जयपुर

Rajasthan News: राज्य मंत्री के घर के पास कचरे के ढेर में मिले नोट स्ट्रैप, करोड़ों के लेन-देन की मिलीं पर्चियां -Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 18, 2023, 08:26 PM IST

जयपुर में कूड़े के ढेर से नोटों की गड्डियों में लगने वाली पर्चियों का अंबार मिला है, हैरानी की बात ये है कि ये पर्चियां कांग्रेस की राज्य मंत्री जाहिदा खान के घर के पास मिली हैं।

Image

Rajasthan News: राज्य मंत्री के घर के पास कचरे के ढेर में मिले नोट स्ट्रैप, करोड़ों के लेन-देन की मिलीं पर्चियां -Video

Rajasthan के जयपुर में राज्य मंत्री Zahida Khan के घर के पास कचरे के ढेर में नोट स्ट्रैप मिले। वहीं साथ में करोड़ों के लेन-देन की पर्चियां भी मिलीं, इसी ढेर में कुछ कंपनियों के बिल भी मिले हैं, इसके बाद से हड़कंप मच गया है और बीजेपी इस मामले की जांच की मांग कर रही है।

कचरे के ढेर में नोटों की गड्डियों पर लगाई जाने वाली पर्चियां मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची पुलिसकर्मियों ने आसपास के क्षेत्र की जानकारी जुटाई तो सामने आया कि वहां सामने की एक निजी बैंक की शाखा है और बैंक के सफाई कर्मी ने बुधवार सुबह बैंक परिसर की सफाई की थी और इस दौरान सफाईकर्मी ने डस्टबिन का कचरा बाहर फेंका था।

मामला सुर्खियों में आ गया

लेकिन कचरे के ढेर के ठीक सामने राज्यमंत्री जाहिदा खान का मकान था इसलिए मामला सुर्खियों में आ गया और तेजी से फैल गया, वहां लोगों की भीड़ जुट गई और मीडियाकर्मी भी पहुंच गए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें