LIVE

ताजा खबर, 18 अक्टूबर 2023: : छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, गाजा अस्पताल पर हमले से PM मोदी स्तब्ध

आयुष सिन्हाUpdated Oct 19, 2023, 06:45 IST
Follow on Google News
ताजा खबर, 18 अक्टूबर 2023: : छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, गाजा अस्पताल पर हमले से PM मोदी स्तब्ध

ताजा खबर, 18 अक्टूबर 2023: : छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, गाजा अस्पताल पर हमले से PM मोदी स्तब्ध

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 18 अक्टूबर 2023 और बड़ी खबरें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि गाजा अस्पताल पर हुए हमले से वह स्तब्ध हैं और इस हमले के पीछे जो कोई भी है उसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। बता दें कि गाजा के अल अहली अस्पताल पर हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 500 लोगों की मौत हुई है वहीं भारत राष्ट्र समिति की के. कविता ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनाव गांधी बताते हुए करारा वार किया है। कविता ने कहा कि राहुल गांधी तेलंगाना में एक पर्यटक के तौर पर आ सकते हैं, यहां के मशहूर लजीज स्थानीय भोजन अंकापुर चिकन का स्वाद चख सकते हैं और फिर वापस जा सकते हैं उधर उत्तर प्रदेश के रामपुर की एक अदालत ने गुरुवार को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को दोषी ठहराया। आजम, तंजीन, अब्दुल्ला को अदालत ने 7 साल की सजा सुनाई है वहीं इजराइल-हमास संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इजराइल के तेल अवीव पहुंचे उधर आईडीएफ ने हमास ऑपरेटिव की ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की है जिसमें गाजा अस्पताल में विस्फोट का कारण बनने वाले रॉकेट के बारे में बात की गई है। आईडीएफ ने कहा, "गाजा में अल-अहली अस्पताल पर हमले के लिए फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद जिम्मेदार था।" यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 18 अक्टूबर (बुधवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार।

OCT 18, 2023 23:29 IST

झारखंड के पूर्व CM रघुवर दास बने ओडिशा के राज्यपाल

बुधवार को राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा और त्रिपुरा के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। जहां झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2023 22:53 IST

इजराइल के साथ चट्टान की तरह खड़ा है अमेरिका

बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मे एक प्रस्ताव लाया गया, जिसमें इजराइल पर हसास के हमलों, नागरिकों के खिलाफ हिंसा की निंदा करने और गाजा में फलस्तीनियों को मानवीय मदद पहुंचाने का आग्रह किया गया था, पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2023 21:14 IST

कितना होगा रैपिड रेल का किराया, चल गया पता

आरआरटीएस ट्रेन में यात्रियों के लिए सीट के ऊपर सामान रखने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, वाई-फाई और प्रत्येक सीट पर मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग की सुविधा दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2023 21:14 IST

दिल्ली के कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट में लगी भयंकर आग

दिल्ली के कीर्ति नगर में बुधवार को एक फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई है, पढें पूरी खबर
OCT 18, 2023 21:13 IST

राजस्थान में राज्य मंत्री के घर के पास कचरे के ढेर में मिले नोट स्ट्रैप

जयपुर में कूड़े के ढेर से नोटों की गड्डियों में लगने वाली पर्चियों का अंबार मिला है, हैरानी की बात ये है कि ये पर्चियां कांग्रेस की राज्य मंत्री जाहिदा खान के घर के पास मिली हैं, पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2023 19:45 IST

छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

कांग्रेस ने रविवार को 30 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की थी। इस सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके डिप्टी टीएस सिंह देव सहित प्रमुख नेताओं के नाम शामिल थे। पढें पूरी खबर
OCT 18, 2023 18:24 IST

सिंधिया के खिलाफ MP में कांग्रेस का 'चक्रव्यूह'!

पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी इस चुनाव में सत्ता में जहां वापसी करने पर जोर लगा रही है, वहीं सिंधिया को पटखनी देकर यह भी दिखाना चाह रही है कि उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर और उनकी सरकार गिराकर सही नहीं किया था, पढें पूरी खबर
OCT 18, 2023 18:07 IST

'राम-सीता और गांधी के विचारों पर चलना होगा' बोले न्यूयॉर्क मेयर एरिक एडम्स

न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने कहा है कि दिवाली सभी के लिए अंधेरे को दूर करने और प्रकाश लाने की याद दिलाती है, उन्होंने लोगों से भगवान राम, देवी सीता और महात्मा गांधी के विचारों को अपनाने और बेहतर इंसान बनने का आह्वान किया है, पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2023 17:25 IST

गाजा में अस्पताल पर हुए हमले का दुख- नेतन्याहू के सामने बोले अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन

बाइडन अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जॉर्डन की भी यात्रा करने वाले थे, लेकिन वाशिंगटन से रवाना होने से पहले अरब नेताओं के साथ उनकी बैठक रद्द हो गई, जिससे संघर्ष के इस क्षण में अहम बातचीत के लिए नेताओं की आमने-सामने की बैठक का मौका नहीं मिल पाया, पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2023 15:53 IST

बेंगलुरु के एक पब में लगी आग, जान बचाने के लिए ऊपर से कूदा शख्‍स

बेंगलुरू में मल्टीस्टोरी में स्थित एक पब में आग लगने की घटना सामने आई है, इस आग से बचने के लिए एक शख्स उपर से ही कूद गया, पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2023 15:27 IST

गाजा अस्पताल पर हमले से PM मोदी स्तब्ध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि गाजा अस्पताल पर हुए हमले से वह स्तब्ध हैं और इस हमले के पीछे जो कोई भी है उसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए, पढ़ें पूरी खब
OCT 18, 2023 14:52 IST

फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट केस: आजम और उनके परिवार को सजा

उत्तर प्रदेश के रामपुर की एक अदालत ने फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को दोषी ठहराया है। आजम, तंजीन और अब्दुल्ला को अदालत ने 7 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2023 13:35 IST

गाजा अस्पताल विस्फोट पर पीएम मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने ट्वीट कर ये लिखा है कि 'गाजा के अल अहली अस्पताल में लोगों की दुखद क्षति से गहरा सदमा लगा। पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदना, और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना। जारी संघर्ष में नागरिकों की हताहत होना गंभीर और निरंतर चिंता का विषय है। इसमें शामिल लोगों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।'
OCT 18, 2023 13:32 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पहुंचे इजराइल

इजराइल-हमास संघर्ष के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इजराइल के तेल अवीव पहुंचे। वहीं आईडीएफ ने हमास ऑपरेटिव की ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की है जिसमें गाजा अस्पताल में विस्फोट का कारण बनने वाले रॉकेट के बारे में बात की गई है। आईडीएफ ने कहा, "गाजा में अल-अहली अस्पताल पर हमले के लिए फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद जिम्मेदार था।"
OCT 18, 2023 12:31 IST

पीएम मोदी 511 ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों की करेंगे शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से, महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन के नाम पर 511 ग्रामीण कौशल विकास केंद्रों की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र के समूचे 34 ग्रामीण जिलों में इन केंद्रों की स्थापना की जाएगी। बयान में कहा गया है कि ये केंद्र ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के वास्ते विभिन्न क्षेत्रों में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करेंगे। बयान के अनुसार, 'हर केंद्र पर कम से कम दो व्यावसायिक पाठ्यक्रम में करीब 100 युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय कौशल विकास परिषद के तहत सूचीबद्ध उद्योग भागीदारों और एजेंसियों द्वारा प्रदान किया जा रहा है।' बयान के मुताबिक, ये एजेंसियां इस क्षेत्र को अधिक सक्षम और कुशल मानव कौशल सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति करने में मदद करेंगी। प्रमोद महाजन भाजपा के एक प्रमुख राष्ट्रीय नेता थे और उनका 56 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।
OCT 18, 2023 12:27 IST

रमन सिंह ने निर्वाचन आयोग से की तारीख बदलने की मांग

रमन सिंह ने दूसरे चरण के मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि 'छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (17 नवंबर) के निकट छठ पूजा का पर्व आने से बड़ी संख्या में मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पायेंगे।' बता दें, 17 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के लिए 70 सीटों पर मतदान होगा। पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2023 12:01 IST

UN ने गाजा में अल-अहली अस्पताल पर हमले की कड़ी निंदा की

संयुक्त राष्ट्र, इसके शीर्ष नेताओं और एजेंसियों ने गाजा के एक अस्पताल पर हुए हमले में कई नागरिकों की मौत को लेकर गहरा दुख जताया और घटना की कड़ी निंदा की है। विश्व निकाय ने कहा कि अस्पतालों या असैन्य बुनियादी ढांचों पर हमले अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का उल्लंघन है। साथ ही निकाय ने इस घटना को अंजाम देने वालों को अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया है। गाजा के हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अल-अहली अस्पताल पर मंगलवार को हुए हवाई हमले में 500 से अधिक लोगों की मौत हो गई। उसने हमले के लिए इजराइल पर आरोप लगाया है। इजराइल के अधिकारियों ने इस घटना में इजराइली रक्षा बलों की संलिप्तता से इनकार किया और कहा है कि इस्लामिक जिहाद के आतंकवादियों द्वारा इजराइल की ओर दागे गए रॉकेट गलत दिशा में मुड़े और अस्पताल पर जा गिरे।
OCT 18, 2023 11:39 IST

UN में फिलिस्तीन ने कहा- झूठे हैं पीएम नेतन्याहू

गाजा के अस्पताल में विस्फोट से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई। इसे लेकर हमास और इजराइल का एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। वहीं फिलिस्तीन ने दावा किया है कि उसके पास इस बात का सबूत है कि अस्पताल पर इजराइल ने ही हमला किया है। संयुक्त राष्ट्र में फिलिस्तीनी राजदूत रियाद मंसूर ने नेतन्याहू को झूठा करार दिया है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2023 10:31 IST

कांग्रेस उम्मीदवारों का नाम आज होगा फाइनल

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक चल रही है। अगले महीने होने वाले मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के नाम पर इस बैठक में फाइनल मुहर लगेगी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के की अध्यक्षता में चलती इस बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अशोक गहलोत समेत कांग्रेस के कई दिग्गज मौजूद है। पढ़ें पूरी खबर
OCT 18, 2023 09:37 IST

केरल में बस पलटने से 13 से अधिक श्रद्धालु घायल

केरल के कोट्टयम जिले में बुधवार सुबह हुई बस दुर्घटना में सबरीमाला मंदिर जा रहे 13 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस एरुमेली के पास कनामाला में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कर्नाटक के कोलार निवासी ये तीर्थयात्री पथनमथिट्टा जिले में पर्वतीय क्षेत्र में स्थित मंदिर जा रहे थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बस में 43 लोग सवार थे जिसमें 40 श्रद्धालु थे। चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण बस पलट गई। अधिकारी ने बताया कि घायल श्रद्धालुओं में से चार को यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जबकि चार लोगों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहीं अन्य घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।