LIVE

ताजा खबर : Taza Khabar, 18 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर : Taza Khabar, 18 जून  2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार
ताजा खबर : Taza Khabar, 18 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 18 जून 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में रहे, पढ़ें 18 जून (रविवार) की अहम खबरें और प्रमुख समाचार :

JUN 19, 2023 00:11 IST

आज की ताजा खबर 18 जून 2023 LIVE: क्या है केदारनाथ मंदिर में लगे सोने का पीतल में बदले जाने का सच?

Kedarnath Temple Gold: केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह की दीवारों पर लगाई गईं सोने की परतों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, पढ़ें पूरी खबर
JUN 18, 2023 22:33 IST

आज की ताजा खबर 18 जून 2023 LIVE: पाकिस्तानी टूलकिट का पर्दाफाश!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी 20 जून को तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका के लिए रवाना होने वाले हैं। अपने अमेरिकी दौरे के दौरान पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे, पढें पूरी खबर
JUN 18, 2023 22:33 IST

आज की ताजा खबर 18 जून 2023 LIVE: हत्याओं से दहली दिल्ली

Delhi Murder: हत्याओं से दहली दिल्ली, संडे सुबह दो महिलाओं का मर्डर तो DU में स्टूडेंट की चाकू से गोदकर हत्या, पढ़ें पूरी खबर
JUN 18, 2023 19:11 IST

आज की ताजा खबर 18 जून 2023 LIVE: फिर गोलीबारी से दहला अमेरिका

US Chicago Shooting: फिर गोलीबारी से दहला अमेरिका, शिकागो में भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग, 29 को लगी गोली, पढ़ें पूरी खबर
JUN 18, 2023 17:19 IST

आज की ताजा खबर 18 जून 2023 LIVE: BSP के पूर्व MLC हाजी इकबाल की 506 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

सहारनपुर (Saharanpur ) के माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल ( MLC Haji Iqbal Haji Iqbal) पर प्रशासन का हंटर चलने वाला है, सहारनपुर प्रशासन ने माफिया के खिलाफ सख्त तेवर अपना लिए हैं पढ़ें पूरी खबर
JUN 18, 2023 16:36 IST

आज की ताजा खबर 18 जून 2023 LIVE: Weather Update: भारत के कई राज्यों में लू का अलर्ट

भारत के कई राज्यों में लू का अलर्ट, बिहार में तापमान 43 के पार, IMD ने की अगले 5 दिन की ये भविष्यवाणी Weather Update: पूरा भारत दिनों गर्मी की चपेट में हैं। पढें पूरी खबर
JUN 18, 2023 16:35 IST

आज की ताजा खबर 18 जून 2023 LIVE: Indonesia Open: सात्विक-चिराग की जोड़ी ने फिर रचा इतिहास

भारत की बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर इतिहास रच दिया है। पढें पूरी खबर
JUN 18, 2023 16:32 IST

आज की ताजा खबर 18 जून 2023 LIVE: खुद छापा मारने पहुंच गए ब्रिटिश PM ऋषि सुनक

जब बुलेट प्रुफ जैकट पहन खुद छापा मारने पहुंच गए ब्रिटिश PM ऋषि सुनक, 20 देशों के 105 लोग हुए गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर
JUN 18, 2023 14:59 IST

आज की ताजा खबर 18 जून 2023 LIVE: मालदा-किउल इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगी आग

बिहार में भागलपुर से पास सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर मालदा-किउल इंटरसिटी एक्सप्रेस (Malda-Kiul Intercity Express) के वैगन में आग लगने के बाद स्टेशन पर धुआं फैल गया। डिब्बों से निकल लोग भगाने लगे। RPF के जवानों ने आग पर काबू पाया। मालदा इंटरसिटी ट्रेन के डिब्बे नंबर 1934 27 C आग लगने से अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के ब्रेक-शू में आग लगी थी। आरपीएफ एक्शन में आ गई। आग पर काबू पाने के लिए ट्रेन की 20 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही।
JUN 18, 2023 14:01 IST

आज की ताजा खबर 18 जून 2023 LIVE: केजरीवाल ने दिल्ली एलजी पर साधा निशाना

केंद्र और दिल्ली सरकार में अध्यादेश विवाद के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उपराज्यपाल पर तंज कसा है। उन्होंने दिल्ली में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए। केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था अगर उपराज्यपाल के बजाय आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के अधीन होती, तो राष्ट्रीय राजधानी सुरक्षित होती।
JUN 18, 2023 13:23 IST

आज की ताजा खबर 18 जून 2023 LIVE: Adipurush में बदले जाएंगे विवादित डायलॉग्स

फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग्स को लेकर कड़ी आलोचना और बड़े विवाद के बीच फिल्म के संवाद बदले जाएंगे। यह फैसला स्थितियों को देखते हुए लिरिसिस्ट, प्रड्यूसर और डायरेक्टर ने लिया है। मनोज मुंतशिर ने यह ऐलान रविवार (18 जून, 2023) को माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर के जरिए किया।
JUN 18, 2023 11:44 IST

आज की ताजा खबर 18 जून 2023 LIVE: मन की बात में PM Modi की 10 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, मैं जब भारत के सामान्य मानवी के प्रयास, उनकी मेहनत, उनकी इच्छाशक्ति को देखता हूं, तो खुद अपने आप अभिभूत हो जाता हूं। बड़े से बड़ा लक्ष्य हो कठिन-से-कठिन चुनौती हो, भारत के लोगों का सामूहिक बल, सामूहिक शक्ति, हर चुनौती का हल निकाल देता है। आगे पढ़िए पीएम के संबोधन की प्रमुख बातें...
JUN 18, 2023 10:33 IST

आज की ताजा खबर 18 जून 2023 LIVE: रोहित के खराब प्रदर्शन पर विदेश से आई सलाह

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल गंवाने के बाद हर कोई भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी और बल्लेबाजी को लेकर बात कर रहा है। हरभजन सिंह सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट देने की बात कर रहे हैं तो बीसीसीआई के सामने वर्ल्ड कप से पहले टीम में संतुलन बनाए रखने की जरुरत है। ऐसे में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी को लेकर साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने भी एक सलाह दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान को अपना रिफ्रेश बटन ऑन करने की जरुरत है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए स्मिथ बोले 'कप्तान के लिए सबसे बड़ी चुनौती है उसका खुद का प्रदर्शन करना। कप्तान के ऊपर का दबाव कभी खत्म नहीं होता। रोहित को रिफ्रेश होने की जरुरत है।
JUN 18, 2023 09:32 IST

आज की ताजा खबर 18 जून 2023 LIVE: हीटवेव के कारण यूपी-बिहार में 98 मौतें

उत्तर प्रदेश और बिहार में पड़ रही प्रचंड गर्मी अब लोगों की जान की दुश्मन बन गई है। दोनों राज्यों में हीटवेव के कारण बीते तीन दिनों में 98 मौतें दर्ज की गई हैं। उत्तर प्रदेश में तीन दिन में 54 लोगों की मौत हुई है, तो बिहार में 44 लोगों की मौत हुई है।
JUN 18, 2023 09:02 IST

आज की ताजा खबर 18 जून 2023 LIVE: हम पर ही ज़ुल्म होगा हम ही जालिम कहलाएंगे- ओवैसी

एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने दो तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा कि हम पर ही ज़ुल्म होगा हम ही ज़ालिम कहलाएंगे।हम को ही मारा जाएगा और हम पर ही मुक़दमे चलाए जाएंगे।भारत में हिन्दुत्व इंतिहा-पसंदी उरुज पर है, शर्पसंद हिंदुत्ववादियों के शर-पसंदी की कुछ चिंगारी पुलिस विभाग तक पहुंच चुकी है। उसका जीता जागता मिसाल आजकी 2 ख़बर की सुर्खियां हैं। पहली ख़बर:गुजरात के जूनागढ़ में दरगाह को तोड़ने का मुस्लिम युवकों ने विरोध किया तो जनता का रक्षक कहे जाने वाली पुलिस, मुस्लिम युवकों को उसी दरगाह के सामने अपने पट्टे से सबके सामने पीट रही है। बुलंदशहर में एक दिहाड़ी मज़दूर को एक दरख़्त से बांध कर पीटा गया और JSR के नारे लगाने पर मजबूर किया गया।बाद में पुलिस की हमदर्दी तो देखिए मुजरिमों के खिलाफ़ कार्रवाई करने के बजाय साहिल को ही जेल भेज दिया।अपने ऊपर हो रहे ज़ुल्म के खिलाफ़ फरयाद लेकर जाए तो कहां जाए?
JUN 18, 2023 08:29 IST

आज की ताजा खबर 18 जून 2023 LIVE: आदिपुरुष ने ओपनिंग डे पर कमाए 140 करोड़

आदिपुरुष फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर बंपर कमाई की है। इस फिल्म ने पहले ही दिन वैश्विक स्तर पर 140 करोड़ की कमाई कर डाली, जिसके बाद यह पहले दिन हिंदी भाषा में बनी अब तक की सभी फिल्मों से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म हो गई।
JUN 18, 2023 07:37 IST

आज की ताजा खबर 18 जून 2023 LIVE: दिल्ली-राजस्थान समेत 28 राज्यों में बारिश

अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय (Cyclone Biparjoy) ने देश के मौसम (Mausam) को पूरी तरह बदल दिया है। भले ही यह तूफान अब धीमा पड़ चुका हो, लेकिन इसके असर से कई राज्यों में मानसून (Monsoon) से पहले बारिश (Rainfall) शुरू हो गई है। राजस्थान (Rajasthan Weather update) में तो भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति है और रेड अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...
JUN 18, 2023 06:39 IST

आज की ताजा खबर 18 जून 2023 LIVE: ब्रह्मपुत्र नदी का जल स्तर बढ़ा

असम के गुवाहाटी में भारी बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र नदी का जल स्तर बढ़ा गया है। इससे राज्य में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
JUN 18, 2023 06:38 IST

आज की ताजा खबर 18 जून 2023 LIVE: अयोध्या में हीट स्ट्रोक से ट्रैफिक पुलिसकर्मी की मौत

अयोध्या में हीट स्ट्रोक के कारण एक यातायात उप निरीक्षक विनोद सोनकर की मृत्यु हो गई। जिला अस्पताल के CMS सी.बी.एन. त्रिपाठी ने बताया, वो ड्यूटी के दौरान अचानक बेहोश हो गए। उनका जरूरी उपचार किया गया मगर 3 घंटे के बाद उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु का कारण हीट स्ट्रोक है।
JUN 18, 2023 06:36 IST

आज की ताजा खबर 18 जून 2023 LIVE: जम्मू-कश्मीर के कटरा में भूकंप के झटके

जम्मू-कश्मीर के कटरा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, सुबह करीब 3:50 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई।