LIVEताजा खबर, 18 अक्टूबर 2023: : छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, गाजा अस्पताल पर हमले से PM मोदी स्तब्ध

ताजा खबर, 18 अक्टूबर 2023: : छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, गाजा अस्पताल पर हमले से PM मोदी स्तब्ध
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 18 अक्टूबर 2023 और बड़ी खबरें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि गाजा अस्पताल पर हुए हमले से वह स्तब्ध हैं और इस हमले के पीछे जो कोई भी है उसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। बता दें कि गाजा के अल अहली अस्पताल पर हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 500 लोगों की मौत हुई है वहीं भारत राष्ट्र समिति की के. कविता ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनाव गांधी बताते हुए करारा वार किया है। कविता ने कहा कि राहुल गांधी तेलंगाना में एक पर्यटक के तौर पर आ सकते हैं, यहां के मशहूर लजीज स्थानीय भोजन अंकापुर चिकन का स्वाद चख सकते हैं और फिर वापस जा सकते हैं उधर उत्तर प्रदेश के रामपुर की एक अदालत ने गुरुवार को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को दोषी ठहराया। आजम, तंजीन, अब्दुल्ला को अदालत ने 7 साल की सजा सुनाई है वहीं इजराइल-हमास संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इजराइल के तेल अवीव पहुंचे उधर आईडीएफ ने हमास ऑपरेटिव की ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की है जिसमें गाजा अस्पताल में विस्फोट का कारण बनने वाले रॉकेट के बारे में बात की गई है। आईडीएफ ने कहा, "गाजा में अल-अहली अस्पताल पर हमले के लिए फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद जिम्मेदार था।" यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 18 अक्टूबर (बुधवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार।
झारखंड के पूर्व CM रघुवर दास बने ओडिशा के राज्यपाल
बुधवार को राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा और त्रिपुरा के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। जहां झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है,
पढ़ें पूरी खबर इजराइल के साथ चट्टान की तरह खड़ा है अमेरिका
बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मे एक प्रस्ताव लाया गया, जिसमें इजराइल पर हसास के हमलों, नागरिकों के खिलाफ हिंसा की निंदा करने और गाजा में फलस्तीनियों को मानवीय मदद पहुंचाने का आग्रह किया गया था,
पढ़ें पूरी खबर कितना होगा रैपिड रेल का किराया, चल गया पता
आरआरटीएस ट्रेन में यात्रियों के लिए सीट के ऊपर सामान रखने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, वाई-फाई और प्रत्येक सीट पर मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा दी गई है।
पढ़ें पूरी खबरदिल्ली के कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट में लगी भयंकर आग
दिल्ली के कीर्ति नगर में बुधवार को एक फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई है,
पढें पूरी खबरराजस्थान में राज्य मंत्री के घर के पास कचरे के ढेर में मिले नोट स्ट्रैप
जयपुर में कूड़े के ढेर से नोटों की गड्डियों में लगने वाली पर्चियों का अंबार मिला है, हैरानी की बात ये है कि ये पर्चियां कांग्रेस की राज्य मंत्री जाहिदा खान के घर के पास मिली हैं,
पढ़ें पूरी खबर छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
कांग्रेस ने रविवार को 30 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की थी। इस सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके डिप्टी टीएस सिंह देव सहित प्रमुख नेताओं के नाम शामिल थे।
पढें पूरी खबरसिंधिया के खिलाफ MP में कांग्रेस का 'चक्रव्यूह'!
पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी इस चुनाव में सत्ता में जहां वापसी करने पर जोर लगा रही है, वहीं सिंधिया को पटखनी देकर यह भी दिखाना चाह रही है कि उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर और उनकी सरकार गिराकर सही नहीं किया था,
पढें पूरी खबर'राम-सीता और गांधी के विचारों पर चलना होगा' बोले न्यूयॉर्क मेयर एरिक एडम्स
न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने कहा है कि दिवाली सभी के लिए अंधेरे को दूर करने और प्रकाश लाने की याद दिलाती है, उन्होंने लोगों से भगवान राम, देवी सीता और महात्मा गांधी के विचारों को अपनाने और बेहतर इंसान बनने का आह्वान किया है,
पढ़ें पूरी खबरगाजा में अस्पताल पर हुए हमले का दुख- नेतन्याहू के सामने बोले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन
बाइडन अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जॉर्डन की भी यात्रा करने वाले थे, लेकिन वाशिंगटन से रवाना होने से पहले अरब नेताओं के साथ उनकी बैठक रद्द हो गई, जिससे संघर्ष के इस क्षण में अहम बातचीत के लिए नेताओं की आमने-सामने की बैठक का मौका नहीं मिल पाया,
पढ़ें पूरी खबरबेंगलुरु के एक पब में लगी आग, जान बचाने के लिए ऊपर से कूदा शख्स
बेंगलुरू में मल्टीस्टोरी में स्थित एक पब में आग लगने की घटना सामने आई है, इस आग से बचने के लिए एक शख्स उपर से ही कूद गया,
पढ़ें पूरी खबर गाजा अस्पताल पर हमले से PM मोदी स्तब्ध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि गाजा अस्पताल पर हुए हमले से वह स्तब्ध हैं और इस हमले के पीछे जो कोई भी है उसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए,
पढ़ें पूरी खबर
फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट केस: आजम और उनके परिवार को सजा
उत्तर प्रदेश के रामपुर की एक अदालत ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को दोषी ठहराया है। आजम, तंजीन और अब्दुल्ला को अदालत ने 7 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है।
पढ़ें पूरी खबरगाजा अस्पताल विस्फोट पर पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने ट्वीट कर ये लिखा है कि 'गाजा के अल अहली अस्पताल में लोगों की दुखद क्षति से गहरा सदमा लगा। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना, और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना। जारी संघर्ष में नागरिकों की हताहत होना गंभीर और निरंतर चिंता का विषय है। इसमें शामिल लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।'
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पहुंचे इजराइल
इजराइल-हमास संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इजराइल के तेल अवीव पहुंचे। वहीं आईडीएफ ने हमास ऑपरेटिव की ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की है जिसमें गाजा अस्पताल में विस्फोट का कारण बनने वाले रॉकेट के बारे में बात की गई है। आईडीएफ ने कहा, "गाजा में अल-अहली अस्पताल पर हमले के लिए फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद जिम्मेदार था।"
पीएम मोदी 511 ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों की करेंगे शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से, महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के नाम पर 511 ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र के समूचे 34 ग्रामीण जिलों में इन केंद्रों की स्थापना की जाएगी। बयान में कहा गया है कि ये केंद्र ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के वास्ते विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करेंगे। बयान के अनुसार, 'हर केंद्र पर कम से कम दो व्यावसायिक पाठ्यक्रम में करीब 100 युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय कौशल विकास परिषद के तहत सूचीबद्ध उद्योग भागीदारों और एजेंसियों द्वारा प्रदान किया जा रहा है।' बयान के मुताबिक, ये एजेंसियां इस क्षेत्र को अधिक सक्षम और कुशल मानव कौशल सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति करने में मदद करेंगी। प्रमोद महाजन भाजपा के एक प्रमुख राष्ट्रीय नेता थे और उनका 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।
रमन सिंह ने निर्वाचन आयोग से की तारीख बदलने की मांग
रमन सिंह ने दूसरे चरण के मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि 'छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (17 नवंबर) के निकट छठ पूजा का पर्व आने से बड़ी संख्या में मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पायेंगे।' बता दें, 17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 70 सीटों पर मतदान होगा।
पढ़ें पूरी खबरUN ने गाजा में अल-अहली अस्पताल पर हमले की कड़ी निंदा की
संयुक्त राष्ट्र, इसके शीर्ष नेताओं और एजेंसियों ने गाजा के एक अस्पताल पर हुए हमले में कई नागरिकों की मौत को लेकर गहरा दुख जताया और घटना की कड़ी निंदा की है। विश्व निकाय ने कहा कि अस्पतालों या असैन्य बुनियादी ढांचों पर हमले अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन है। साथ ही निकाय ने इस घटना को अंजाम देने वालों को अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया है। गाजा के हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अल-अहली अस्पताल पर मंगलवार को हुए हवाई हमले में 500 से अधिक लोगों की मौत हो गई। उसने हमले के लिए इजराइल पर आरोप लगाया है। इजराइल के अधिकारियों ने इस घटना में इजराइली रक्षा बलों की संलिप्तता से इनकार किया और कहा है कि इस्लामिक जिहाद के आतंकवादियों द्वारा इजराइल की ओर दागे गए रॉकेट गलत दिशा में मुड़े और अस्पताल पर जा गिरे।
UN में फिलिस्तीन ने कहा- झूठे हैं पीएम नेतन्याहू
गाजा के अस्पताल में विस्फोट से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। इसे लेकर हमास और इजराइल का एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। वहीं फिलिस्तीन ने दावा किया है कि उसके पास इस बात का सबूत है कि अस्पताल पर इजराइल ने ही हमला किया है। संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी राजदूत रियाद मंसूर ने नेतन्याहू को झूठा करार दिया है।
पढ़ें पूरी खबरकांग्रेस उम्मीदवारों का नाम आज होगा फाइनल
कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक चल रही है। अगले महीने होने वाले मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नाम पर इस बैठक में फाइनल मुहर लगेगी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के की अध्यक्षता में चलती इस बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के कई दिग्गज मौजूद है।
पढ़ें पूरी खबरकेरल में बस पलटने से 13 से अधिक श्रद्धालु घायल
केरल के कोट्टयम जिले में बुधवार सुबह हुई बस दुर्घटना में सबरीमाला मंदिर जा रहे 13 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस एरुमेली के पास कनामाला में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कर्नाटक के कोलार निवासी ये तीर्थयात्री पथनमथिट्टा जिले में पर्वतीय क्षेत्र में स्थित मंदिर जा रहे थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बस में 43 लोग सवार थे जिसमें 40 श्रद्धालु थे। चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण बस पलट गई। अधिकारी ने बताया कि घायल श्रद्धालुओं में से चार को यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जबकि चार लोगों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहीं अन्य घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।