दुनिया

राम-सीता और गांधी के विचारों पर चलना होगा- दिवाली सेलिब्रेशन कार्यक्रम में बोले न्यूयॉर्क मेयर एरिक एडम्स

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 18, 2023, 05:40 PM IST

न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने कहा है कि दिवाली सभी के लिए अंधेरे को दूर करने और प्रकाश लाने की याद दिलाती है, उन्होंने लोगों से भगवान राम, देवी सीता और महात्मा गांधी के विचारों को अपनाने और बेहतर इंसान बनने का आह्वान किया है।

Image

दिवाली सेलिब्रेशन कार्यक्रम में शामिल हुए न्यूयॉर्क मेयर

Photo : Twitter

अमेरिका में अभी से ही दिवाली की धूम दिखने लगी है। दिवाली सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। इसी तरह का एक कार्यक्रम न्यूयॉर्क में मनाया गया, जिसमें न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिवाली की बधाई देते हुए कहा कि हमें राम-सीता और गांधी के दिखाए रास्ते पर चलना होगा। वार्षिक उत्सव में भारतीय-अमेरिकी और दक्षिण एशियाई समुदाय के सैकड़ों प्रमुख सदस्यों के साथ-साथ अन्य राष्ट्रीयताओं के प्रवासी और सरकारी अधिकारियों ने भाग लिया।

मेयर के आवास पर था कार्यक्रम

न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने कहा है कि दिवाली सभी के लिए अंधेरे को दूर करने और प्रकाश लाने की याद दिलाती है, उन्होंने लोगों से भगवान राम, देवी सीता और महात्मा गांधी के विचारों को अपनाने और बेहतर इंसान बनने का आह्वान किया है। मंगलवार को अपने न्यूयॉर्क निवास, ग्रेसी मेंशन में आयोजित वार्षिक दिवाली उत्सव में एडम्स ने लोगों से दुनिया में छाए अंधेरे को दूर करने के प्रयास को अपनाने के लिए कहा, जो निर्दोष लोगों की जान ले रहा है।

दिवाली एक छुट्टी से कहीं अधिक

न्यूयॉर्क मेयर ने कहा कि दिवाली सिर्फ एक छुट्टी से कहीं अधिक है। यह हम सभी को प्रेरित करती है कि हमें जहां भी अंधकार दिखे, उसे दूर करना चाहिए और प्रकाश लाना चाहिए। एडम्स ने कहा- "इतना अंधेरा है जो हम हर दिन देख रहे हैं। इसलिए यदि हम वास्तव में रामायण के जीवन में विश्वास करते हैं, यदि हम वास्तव में सीता के जीवन में विश्वास करते हैं, यदि हम वास्तव में गांधी के जीवन में विश्वास करते हैं, तो हमें गांधी के कदमों को आगे बढ़ाना चाहिए। हम केवल उपासक नहीं हो सकते, हमें अभ्यासी बनना चाहिए।''

लोगों से मेयर एडम्स की अपील

आगे एडम्स ने कहा कि ऐसे समय में जब पूरी दुनिया में अंधेरा है और दुनिया निर्दोष लोगों की जान गंवा रही है। उन्होंने कहा-''हम यह नहीं देख सकते कि यह हमारे भविष्य को निगल रहा है, मानवता को निगल रहा है। आइए बेहतर इंसान बनें। आइए दिवाली की भावना में जिएं। आइए गांधी की भावना में जिएं। आइए सीता की भावना में जिएं। आइए राम की भावना में जिएं।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article