LIVE

Aaj Ki Taza Khabar 18 November: 'ब्रेजा कार' के साथ 'मैडम सर्जन' डॉ. शाहीन की पहली तस्वीर आई सामने, छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर 6 नक्सली ढेर, दिल्ली की चार अदालतों और दो स्कूलों में बम की धमकी

Aaj Ki Taza Khabar 18 Nov 2025 LIVE: दिल्ली ब्लास्ट को अंजाम देने वाले आतंकवादी उमर का एक वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उसने विस्फोट से पहले रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो में वह जिहादी मानसकिता और सुसाइड बॉम्बिंग की पैरवी करता दिखता। इस वीडियो को उसने खुद बनाया था। बीते 10 नवंबर को लाल किले के पास आई-20 कार में हुए विस्फोट में उमर भी मारा गया। वहीं दिल्ली विस्फोट मामले में जांच एजेंसियां आतंकी नेटवर्क पर तेजी से अपना शिकंजा कस रही हैं। संदेह के घेरे में आई फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ भी जांच जारी है। इसी क्रम में एक केंद्रीय जांच एजेंसी ने मंगलवार सुबह दिल्ली के ओखला स्थित यूनिवर्सिटी के कार्यालय पर छापा मारा। दिल्ली ब्लास्ट के तीन डॉक्टर इसी यूनिवर्सिटी के हैं। वहीं दिल्ली-NCR में इन दिनों मौसम करवट ले रहा है। सुबह के समय बादल छाए रहते हैं, दोपहर में धूप निकल आती है और ठंडी हवाएं लगातार बह रही हैं। इससे दिन और रात दोनों समय ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। फिलहाल 18 नवंबर से 23 नवंबर के बीच मौसम में कुछ हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है उधर बिहार चुनाव के बाद अब सरकार के गठन के लिए पटना से लेकर दिल्ली तक सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इन्हीं, बैठकों और मुलाकातों के बीच केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जद-यू नेता संजय कुमार झा सोमवार रात अचानक दिल्ली पहुंचे। इन दोनों नेताओं के दिल्ली पहुंचने पर कई तरह की सियासी अटकलें लग रही हैं। पटना में बुधवार को भारतीय जनता दल (भाजपा) के विधायक दल की बैठक होनी है। उधर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब को फाइटर जेट एफ-35 बेचे जाने की पुष्टि कर दी है। इस सौदे पर मुहर सऊदी अरब के डी फैक्टो शासक एवं क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की अमेरिकी यात्रा के दौरान लगेगी। करीब सात साल बाद सलमान की अमेरिकी यात्रा होने जा रही है। वहीं बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी की सजा पर संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि वह मृत्युदंड का विरोध करता है लेकिन बांग्लादेश में न्याय की वकालत करता है। उधर गाजा को सुरक्षित और नियंत्रित करने के ट्रंप प्रशासन के खाके को सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में मज़बूती से मंज़ूरी मिल गई। संयुक्त राष्ट्र के सबसे शक्तिशाली निकाय द्वारा पारित अमेरिकी प्रस्ताव गाजा में सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय स्थिरीकरण बल को अधिकृत करता है, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की देखरेख में एक संक्रमणकालीन प्राधिकरण को मंज़ूरी देता है और एक स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य के लिए एक संभावित भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है। जानिए देश और दुनिया की अहम खबरें...

रवि वैश्यUpdated Nov 18, 2025, 18:11 IST
Follow on Google News
Aaj Ki Taza Khabar 18 November: 'ब्रेजा कार' के साथ 'मैडम सर्जन' डॉ. शाहीन की पहली तस्वीर आई सामने, छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर 6 नक्सली ढेर, दिल्ली की चार अदालतों और दो स्कूलों में बम की धमकी

Aaj Ki Taza Khabar 18 November: 'ब्रेजा कार' के साथ 'मैडम सर्जन' डॉ. शाहीन की पहली तस्वीर आई सामने, छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर 6 नक्सली ढेर, दिल्ली की चार अदालतों और दो स्कूलों में बम की धमकी

Aaj Ki Taza Khabar 18 Nov 2025 LIVE: दिल्ली विस्फोट मामले में जांच एजेंसियां आतंकी नेटवर्क पर तेजी से अपना शिकंजा कस रही हैं। संदेह के घेरे में आई फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी के खिलाफ भी जांच जारी है। इसी क्रम में एक केंद्रीय जांच एजेंसी ने मंगलवार सुबह दिल्ली के ओखला स्थित यूनिवर्सिटी के कार्यालय पर छापा मारा। दिल्ली ब्लास्ट के तीन डॉक्टर इसी यूनिवर्सिटी के हैं। वहीं दिल्ली-NCR में इन दिनों मौसम करवट ले रहा है। सुबह के समय बादल छाए रहते हैं, दोपहर में धूप निकल आती है और ठंडी हवाएं लगातार बह रही हैं। इससे दिन और रात दोनों समय ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। फिलहाल 18 नवंबर से 23 नवंबर के बीच मौसम में कुछ हल्का बदलाव देखने को मिल रहा है। उधर बिहार चुनाव के बाद अब सरकार के गठन के लिए पटना से लेकर दिल्ली तक सियासी सरगर्मियां बढ़ गई हैं। इन्हीं, बैठकों और मुलाकातों के बीच केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जद-यू नेता संजय कुमार झा सोमवार रात अचानक दिल्ली पहुंचे। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सऊदी अरब को फाइटर जेट एफ-35 बेचे जाने की पुष्टि कर दी है। इस सौदे पर मुहर सऊदी अरब के डी फैक्टो शासक एवं क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की अमेरिकी यात्रा के दौरान लगेगी। करीब सात साल बाद सलमान की अमेरिकी यात्रा होने जा रही है। वहीं बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी की सजा पर संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि वह मृत्युदंड का विरोध करता है लेकिन बांग्लादेश में न्याय की वकालत करता है।

  • छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर 6 नक्सली ढेर
  • ओखला में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के दफ्तर पर जांच एजेंसी का छापा
  • ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार झेल रही दिल्ली; आज भी कई जगहों पर AQI 'गंभीर'
  • दिल्ली धमाके से पहले आतंकी उमर ने बनाया था Video, आया सामने
  • संयुक्त राष्ट्र ने गाजा के भविष्य के लिए ट्रंप प्रशासन की योजना को दी मंजूरी
  • शेख हसीना को मौत की सजा पर UN ने जताया कड़ा विरोध


NOV 18, 2025 18:11 IST

माइक्रोब्लॉगिंग साइट X Down

माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स X (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) डाउन हो गया है। इसके चलते दुनियाभर के यूजर्स लॉगइन, पोस्ट और फीड को देख नहीं पा रहे हैं। भारतीय समय अनुसार शाम 5:20 बजे से भारत में एक्स डाउन हुआ। एक्स के यूजर्स को पोस्ट करने, रिफ्रेश करने में समस्या आ रही है। एक्स का सर्वर इस समय पूरी दुनिया में डाउन है। यह गड़बड़ी व्यापक प्रतीत होती है, जो वेब संस्करण (x.com) के साथ-साथ एंड्रॉइड और आईओएस उपकरणों के लिए मोबाइल एप्लिकेशन पर प्लेटफॉर्म की पहुंच को प्रभावित कर रही है।
NOV 18, 2025 18:11 IST

रूस में SCO मीटिंग में जयशंकर ने आतंकवाद पर सुनाई खरी-खरी

Jaishankar on terrorism at SCO meeting: भारत ने मंगलवार को कहा कि दुनिया को आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति जीरो टॉलरेंस दिखानी चाहिए। साथ ही भारत ने सख्ती से कहा कि इसका कोई औचित्य नहीं हो सकता, इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और इसे छिपाने की जरूरत नहीं है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शासनाध्यक्षों की परिषद की बैठक में आतंकवाद पर खरी-खरी बात कही। जयशंकर ने अपने संबोधन में कहा, जैसा कि भारत ने दिखाया है, हमें आतंकवाद से अपने लोगों की रक्षा करने का अधिकार है और हम इसका प्रयोग करेंगे। जयशंकर ने कहा कि भारत का मानना ​​है कि एससीओ को बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुकूल होना चाहिए, एक विस्तृत एजेंडा विकसित करना चाहिए और अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम इन उद्देश्यों में सकारात्मक और पूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने कहा, हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि एससीओ की स्थापना आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद की तीन बुराइयों से निपटने के लिए की गई थी। बीते वर्षों में ये खतरे और भी गंभीर हो गए हैं।
NOV 18, 2025 17:02 IST

बिहार: केशव प्रसाद मौर्य पर्यवेक्षक नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को बिहार में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
NOV 18, 2025 16:23 IST

योगी आदित्यनाथ का अपराधियों को सख्त संदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जोर देकर कहा कि नया उत्तर प्रदेश अपराध को स्वीकार नहीं करता, और अगर लूट या छिनैती की कोई घटना होती है, तो कुछ ही घंटों में अपराधी जेल में लंगड़ाता हुआ दिखाई देता है। आदित्यनाथ ने कहा, आज आप देख रहे हैं कि कहीं भी अपराध नहीं हो रहा है, और अगर लूट या छिनैती की कोई घटना होती है, तो कुछ ही घंटों में अपराधी लंगड़ाता हुआ जेल में दिखाई देता है। यह नया उत्तर प्रदेश है जो अपराध को स्वीकार नहीं करता। अपराधियों को यह एहसास दिलाया जाता है कि अगर उन्होंने कोई अपराध किया, तो उन्हें उसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
NOV 18, 2025 15:53 IST

दिल्ली धमाके में दोषियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए, बोले रवि किशन

Ravi Kishan on Delhi Blast: दिल्ली आतंकी विस्फोट मामले में भाजपा सांसद रवि किशन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। रवि किशन ने कहा, ये देशद्रोही देश को बर्बाद करने, खत्म करने, सैकड़ों लोगों की जान लेने आए हैं। अगर कोई सुर्खियां बटोरने या अपनी नेतागिरी बढ़ाने के लिए इनका समर्थन कर रहा है, तो वो घोर पाप कर रहा है। इसे कभी बढ़ावा नहीं दिया जाना चाहिए। आतंकवादी की कोई जाति नहीं होती।
रवि किशन ने कहा, किसी भी राजनीतिक दल को इस पर कोई बयान नहीं देना चाहिए। ऐसे काम करने वालों को देशद्रोही माना जाना चाहिए। उन्हें मौत की सजा मिलनी चाहिए। जो भी हो, मौत ही उसकी सजा है। जिसने भी देश, समाज या किसी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की हो, या समाज और देश में डर पैदा करने की कोशिश की हो, उसके लिए कोई माफी नहीं है और न ही होनी चाहिए। ऐसे लोगों को फांसी पर लटका देना चाहिए।
NOV 18, 2025 15:07 IST

'ब्रेजा कार' के साथ 'मैडम सर्जन' डॉ. शाहीन की पहली तस्वीर आई सामने

दिल्ली लाल किला विस्फोट मामले की एक प्रमुख संदिग्ध डॉ. शाहीन शाहिद को मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) खरीदते हुए देखा गया, जिसे बाद में जांचकर्ताओं ने बरामद कर लिया। 'टाइम्स नाउ' (Times Now) को दिल्ली लाल किला विस्फोट मामले की मुख्य अभियुक्तों में से एक, डॉ. शाहीन शाहिद की एक्सक्लूसिव तस्वीरें मिली हैं, जिसमें वे मारुति सुज़ुकी ब्रेज़ा कार खरीद रही हैं, जिसे बाद में अल फलाह विश्वविद्यालय के जांचकर्ताओं ने बरामद किया था।
NOV 18, 2025 13:35 IST

दिल्ली ब्लास्ट केस में मेडिकल काउंसिल का बड़ा एक्शन आया सामने

दिल्ली ब्लास्ट केस में मेडिकल काउंसिल का बड़ा एक्शन सामने आया है, ब्लास्ट केस में गिरफ्तार डॉ. शाहीन और डॉ. अदील अब नहीं कर पाएंगे डॉक्टरी यूपी स्टेट मेडिकल काउंसिल ने मेडिकल रजिस्ट्रेशन निरस्त किया। स्टेट काउंसिल ने यह कार्रवाई इंडियन मेडिकल काउंसिल (IMC) के निर्देश पर की। IMC ने सभी स्टेट मेडिकल काउंसिल को दिया निर्देश अगर कोई डॉक्टर इस तरह की गतिविधियों में लिप्त मिले तो तत्काल उसका रजिस्ट्रेशन रद कर दिया जाए।
NOV 18, 2025 13:22 IST

अपनी रोहिणी दीदी को लेकर गरजे तेज प्रताप यादव

अपनी बहन रोहिणी आचार्य के साथ परिवार में कथित "दुर्व्यवहार" और "दुर्व्यवहार" की निंदा करते हुए, जनशक्ति जनता दल (JJD) प्रमुख तेज प्रताप यादव ने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर तीखा हमला बोला और उन्हें परोक्ष रूप से "जयचंद" करार देते हुए चेतावनी दी कि "गद्दारों को इस दुर्व्यवहार की कीमत ज़रूर चुकानी पड़ेगी"
NOV 18, 2025 12:59 IST

'महिलाओं को Rs 10 हजार नहीं दिए होते जद-यू को 25 सीटें भी नहीं मिलतीं'

प्रशांत किशोर ने कहा कि प्रायश्चित के तौर पर वह 20 नवंबर को चंपारण के भीतिहरवा गांधी आश्रम में 24 घंटे का मौन उपवास रखेंगे। नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए पीके ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले महिलाओं को यदि 10 हजार रुपए यदि नहीं मिले होते तो जद-यू को 25 सीटें भी नहीं मिलतीं।
NOV 18, 2025 12:55 IST

'शेख हसीना के बयान प्रकाशित ना करे मीडिया...'

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को लेकर चिंताओं का हवाला देते हुए सभी प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और ऑनलाइन मीडिया संस्थानों को अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना द्वारा जारी बयानों की रिपोर्टिंग से बचने की चेतावनी दी है। डेली स्टार अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी ने सोमवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया कि हसीना के बयानों में ऐसे निर्देश या आह्वान हो सकते हैं जो 'हिंसा, अव्यवस्था और आपराधिक गतिविधियों' को भड़काने और सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने में सक्षम हैं।
NOV 18, 2025 12:20 IST

पटियाला हाउस और साकेत कोर्ट सहित दिल्ली की चार अदालतों और दो स्कूलों में बम की धमकी

आज यानी मंगलवार 18 नवंबर को एक के बाद एक दिल्ली की कई अदालतों में बम की सूचना मिली। पटियाला हाउस कोर्ट, साकेत कोर्ट, द्वारका कोर्ट और रोहिणी कोर्ट में बम की धमकी मिलने के बाद चारों कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। चारों अदालतों में बम निरोधक दस्ता भेजा गया और चप्पे-चप्पे की जांच की गई।
NOV 18, 2025 12:20 IST

छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर 6 नक्सली ढेर, टॉप कमांडर हिड़मा के मारे जाने की खबर

छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश की सीमा पर जवानों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में छह नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के साथ यह मुठभेड़ आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीताराम जिले के इलाके में जारी है। मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के नक्सलियों की मौजूदगी की भी खबर है। 'लाल आतंक' के खिलाफ जवानों की यह बड़ी कामयाबी बताई जा रही है।
NOV 18, 2025 10:01 IST

गुजरात के अरवल्ली में एम्बुलेंस में आग लगने से तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत

गुजरात के दर्दनाक हादसा हो गया,अरवल्ली जिले के मोडासा में एम्बुलेंस में आग लगने से तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद के ऑरेंज अस्पताल की एम्बुलेंस में आग लग गई। मोडासा में राणा सैयद के पास एम्बुलेंस में आग लग गई जिसमें तीन लोग जिंदा जल गए एम्बुलेंस में आग का वीडियो भी सामने आया है।
NOV 18, 2025 08:44 IST

​PM Kisan: कल किसानों के खाते में आएगी 21वीं किस्त

पीएम किसान योजना की 21वीं आने वाली है। 20वीं किस्त के आने के बाद इसकी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई थी लेकिन अब सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी दी गई है। ​
NOV 18, 2025 08:29 IST

ओखला में अल-फलाह यूनिवर्सिटी के दफ्तार पर जांच एजेंसी का छापा

केंद्रीय जांच एजेंसी ने मंगलवार सुबह दिल्ली के ओखला स्थित यूनिवर्सिटी के कार्यालय पर छापा मारा। दिल्ली ब्लास्ट के तीन डॉक्टर इसी यूनिवर्सिटी के हैं। इनमें से एक डॉक्टर मोहम्मद उमर की 10 नवंबर को हुए लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट में मौत हो गई। यूनिवर्सिटी की फंडिंग की भी जांच की जा रही है।
NOV 18, 2025 08:29 IST

ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार झेल रही दिल्ली; आज भी कई जगहों पर AQI 'गंभीर'

दिल्ली-NCR में मौसम इन दिनों बदलते मिजाज में है। सुबह बादलों की मौजूदगी और दोपहर की धूप के बीच ठंडी हवाएं लगातार बह रही हैं, जिससे दिन और रात दोनों समय ठंडक महसूस हो रही है। आइए जानते हैं दिल्ली के मौसम के बारे में और साथ ही जानते हैं AQI का हाल।
NOV 18, 2025 08:29 IST

शेख हसीना को मौत की सजा पर UN ने जताया कड़ा विरोध

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को फांसी की सजा पर संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि वह मृत्युदंड का विरोध करता है लेकिन बांग्लादेश में न्याय की वकालत करता है।
NOV 18, 2025 08:28 IST

बिहार चुनाव पर MP में हुई खूनी बहस; दो भाइयों ने मिलकर भांजे को उतारा मौत के घाट

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर हुई बहस मध्य प्रदेश के गुना में एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हुई। शिवहर जिले से मजदूरी करने आए तीन लोग चुनावी नतीजों पर शराब के नशे में ऐसे उलझे कि दो ने मिलकर एक को मार डाल। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया है।
NOV 18, 2025 08:28 IST

सऊदी अरब बस हादसे में हैदराबाद के एक परिवार के 18 सदस्यों की मौत, खत्म हो गईं तीन पीढ़ियां

तेलंगाना में हैदराबाद के विद्यानगर का एक शांत इलाका सोमवार को एक खबर मिलते ही शोक में डूब गया। खबर थी, सऊदी अरब में हुए एक बस हादसे की, जिसमें एक ही परिवार के अठारह सदस्यों समेत 42 भारतीयों की मौत हो गई थी।
NOV 18, 2025 08:28 IST

बिहार में सरकार गठन की सरगर्मियों के बीच अचानक दिल्ली पहुंचे ललन सिंह-संजय झा

भाजपा अपने नव निर्वाचित विधायकों की बुधवार को प्रस्तावित बैठक में विधानमंडल दल के नेता का चयन करेगी। इस संबंध में पार्टी की ओर से सभी 89 नवनिर्वाचित विधायकों तथा 21 विधान परिषद सदस्यों को सूचना भेज दी गई है। बैठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय स्थित अटल सभागार में होगी, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल करेंगे।