दिल्ली

Delhi Fire: दिल्ली के कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट में लगी भयंकर आग, 17 दमकल की गाड़ियां मौजूद

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 18, 2023, 09:19 PM IST

Delhi Fire: दिल्ली के कीर्ति नगर में बुधवार को एक फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई है।

Image

कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट में लगी आग

Photo : ANI

Delhi Fire: दिल्ली के कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट में भयंकर आग लगने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार कीर्ति नगर फर्नीचर मार्केट में स्थित के दुकान में पहले आग लगी, जो बाद में फैल गई।

17 दमकल की गाड़ियां मौजूद

जानकारी के मुताबिक घटना शाम करीब 6:30 बजे इलाके के ब्लॉक 2 में हुई। घटना के बाद करीब 17 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

दिन में बवाना में लगी आग

दिल्ली के बवाना इलाके में बुधवार को दो ग्रेन्युल फैक्टरियों में भीषण आग लग गई। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर छह घंटे के भीतर काबू पा लिया गया। हालांकि, दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि बवाना इलाके में एक फैक्ट्री में आग लगने के संबंध में सुबह 10:35 बजे एक कॉल आई थी। जिसके बाद 26 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। शाम 4 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article