देश

Bengaluru Fire:बेंगलुरु के एक पब में लगी आग, जान बचाने के लिए ऊपर से कूदा शख्‍स, सामने आया Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 18, 2023, 03:50 PM IST

Bengaluru Pub Fire: बेंगलुरू में मल्टीस्टोरी में स्थित एक पब में आग लगने की घटना सामने आई है, इस आग से बचने के लिए एक शख्स उपर से ही कूद गया।

Image

बेंगलुरू के एक पब में आग लग गई

बेंगलुरु के कोरामंगला इलाके में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।प्रारंभिक खबरों के अनुसार, इमारत की चौथी मंजिल पर स्थित एक पब में आग लग गई। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने एक विस्फोट की आवाज भी सुनी। इमारत से धुआं निकलता दिखाई दिया।

वीडियो फुटेज में एक व्यक्ति को इमारत की छत से कूदते देखा जा सकता है।दमकल कर्मी मौके पर पहुंच चुके हैं। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है।

लोगों ने जैसे ही इमारत से धुआं निकलता देखा, उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया।दमकल विभाग के सूत्रों ने कहा कि लोगों ने इमारत में फंसे व्यक्तियों को निकालने की भी कोशिश की।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article