देश

PM Modi के अमेरिका दौरे से पहले पाकिस्तानी टूलकिट का पर्दाफाश! ISI ने रची पूरी साजिश

PM Modi US Visit: विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी के अमेरिका दौरे का विरोध करने के लिए पाकिस्तान की ISI पिछले कई दिनों से अमेरिका में सक्रिय है। जानकारी के मुताबिक भारत के खिलाफ साजिश को अंजाम देने के लिए कई संगठनों को फंडिंग भी मुहैया कराई गई है।

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार यानी 20 जून को तीन दिवसीय दौरे पर अमेरिका के लिए रवाना होने वाले हैं। अपने अमेरिकी दौरे के दौरान पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की खुफिया ऐजेंसी ISI ने पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर अमेरिका में सक्रिय कई खालिस्तान समर्थित संगठनो के साथ-साथ भारत के खिलाफ काम कर रहे कई समूहों के साथ बैठक की है। इसका मकसद भारत के खिलाफ बड़ी साजिश को अंजाम देना है।

ISI की साजिश

विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम मोदी के अमेरिका दौरे का विरोध करने के लिए पाकिस्तान की ISI पिछले कई दिनों से अमेरिका में सक्रिय है। जानकारी के मुताबिक भारत के खिलाफ साजिश को अंजाम देने के लिए कई संगठनों को फंडिंग भी मुहैया कराई गई है।

भारत की बढ़ती साख से पाकिस्तान परेशान

बताया जा रहा है कि अमेरिका यात्रा के दौरान पीएम मोदी के स्वागत की जिस तरह से तैयारियां की गई हैं, उससे पाकिस्तान परेशान है, खौफ में है। पाकिस्तान को भारत की बढ़ती साख रास नहीं आ रही है और यही वजह है कि भारतीय प्रधानमंत्री के विरोध के लिए टूलकिट भी तैयार की गई है।

पोस्टर भी तैयार

कथित तौर पर प्रदर्शन के दौरान जो पोस्टर दिखाए जाएंगे उसकी तैयारी की जा चुकी है। बसों को उन लोगों को ले जाने के लिए भी निर्धारित किया गया है जिन्हें प्रदर्शन का प्रभार सौंपा गया है। भारत के खिलाफ आईएसआई की योजना द्वारा तैयार की गई साजिश के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका में यात्रा करने वाले मार्गों पर मोदी विरोधी पोस्टर लगाने की तैयारी की गई है। सोशल मीडिया पर भी पीएम मोदी के खिलाफ कैंपेन चलाने की तैयारी की गई है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article