दुनिया

जब बुलेट प्रुफ जैकट पहन खुद छापा मारने पहुंच गए ब्रिटिश PM ऋषि सुनक, 20 देशों के 105 लोग हुए गिरफ्तार

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 18, 2023, 04:12 PM IST

UK PM Rishi Sunak: इस फोटो में यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, अपनी जेब में हाथ डाले हुए हैं, मुस्कुरा रहे हैं। इस दौरान सुनक के साथ ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद थे।

Image

हथियारबंद पुलिस कर्मियों के साथ ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक (फोटो- @RishiSunak)

UK PM Rishi Sunak: ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक का एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फोटो में ऋषि सुनक बुलेट प्रुफ जैकेट पहने हुए दिख रहे हैं। उनके साथ हथियार बंद पुलिस भी मौजूद है। कहा जा रहा है कि ये फोटो तब की जब अधिकारियों के साथ वो खुद ऐसे लोगों के खिलाफ छापा मारने उतरे थे, जो ब्रिटेन में गैर कानूनी तरीके (Illegal immigrant) से रह रहे हैं।

दर्जनों लोग गिरफ्तार

इस फोटो में यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, अपनी जेब में हाथ डाले हुए हैं, मुस्कुरा रहे हैं। इस दौरान सुनक के साथ ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद थे। यह ऑपरेशन उत्तर पश्चिमी लंदन के हैरो में किया गया है। इस ऑपरेशन में कई देशों के दर्जनों लोग पकड़े गए हैं।

20 देशों के नागरिक गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार ब्रिटेन सरकार के इस ऑपरेशन में 20 देशों के नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। इस ऑपरेशन के दौरान 105 ऐसे लोगों को पकड़ा गया है, जो अवैध रूप से लंदन में रह रहे थे। ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएल्ला ब्रावेरमैन ने कहा- "अवैध कामगारों से हमारे समुदायों को नुकसान हो रहा है, इससे ईमानदार कामगारों को बेरोजगारी झेलनी पड़ रही है और लोगों की जेबों पर यह भारी पड़ रहा है क्योंकि ये लोग कर नहीं भरते हैं।"

ब्रिटेन में बड़ा मुद्दा

ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों का मुद्दा काफी बड़ा है। लोग इसके खिलाफ कई सालों से कार्रवाई की मांग करते रहे हैं। शायद यही कारण है कि सुनक इस मामले पर ब्रिटेन की जनता को संदेश देना चाह रहे हों कि उनकी सरकार इस मामले पर सख्त है और वो खुद कार्रवाई करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। अगले साल ब्रिटेन में आम चुनाव हो सकते हैं, उससे पहले सुनक का यह अवतार उनके विरोधियों पर भारी पड़ सकता है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article