देश

बिजली करंट से नमामि गंगे प्रोजेक्ट के कई कर्मचारियों समेत 15 की मौत, चमोली में ट्रांसफार्मर फटने से हुआ हादसा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jul 19, 2023, 01:53 PM IST

उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे बिजली की करंट लगने से 15 लोगों की मृत्यु हो गई। सभी नमामि गंगे परियोजना में काम करने वाले कर्मचारी थे।

Image

बिजली करंट से नमामि गंगे प्रोजेक्ट के कर्मचारी की मौत

उत्तराखंड के चमोली जिले में बिजली की करंट लगने से 15 लोग की मौत हो गई है। बीती रात नमामि गंगे परियोजना में कार्यरत कई कर्मचारियों की करंट लगने से मौत हुई। आज 11:30 बजे करीब बिजली की लाइन पर कार्य करते वक्त बिजली संपूर्ण परिसर में फैल गई इसकी वजह से कई लोग करंट की चपेट में आ गए।

वी. मुरुगेसन ADG लॉ &ऑर्डर देहरादून ने कहा कि करंट लगने से 15 लोगों की मृत्यु की सूचना मिल रही है। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर और 3 होम गार्ड भी हादसे का शिकार हुए हैं। जांच जारी है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। पुलिस, SDRF और बचाव दल मौके पर उपस्थित हैं। घटना के जांच के भी आदेश दिए गए हैं। दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इससे पहले चमोली जिले के एसपी परमेंद्र डोभाल ने कहा था कि चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से 10 लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द