इलेक्शन

Chhattisgarh Congress List: छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 53 नेताओं के नाम शामिल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 18, 2023, 09:21 PM IST

Chhattisgarh Congress List: कांग्रेस ने रविवार को 30 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की थी। इस सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके डिप्टी टीएस सिंह देव सहित प्रमुख नेताओं के नाम शामिल थे।

Image

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

Chhattisgarh Congress List: छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 53 नेताओं के नामों की घोषणी की गई है।

किसके- किसके नाम शामिल

इसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे दिवंगत मोतीलाल वोरा के पुत्र अरुण वोरा का नाम भी शामिल है। पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, अरुण वोरा को दुर्ग शहर से उम्मीदवार बनाया गया है। वोरा वर्तमान में इस सीट से विधायक भी हैं। कांग्रेस ने अपनी प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता रामपुकार सिंह को पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र, विकास उपाध्याय को रायपुर शहर पश्चिम और शैलेश पांडे को बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है।

पहली लिस्ट में 30 उम्मीदवारों के नाम

कांग्रेस ने रविवार को 30 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की थी। इस सूची में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके डिप्टी टीएस सिंह देव सहित प्रमुख नेताओं के नाम शामिल थे। बघेल को उनके पाटन विधानसभा क्षेत्र से जबकि देव को अंबिकापुर से मैदान में उतारा गया था। कांग्रेस ने राजनांदगांव निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए गिरीश देवांगन को मैदान में उतारा, जबकि छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत को उनकी सक्ती सीट से फिर से उम्मीदवार बनाया गया।

chhattisgarh congress list

chhattisgarh congress list

कब होंगे छत्तीसगढ़ में चुनाव

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में होंगे। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। छत्तीसगढ़ के अलावा, चार अन्य राज्यों - राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होंगे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article