दुनिया

इजराइल के साथ चट्टान की तरह खड़ा है अमेरिका, अब UNSC में वीटो कर फिलिस्तीन संघर्ष पर आए प्रस्ताव को रोका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 18, 2023, 10:43 PM IST

बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मे एक प्रस्ताव लाया गया, जिसमें इजराइल पर हसास के हमलों, नागरिकों के खिलाफ हिंसा की निंदा करने और गाजा में फलस्तीनियों को मानवीय मदद पहुंचाने का आग्रह किया गया था।

Image

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इजराइल के साथ खड़ा हुआ इजराइल

Photo : Twitter

इजराइल और हमास के बीच जारी जंग पर अमेरिका, इजराइल के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। बुधवार को जहां अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडन इजराइल पहुंचे, वहीं सुरक्षा परिषद् में भी अमेरिका ने इजराइल के समर्थन में वीटो कर एक प्रस्ताव को पास होने से रोक दिया।

क्या था प्रस्ताव में

बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मे एक प्रस्ताव लाया गया, जिसमें इजराइल पर हसास के हमलों, नागरिकों के खिलाफ हिंसा की निंदा करने और गाजा में फलस्तीनियों को मानवीय मदद पहुंचाने का आग्रह किया गया था। पंद्रह सदस्य सुरक्षा परिषद के 12 सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में जबकि अमेरिका ने विरोध में मतदान किया, जबकि दो सदस्य अनुपस्थित रहे।

क्या बोला अमेरिका

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने मतदान के बाद कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन मध्य पूर्व पहुंचकर राजनयिक वार्ता कर रहे हैं और हमें उस कूटनीति की आवश्यकता है। उन्होंने प्रस्ताव में इजराइल के आत्मरक्षा के अधिकार के बारे में कुछ नहीं कहे जाने पर भी आपत्ति जताई।

ब्राजील ने लाया था प्रस्ताव

ब्राजील द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव पर वीटो होने से पहले परिषद के सदस्यों ने इसमें रूस के दो संशोधनों को खारिज कर दिया। इन दो संशोधनों में मानवीय संघर्ष विराम का आह्वान करना और गाजा में नागरिकों एवं अस्पतालों और स्कूलों पर अंधाधुंध हमलों की निंदा करना शामिल था।

इजराइल में क्या हुआ

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच हमास के हमले और फिलिस्तानी नागरिकों को राहत को लेकर बात हुई। इस दौरान बाइडन ने इजराइल को फिलिस्तीनी अस्पताल में हुए विस्फोट से दोषमुक्त भी कर दिया। बाइडन ने कहा कि हमास ने 33 अमेरिकियों समेत कई लोगों की हत्या कर दी। अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि हमास सभी फलस्तीनी लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं करता और उसने उन्हें केवल पीड़ा पहुंचाई है। उन्होंने इजराइल के लिए समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि अमेरिका सुनिश्चित करेगा कि इजराइल को अपनी रक्षा के लिए जो चाहिए, उसके पास हो। नेतन्याहू ने इजराइल आने और समर्थन जताने के लिए बाइडन को धन्यवाद दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article