18 जून 2025 हिंदी न्यूज़: 3000 रुपये में सालभर के लिए टोल से मिलेगा छुटकारा, PM मोदी ने ट्रंप से की फोन पर बात
18 जून 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि सरकार निजी वाहनों के लिए ‘फास्टैग’ आधारित वार्षिक ‘पास’ पेश करेगी, जिसकी कीमत 3,000 रुपये होगी। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ 35 मिनट तक टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी बात रखी। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान व्यापार से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा नहीं हुई। उन्होंने यह भी दोहराया कि भारत ने कभी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं की है और भविष्य में भी ऐसी मध्यस्थता स्वीकार नहीं करेगा।
18 जून 2025 हिंदी न्यूज़: 3000 रुपये में सालभर के लिए टोल से मिलेगा छुटकारा, PM मोदी ने ट्रंप से की फोन पर बात
जम्मू में विधि छात्र की छात्रावास की छत से गिरकर मौत
अधिकारियों ने बताया कि बनी दिन में अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल हुआ था। उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार रात की है जब कुछ छात्रों ने विशाल को छात्रावास के पीछे बेहोशी की हालत में पाया।
महाराष्ट्र में कोरोना के 61 नए मामले दर्ज
रतलाम के जावरा में निर्माणाधीन कुआं धंसने से दो मजदूरों की मौत
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डीएनए जांच से 190 मृतकों की पहचान हुई
प्रशांत किशोर के खिलाफ BJP ने दर्ज कराई FIR
नितिन गडकरी की बड़ी घोषणा; 3000 रुपये में मिलेगा सालभर का FASTag पास
हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी
ईरान में इजराइली हमलों में करीब 600 लोगों की मौत: मानवाधिकार समूह
समूह, ईरान की स्थानीय खबरों और देश में अपने स्रोतों से प्राप्त खबरों की परस्पर पड़ताल करता है। ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स’ ने महसा अमिनी की मौत पर 2022 में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हताहतों की विस्तृत संख्या भी सामने रखी थी। ईरान संघर्ष के दौरान नियमित रूप से मौतों की संख्या प्रकाशित नहीं कर रहा है और अतीत में भी वह हताहतों की संख्या को कम से कम बताता रहा है। ईरान द्वारा सोमवार को जारी अंतिम जानकारी में मरने वालों की संख्या 224 और घायलों की संख्या 1,277 बताई गई।
ईरान के परमाणु हथियार नहीं बनाने संबंधी खुफिया जानकारी को ट्रंप ने खारिज किया
ट्रंप ने इजराइल और ईरान के मध्य तनातनी बढ़ने के बाद जी7 सम्मेलन बीच में छोड़कर बीती रात वाशिंगटन लौटने पर कहा, “मुझे परवाह नहीं है कि उन्होंने (गबार्ड) क्या कहा था।” अमेरिकी राष्ट्रपति का मानना है कि ईरान परमाणु बम बनाने के 'बहुत करीब' है। इस बीच, गबार्ड ने मीडिया पर उनके बयान को गलत ढंग से पेश करने का आरोप लगाया और कहा कि “राष्ट्रपति ट्रंप वही बात कह रहे हैं जो मैंने कही थी।” उन्होंने सीएनएन से कहा, “हमारा एक जैसा ही मानना है।
मीठी नदी घोटाला: डिनो मोरिया को ईडी का दूसरा समन, पूछताछ के लिए बुलाया
ईरान ने इजरायल पर दागी फतह-1 हाइपरसोनिक मिसाइल
पीएम मोदी ने क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए ट्रम्प को भारत आमंत्रित किया
भारत-ब्रिटेन संबंध मजबूत करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर की बात; ऑपरेशन सिंदूर समेत इन विषयों पर हुई चर्चा
डोनाल्ड ट्रंप आज करेंगे पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर के साथ लंच
मैक्रों, मेलोनी, कार्नी से लेकर इन नेताओं से मिले PM मोदी
ब्रिटेन के दौरे पर जाएंगे उद्योग मंत्री पीयूष गोयल
प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर विश्व के नेताओं मुलाकात की
अधिकारियों ने बताया कि जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए कनैनिस्किस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने ली जे-म्यांग के साथ बातचीत की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘दोनों नेताओं ने व्यापार और अर्थव्यवस्था, महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों, हरित हाइड्रोजन, जहाज निर्माण, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्रों में साझेदारी के माध्यम से सहयोग के नए रास्ते तलाश कर भारत-दक्षिण कोरिया विशेष रणनीतिक साझेदारी को प्रगाढ़ करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।’’ उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। मोदी ने मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम पार्डो से मुलाकात की और ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं सहित प्रमुख वैश्वि एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर दृष्टिकोण साझा किए। दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक थी।
ईरान में फंसे कश्मीर के छात्रों को आर्मेनिया के रास्ते लाया जाएगा वापस: उमर अब्दुल्ला
अब्दुल्ला ने कहा, "मैं विदेश मंत्रालय के साथ नियमित संपर्क में हूं, मैंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की और उन्होंने मुझे आश्वासन दिया कि सबसे पहले छात्रों को एक योजना के तहत उन क्षेत्रों से निकाला जाएगा जहां अधिक खतरा है, खासकर तेहरान और इस्फहान से।" उन्होंने बताया कि शुरू में योजना थी कि छात्रों को कम खतरे वाले क्षेत्र क़ुम ले जाया जाए, लेकिन ईरान में हवाईअड्डे और बंदरगाह बंद होने के कारण अब उन्हें भूमि मार्ग से आर्मेनिया ले जाया जा रहा है, जहां से उन्हें भारत लाया जाएगा।
