष NDA में रहा लेकिन मोदी जी ने कभी बैठक नहीं बुलाई। अब बैठक बुला रहे हैं यह घबराहट और हताशा है। 2024 में वे बुरी तरह पराजित होंगे।INDIA नाम पर सहमत नहीं थे नीतीश, PC से भी रहे नदारद, क्या नाराज होकर लौट गए पटना?
बेंगलुरू में हुई विपक्षी दलों की बैठक के बाद हर तरफ इस गठबंधन को इंडिया (INDIA) नाम देने की ही चर्चा है। विपक्ष ने इसे लेकर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। राहुल गांधी से लेकर ममता बनर्जी तक तमाम नेता बेहद खुश और आत्मविश्वास ले लबरेज नजर आ रहे हैं। इंडिया के बाद भारत टैगलाइन भी विपक्ष ने अपने नाम कर लिया। अब तक सब कुछ बढ़िया रहा। लेकिन क्या वाकई में ऐसा है। विपक्षी नेताओं की खुशनुमा तस्वीरों के बीच एक गंभीर संकट भी साफ नजर आ रहा है। बताया जा रहा है बिहार के सीएम नीतीश कुमार खुश नहीं हैं। क्या है पूरा मामला जानते हैं। पूरी खबर पढ़ेंविपक्षी गठबंधन ने ले लिया INDIA, अब भारत के लिए छिड़ी सियासी जंग
2024 चुनाव के लिए बीजेपी और विपक्ष के बीच सियासी घमासान चरम पर पहुंच चुका है। बेंगलुरू में हुई बैठक में विपक्षी दलों ने मास्टरस्ट्रोक चलते हुए अपने गठबंधन का नाम इंडिया (I.N.D.I.A )रखकर हर किसी को चौंका दिया। देश के नाम से जुड़ा ये शब्द बेहद कैची है और आसानी से हर किसी की जुबान पर आ जाएगा। अब लड़ाई भारत नाम को लेकर शुरू हो गई है। पीएम मोदी ने इसका जिक्र किया ही था कि अब विपक्ष ने इसे भी इस्तेमाल करने का इरादा जाहिर कर दिया है। साफ तौर पर इंडिया के बाद अब भारत पर सियासी जंग होती दिख रही है। पूरी खबर पढ़ेंहम अकेले चुनाव लड़ेंगे- मायावती
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि लोकसभा चुनाव का समय अब बेहद नजदीक है। सत्ताधारी गठबंधन व विपक्षी गठबंधन की बैठकों का दौर चल रहा है, हालांकि इन मामलों में हमारी पार्टी भी पीछे नहीं है। एक तरफ सत्ता पक्ष NDA अपनी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की दलीलें दे रही है तो दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन सत्ताधारी को मात देने के लिए कार्य कर रही है और इसमें BSP भी पीछे नहीं है। कांग्रेस पार्टी अपने जैसी जातिवादी और पूंजीवादी सोच रखने वाली पार्टी के साथ गठबंधन करके फिर से सत्ता में आने की सोच रख रही है साथ ही NDA फिर से सत्ता में आने का दावा ठोक रही है लेकिन इनकी कार्यशैली यही बताती है कि इनकी नीति और सोच लगभग एक जैसी ही रही है। यही कारण है कि BSP ने इनसे दूरी बनाई है। हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। हम राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना में अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे और हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों में हम राज्य के क्षेत्रीय दलों के साथ चुनाव लड़ सकते हैं।सहारा में फंसा पैसा वापस पाने में आ रही दिक्कत, तो CSC की मदद से झटपट होगा काम !
मंगलवार को केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सहारा इंडिया रिफंड पोर्टल (Sahara India Refund Portal) लॉन्च कर दिया। इस पोर्टल का मकसद सहारा समूह से जुड़े करोड़ों जमाकर्ताओं को उनके पैसे वापस पाने में मदद करना है। इस पोर्टल को ''केंद्रीय पंजीयक-सहारा रिफंड पोर्टल'' (Central Registrar of Cooperative Societies-Sahara Portal) नाम मिला है। पूरी खबर पढ़ेंजोधपुर में सामूहिक हत्याकांड: पूरे परिवार को जिंदा जलाया
जोधपुर में सामूहिक हत्याकांड की वारदात सामने आई है। पूरे परिवार को जिंदा जलाने की खौफनाक घटना ने मानवता को हिलाकर रख दिया है। नींद में सो रहे महिला पुरुष व बच्चों को जिंदा जलाया गया। यह घटना जोधपुर के ओसिया स्थित रामनगर ग्राम पंचायत में घटी है। 5 साल के मासूम को भी जिंदा जला दिया गया है। पूरी खबर पढ़ेंकश्मीर में फिर आतंकी हमला, दो प्रवासी मजदूर घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में फिर आतंकी हमला हुआ। इस हमले में दो प्रवासी मजदूर घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि अनंतनाग में आतंकियों ने दो बाहरी मजदूरों पर फायरिंग कर दी। दोनों घायल नागरिकों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। तलाशी अभियान के लिए इलाके की घेराबंदी की जा रही है। पूरी खबर पढ़ेंSeema Haidar है PAK की एजेंट और आतंकी, एक्शन न हुआ तो फेंक आएंगे बॉर्डर पार- Karni Sena की धमकी
Seema Haidar Latest Update: दरअसल, सीमा हैदर पाकिस्तान से चार बच्चों को लेकर हिंदुस्तान आई थी। वह मई में नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई थी। भंडाफोड़ होने से पहले तक वह सचिन के साथ ग्रेटर नोएडा में रह रही थी। नेपाल में शादी करने का दावा करने वाला यह जोड़ा पहली बार 2019 में ऑनलाइन गेम पबजी के जरिए संपर्क में आया था। पूरी खबर पढ़ेंयमुना के जलस्तर में गिरावट
दिल्ली में इस साल बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। लेकिन अब खतरे के निशान से नीचे आ गया है। बुधवार सुबह 6 बजे दिल्ली में जलस्तर 205.25 मीटर दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ेंपॉलिटिक्स मिटाएगी परिवार की दूरियां?
Chirag Pawan vs Pashupati Paras: वैसे, चिराग ने बताया कि उनकी पार्टी अपनी ‘चिंताओं’ पर भाजपा के साथ सकारात्मक चर्चा के बाद एनडीए में शामिल हुई। उन्होंने यह भी साफ किया कि उनकी पार्टी हाजीपुर से चुनाव लड़ेगी, जबकि मौजूदा समय में उनके चाचा और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस इस संसदीय सीट का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं। पूरी खबर पढ़ेंसंविधान, लोकतंत्र को जो बचाना चाहते हैं, वे इकट्ठा हुए- महबूबा मुफ्ती
PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि 26 विपक्षी दलों की बैठक हुई थी। मुल्क में जो हो रहा है वह ठीक नहीं है। हमारे संविधान, लोकतंत्र, लोगों के अधिकारों, लोगों को आपस में लड़ाने और गांधी के भारत को बदलने की कोशिश की जा रही है। इसलिए सारे विपक्षी दल इकट्ठा हुए हैं जो संविधान, लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं।राहुल के सुझाव को ममता ने दी मंजूरी, पर नीतीश ने उठा दिए थे सवाल, येचुरी ने भी किया इन्कार, जानिए फिर कैसे तय हुआ 'INDIA' नाम
UPA is now I.N.D.I.A: कांग्रेस ने 18 जुलाई, 2023 को बताया कि विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया रखने का सुझाव राहुल की ओर से दिया गया था। हालांकि, यह सामूहिक रूप से तय किया गया। दूसरी ओर विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) के नेता थोल थिरुमावलवन ने बताया कि इस नाम का प्रस्ताव टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने दिया था। पूरी खबर पढ़िएसाथ मिलकर चुनाव लड़ने का लिया संकल्प-सुदेश महतो
ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) के अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि NDA गठबंधन के 25 साल पूरे होने के अपने मायने हैं। NDA संकल्पित रूप से देश निर्वाहन पर काम कर रहा है जिसका मोदी साहब नेतृत्व कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने सभी सहयोगियों को बुलाकर धन्यवाद किया और आने वाले समय में एक साथ मिलकर लड़ने का संकल्प लिया।नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे- मांझी
एनडीए की बैठक के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि बैठक में सबने एक मत से प्रस्ताव पारित करके प्रधानमंत्री मोदी के 9 साल के कार्यकाल की सराहना की और उनकी बढ़ती लोकप्रियता के प्रति खुशी जाहिर की। मोदी जी को पुनः 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए लोगों ने मन बना लिया है।NDA की बैठक में चिराग पासवान ने छुए PM मोदी के पैर
एनडीए गठबंधन की बैठक में मंगलवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनीतिक विरासत की लड़ाई लड़ रहे अपने चाचा पशुपति पारस, दोनों नेताओं के पैर छुए। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी और चाचा पशुपति पारस, दोनों नेताओं ने चिराग को गले लगाकर आशीर्वाद दिया। पूरी खबर पढ़ेंPakistani Seema Haider के सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़ा खुलासा
Pakistani Seema Haider को लेकर एक बड़ी खबर का खुलासा हो रहा है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि UP ATS सीमा के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर रही है, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे है बताया जा रहा है कि सीमा हैदर ने इंस्टाग्राम पर कई बार अपना यूजर नेम बदला। पूरी खबर पढ़ेंविपक्षी एकता पर जमकर बरसे PM Modi
देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA Meeting) की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी पार्टियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, एक तरह से NDA अटल जी की एक ओर से विरासत है जो हमें जोड़े हुए है। NDA के निर्माण में आडवाणी जी ने भी बहुत अहम भूमिका निभाई थी और वो आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ेंराहुल गांधी ने की गलत बयानबाजी, राष्ट्रपति को विवाद में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण: सूत्र
'और भी गम है जमाने में सियासत के सिवा', CJP प्रोटेस्ट से पहले सोनम वांगचुक ने बताया अपना प्लान
अब मनमाने तरीके से नहीं कटेंगे वोटर्स के नाम! EC ने बदले फॉर्म-7 के नियम, जानें एक वोटर कितने आवेदन दे सकेगा?
CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, चुनाव रद्द करने की मांग... राष्ट्रपति को सौंपे विपक्ष के ज्ञापन में और क्या-क्या?
VIDEO: 'एक नई उम्मीद जगी...', सेंट्रल हॉल में राहुल गांधी ने नेहरू को किया याद; पढ़कर सुनाया ऐतिहासिक भाषण
© 2026 Times Horizon Private Limited
