देश

कश्मीर में फिर आतंकी हमला, दो प्रवासी मजदूर घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 19, 2023, 09:56 AM IST

Terrorist Attack In Kashmir: जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में दो प्रवासी मजदूर घायल हुए हैं। सुरक्षा बल आतंकियों की तलाश कर रही है।

Image

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला (तस्वीर-ANI)

Terrorist Attack In Kashmir: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में फिर आतंकी हमला हुआ। इस हमले में दो प्रवासी मजदूर घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि अनंतनाग में आतंकियों ने दो बाहरी मजदूरों पर फायरिंग कर दी। दोनों घायल नागरिकों को अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। तलाशी अभियान के लिए इलाके की घेराबंदी की जा रही है।

उधर महाराष्ट्र में पुणे पुलिस ने आतंकवाद से संबंधित गतिविधियों में कथित संलिप्तता के कारण राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा वांछित दो संदिग्धों को पकड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि इन आरोपियों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम घोषित था। दोनों आरोपियों को मंगलवार को पकड़ा गया, जिसके बाद पुणे पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दोनों से पूछताछ की।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार तड़के पुणे शहर के कोथरुड इलाके में पुलिस के गश्ती दल ने तीन संदिग्धों को एक मोटरसाइकिल चोरी करते पकड़ा, लेकिन जांच के दौरान उनमें से एक संदिग्ध फरार हो गया। उसने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान इमरान खान और मोहम्मद यूनुस साकी के रूप में की गई है।

पुलिस आयुक्त रितेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि ये दोनों आरोपी एनआईए द्वारा वांछित थे। उन्होंने कहा कि तलाशी के दौरान उनके घर से एक जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में उनके खिलाफ जांच की जा रही है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article