LIVE

आज की ताजा खबर LIVE: INDI गठबंधन की बैठक में ममता ने खड़गे को PM उम्मीदवार बनाने का दिया प्रस्ताव', एक दिन में केरल में Corona के 111 नए मरीज

अमित कुमार मंडलUpdated Dec 19, 2023, 22:41 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर LIVE:  INDI गठबंधन की बैठक में ममता ने खड़गे को PM उम्मीदवार बनाने का दिया प्रस्ताव', एक दिन में केरल में Corona के 111 नए मरीज

आज की ताजा खबर LIVE: INDI गठबंधन की बैठक में ममता ने खड़गे को PM उम्मीदवार बनाने का दिया प्रस्ताव', एक दिन में केरल में Corona के 111 नए मरीज

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 19 दिसंबर 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 19 दिसंबर की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : INDI गठबंधन की बैठक से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को पीएम उम्मीदवार (Mallikarjun Kharge PM Candidate) बनाने का प्रस्ताव दिया है जिसे केजरीवाल ने समर्थन किया है वहीं संसद के दोनों सदनों में हंगामे का दौर लगातार जारी है और अब तक 93 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है आज भी इस मुद्दे पर हंगामा हुआ है उधर ज्ञानवापी मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को झटका देते हुए उसकी सभी पांच याचिकाएं खारिज कर दी है वहीं आईपीएल 2024 का ऑक्शन आज दुबई में हो रहा है। इस मिनी ऑक्शन में 13 देश के 333 खिलाड़ियों के भाग्य का फैसला हो रहा है, जिसमें 214 भारतीय और 119 ओवरसीज खिलाड़ी शामिल हैं। इस ऑक्शन में 10 टीम 77 स्लॉट को भरने के लिए उतरी हैं उधर महाराष्ट्र पुलिस ने शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक लेख लिखने को लेकर पार्टी के नेता संजय राउत के खिलाफ दर्ज मामले से देशद्रोह का आरोप हटा लिया है, आपको बता रहे हैं आज की बड़ी खबरें

DEC 19, 2023 22:41 IST

एक दिन में केरल में Corona के 111 नए मरीज, क्या कह रहे आंकड़े?

देश में कोरोना केसों को लेकर केरल से जो आंकड़ें आ रहे हैं वो चिंता का विषय नजर आ रहे हैं, यहां एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 115 नए मामले सामने आए हैं, पढ़ें पूरी खबर
DEC 19, 2023 21:13 IST

पहले जीत के आना है, अगर कोई सांसद नहीं होगा तो?

इंडिया एलायंस की बैठक के समापन के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता चुनाव जीतना है। हम प्रधानमंत्री का नाम तय करने से पहले जीतने के बारे में सोचें। अगर कोई सांसद नहीं होगा, पढ़ें पूरी खबर
DEC 19, 2023 21:12 IST

जेपी नड्डा से मीटिंग के बाद सीएम मोहन को लेकर बड़ी बात बोले गए पूर्व सीएम शिवराज !

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को भाजपा के सीएम जे पी नड्डा से मिले और कहा कि भूमिका पार्टी तय करेगी, पढ़ें पूरी खबर
DEC 19, 2023 20:07 IST

Parliament Security Breach: भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद के नाम पर वाट्सअप ग्रुप बना रखे थे आरोपी

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सुरक्षा में सेंध की योजना बनाने के लिए ‘सिग्नल’ एप पर भी बात करते थे और पिछले साल कर्नाटक के मैसूर में मिले थे, पढ़ें पूरी खबर
DEC 19, 2023 18:25 IST

INDI गठबंधन की बैठक में ममता ने खड़गे को PM उम्मीदवार बनाने का दिया प्रस्ताव

INDI गठबंधन की दिल्ली में मंगलवार को हुई अहम बैठक में बड़ा अपडेट सामने आया है, ममता बनर्जी ने बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे को PM उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव दिया है, पढ़ें पूरी खबर
DEC 19, 2023 18:07 IST

धनखड़ की खिल्ली उड़ाने पर नाराज हुआ जाट संघ

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने मोबाइल फोन में बनर्जी के मिमिक्री की रिकॉर्डिंग की। सभापति का मजाक बनाए जाने पर भाजपा ने विपक्ष पर निशाना साधा, पढ़ें पूरी खबर
DEC 19, 2023 17:36 IST

IPL Auction: मिचेल स्टार्क ने पैट कमिंस को पीछे छोड़ रचा इतिहास

DEC 19, 2023 17:34 IST

'INDI' गठबंधन की बैठक,सीट बंटवारे पर कांग्रेस ने बनाई 5 सदस्यीय कमेटी

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को 'नेशनल अलायंस कमेटी' नाम से अपनी एक समिति की घोषणा की। मुकुल वासनिक को इस कमेटी का संयोजक बनाया गया है, पढ़ें पूरी खबर
DEC 19, 2023 16:17 IST

I.N.D.I.A गठबंधन में फूट! उद्धव सेना ने कांग्रेस को बताया अहंकारी

इंडिया गठबंधन से पहले विपक्षी दलों में फूट नजर आ रही है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले कांग्रेस पर निशाना साधा और उसे अहंकारी बताया है, पढ़ें पूरी खबर
DEC 19, 2023 15:50 IST

आईपीएल इतिहास के दूसरे महंगे खिलाड़ी बने Pat Cummins

आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में एक बड़ा कदम उठाया सनराइजर्स हैदराबाद ने। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में पैट कमिंस को खरीदा है, पढ़ें पूरी खबर
DEC 19, 2023 14:26 IST

लोकसभा में निलंबित सांसदों के 27 प्रश्न सूची से हटाए गए

लोकसभा में निलंबित विपक्षी सदस्यों की ओर से पूछे गए 27 सवालों को मंगलवार को प्रश्नों की सूची से हटा दिया गया। इसी तरह, विभिन्न मंत्रियों से एक ही सवाल पूछने वाले सदस्यों के समूह से कई निलंबित सांसदों के नाम हटा दिए गए। राजस्थान विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद लोकसभा से इस्तीफा देने वाले हनुमान बेनीवाल का नाम भी हटा दिया गया है, जबकि तृणमूल कांग्रेस की अपरूपा पोद्दार और कांग्रेस की राम्या हरिदास द्वारा पूछे गए दो तारांकित प्रश्न हटा दिए गए। इसके अलावा 25 अतारांकित प्रश्न भी सूची से हटाए गए।
DEC 19, 2023 14:13 IST

आईपीएल नीलामी में हेड 6.8 करोड़ में बिके

सनराइजर्स हैदराबाद ने दुबई में आईपीएल नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रैविस हेड को 6.80 करोड़ रुपये में खरीदा।
DEC 19, 2023 14:11 IST

दमनकारी विधेयकों को पारित कराने के लिए सांसदों को निलंबित किया गया: कांग्रेस

कांग्रेस ने लोकसभा से 49 और विपक्षी सदस्यों के निलंबन को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि दमनकारी विधेयकों को चर्चा के बिना पारित कराने के लिए सदन से विपक्ष का सफाया किया जा रहा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, आज लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के करीब 50 और सांसदों को निलंबित कर दिया गया ! विपक्ष का पूर्ण सफाया किया जा रहा है ताकि दमनकारी विधेयकों को बिना किसी सार्थक चर्चा के पारित कराया जा सके और 13 दिसंबर को लोकसभा में दो लोगों को प्रवेश की सुविधा प्रदान कराने वाले भाजपा सांसद बेदाग हो जाएं।
DEC 19, 2023 14:08 IST

पाकिस्तान में अर्धसैनिक बलों पर आतंकवादी हमला, दो सैनिकों की मौत

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में मंगलवार को आतंकवादियों ने 'अर्धसैनिक फ्रंटियर कोर' की एक टीम पर हमला किया, जिसमें दो सैनिकों की मौत हो गई। आतंकवादियों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कबीलाई जिले 'तिराह वैली खैबर' के ऊपरी बारा इलाके में पास के पहाड़ों से फ्रंटियर कोर की बम निरोधक इकाई पर गोलीबारी की, जिसमें दो सैनिक घायल हो गए और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया तथा भाग रहे आतंकियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
DEC 19, 2023 14:07 IST

लोकसभा से 49 और विपक्षी सदस्य निलंबित

लोकसभा में तख्तियां दिखाने और सदन की अवमानना करने को लेकर मंगलवार को फारूक अब्दुल्ला, शशि थरूर, मनीष तिवारी और सुप्रिया सुले सहित 49 और विपक्षी सदस्यों को संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। सदन की अवमानना के मामले में अब तक कुल 95 लोकसभा सदस्यों को निलंबित किया जा चुका है। इससे पहले गत सप्ताह बृहस्पतिवार को 13 सदस्यों को और सोमवार को 33 सदस्यों को निलंबित कर दिया गया था।
DEC 19, 2023 13:45 IST

राम मंदिर उद्घाटन के लिए आडवाणी और जोशी को मिला आमंत्रण

Ram Mandir: राम मंदिर उदघाटन कार्यक्रम के लिए भारतीय जनता पार्टी के वयोवृद्ध नेता और मंदिर आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को भी कार्यक्रम के लिए आमंत्रण दिया गया है। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने आज उनके आवास पर जाकर आमंत्रण पत्र सौंपा।
DEC 19, 2023 13:16 IST

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चुने गए

भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया, राज्य की नवनिर्वाचित विधानसभा का पहला सत्र मंगलवार से शुरू।
DEC 19, 2023 13:11 IST

वाराणसी-नई दिल्ली के बीच दूसरी वंदे भारत ट्रेन भगवा नहीं, सफेद-नीले रंग की

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को जिस दूसरी वाराणसी-नयी दिल्ली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, वह पहली वाली ट्रेन की तरह ही सफेद और नीले रंग की है। उत्तर रेलवे ने एक दिन पहले संवाददाताओं के बीच वितरित विवरण पुस्तिका में वंदे भारत ट्रेन को भगवा और भूरे रंग में दर्शाया था। उत्तर रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमारी योजना भविष्य में वंदे भारत को भगवा-भूरे रंग में बदलने की है। कोच कारखानों में इसकी प्रक्रिया चल रही है।
DEC 19, 2023 13:09 IST

बांग्लादेश : ढाका में अज्ञात लोगों ने ट्रेन को आग लगाई, चार की मौत

बांग्लादेश में अगले साल सात जनवरी को होने वाले चुनाव को लेकर जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच अज्ञात लोगों ने मंगलवार को राजधानी ढाका में एक यात्री ट्रेन में आग लगा दी, जिससे एक महिला और उसके नाबालिग बेटे समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई।
DEC 19, 2023 12:36 IST

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने की राज्यसभा सभापति की मिमिक्री