जयपुर

जोधपुर में सामूहिक हत्याकांड: पूरे परिवार को जिंदा जलाया, 5 साल के मासूम को भी नहीं छोड़ा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2023, 02:36 PM IST

Jodhpur Massacre: जोधपुर से बड़ी खबर सामने आई है। पूरे परिवार को जिंदा जला दिया गया है। हैवानों ने 5 साल के मासूम को भी नहीं छोड़ा। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है।

Image

जोधपुर में सामुहिक हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर-bcci)

Jodhpur Massacre: जोधपुर में सामूहिक हत्याकांड की वारदात सामने आई है। पूरे परिवार को जिंदा जलाने की खौफनाक घटना ने मानवता को हिलाकर रख दिया है। नींद में सो रहे महिला पुरुष व बच्चों को जिंदा जलाया गया। एक ही परिवार के चार सदस्यों के जले हुए शव उनके घर में पाए गए। यह घटना जोधपुर के ओसिया स्थित रामनगर ग्राम पंचायत में घटी है। 5 साल के मासूम को भी जिंदा जला दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। एसपी और जिला कलक्टर सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए है।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना जोधपुर के ओसियां इलाके के चौराई गांव की है। जोधपुर के जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि इन लोगों की हत्या की गई और फिर उनके शवों को जला दिया गया। उन्होंने कहा कि यह बदले की भावना से की गई हत्या का मामला लगता है। उन्होंने कहा कि फॉरेन्सिक (एफएसएल... फॉरेन्सिक विज्ञान प्रयोगशाला) की एक टीम सबूत इकट्ठा कर रही है और पोस्टमार्टम और एफएसएल जांच की रिपोर्ट के बाद ही कुछ पता चल पाएगा। जोधपुर के जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

राजस्थान सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि जोधपुर की घटना के अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा। कहीं भी इस प्रकार की घटना होती है तो ये सरकार के लिए चुनौती है। हमारी पुलिस और सरकार ऐसे अपराधियों को जेल पहुंचाकर सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए कानून ला रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article