LIVE

ताजा खबर, 18 जुलाई 2023 : NDA की बैठक के बाद PM मोदी का विपक्षी एकता पर करारा प्रहार, राहुल गांधी और सोनिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

ताजा खबर, 18 जुलाई 2023 : NDA की बैठक के बाद PM मोदी का विपक्षी एकता पर करारा प्रहार, राहुल गांधी और सोनिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
ताजा खबर, 18 जुलाई 2023 : NDA की बैठक के बाद PM मोदी का विपक्षी एकता पर करारा प्रहार, राहुल गांधी और सोनिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 18 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें : ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 18 जुलाई अहम और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं : दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA Meeting) की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी पार्टियों को संबोधित किया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के विमान की भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। बेंगलुरू में विपक्षी दलों की बैठक में 2024 चुनाव के लिए महागठबंधन का नाम UPA की जगह INDIA होगा।

JUL 18, 2023 22:21 IST

NDA की बैठक के बाद PM मोदी का विपक्षी एकता पर करारा प्रहार

देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA Meeting) की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी पार्टियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, एक तरह से NDA अटल जी की एक ओर से विरासत है जो हमें जोड़े हुए है। NDA के निर्माण में आडवाणी जी ने भी बहुत अहम भूमिका निभाई थी और वो आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। पढें पूरी खबर
JUL 18, 2023 21:19 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के विमान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के विमान की भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है, गौर हो कि बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की बैठक का आयोजन किया गया। दोनों इस बैठक में शिरकत करने के बाद लौट रहे थे। पढें पूरी खबर
JUL 18, 2023 21:18 IST

Pakistani Seema Haider के सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़ा खुलासा

Pakistani Seema Haider को लेकर एक बड़ी खबर का खुलासा हो रहा है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि UP ATS सीमा के सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर रही है, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे है बताया जा रहा है कि सीमा हैदर ने इंस्टाग्राम पर कई बार अपना यूजर नेम बदला। पढ़ें पूरी खबर
JUL 18, 2023 20:08 IST

NDA Vs INDIA: किसके गठबंधन में कितना है दम?

देश की बदलती सियासत के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। बेंगलुरू में एक तरफ विपक्षी एकता की बैठक खत्म हो चुकी है। इस बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन को नया नाम(INDIA) मिला है, तो दूसरी तरफ भाजपा के नेतृत्व वाला NDA भी दिल्ली में आज ही शक्ति प्रदर्शन कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 18, 2023 17:26 IST

NDA से मुकाबला करेगा INDIA: मुंबई में होगी विपक्ष की अगली बैठक

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में हो रही विपक्ष की बैठक खत्म हो चुकी है। इस बैठक में भाजपा के NDA को हराने के लिए 26 दल एक साथ आए थे। बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन को INDIA नाम दिया गया है। यानी 2024 के लोकसभा चुनाव में NDA vs INDIA का मुकाबला देखने को मिल सकता है। पढ़ें पूरी खबर
JUL 18, 2023 17:22 IST

सहारा रिफंड पोर्टल cooperation.gov.in पर ऐसे करें अप्लाई, मिलेगा डूबा पैसा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सहारा रिफंड पोर्टल लांच कर दिया है। अब सहारा के वे निवेशक, जिनका पैसा सहारा में पैसा फंसा हुआ है, वह पोर्टल पर जरूरी दस्तावेज जमा कर रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
JUL 18, 2023 15:49 IST

विपक्षी दलों का 2024 के लिए मंथन, ‘इंडिया' हो सकता है गठबंधन का नाम

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 18 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें LIVE:अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कड़ी चुनौती देने की रणनीति पर चर्चा कर रहे 26 विपक्षी दलों के संभावित गठबंधन का नाम ‘भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक समावेशी गठबंधन’ (इंडिया) हो सकता है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हालांकि उनका यह भी कहना है कि इस नाम पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन ज्यादातर विपक्षी नेताओं की इस नाम पर सहमति है। इस नाम का संकेत देते हुए कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने ट्वीट किया, इंडिया की जीत होगी। तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओब्रायन ने ट्वीट कर कहा, चक दे इंडिया।
JUL 18, 2023 15:16 IST

बाढ़ का सामना कर रही दिल्ली के कई हिस्सों में भारी बारिश

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 18 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें LIVE:दिल्ली के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई जबकि यमुना में जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाके अब भी बाढ़ जैसी स्थिति की चपेट में हैं। दक्षिण दिल्ली में लाजपत नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश के इलाके, दिल्ली सचिवालय क्षेत्र सहित मध्य दिल्ली के कई हिस्से उन स्थानों में शामिल हैं जहां वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में मध्यम वर्षा का अनुमान जताया था।दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस बना रहा। सुबह हवा में नमी का स्तर 89 प्रतिशत रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान इस मौसम में औसत से एक डिग्री कम यानी 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JUL 18, 2023 14:31 IST

मप्र : बोरवेल में गिरी बच्ची, बचाव अभियान जारी

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 18 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें LIVE: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के एक गांव में मंगलवार सुबह 18 महीने की एक बच्ची बोरवेल में गिर गई, जिसके बाद अधिकारियों ने बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) ललित सिंह डांगुर ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 90 किलोमीटर दूर कजरी बरखेड़ा गांव में एक बच्ची अपने घर के बाहर खेलते समय बोरवेल में गिर गई। जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि अधिकारियों को तुरंत बचाव अभियान शुरू करने का निर्देश दिया गया है। घटना के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
JUL 18, 2023 13:50 IST

पश्चिम बंगाल में मतगणना केंद्र पर सीलबंद मतपेटियां मिलीं

पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के गजोल में एक माध्यमिक स्कूल से मंगलवार की सुबह तीन सीलबंद मतपेटियां बरामद की गईं जिनके मतों की गणना नहीं हुई है। सूत्रों ने बताया कि हाल में संपन्न पंचायत चुनावों के लिए मतगणना केंद्र में तब्दील किए गए इस स्कूल की एक कक्षा में ये मतपेटियां रखी थीं। मतपेटियों की बरामदगी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि इससे केवल यह साबित होता है कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र के नाम पर एक तमाशा है। उन्होंने कहा कि सीलबंद मतपेटियों को एक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए एक खंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) की निगरानी में होना चाहिए था। भट्टाचार्य ने कहा कि मैं संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं क्योंकि उन तीन मतपेटियों में वोटों की गिनती किए बिना ही नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।
JUL 18, 2023 12:48 IST

आज की ताजा खबर 17 जुलाई 2023 LIVE: विपक्षी दलों की बैठक शुरू

विपक्ष की कई पार्टियों के शीर्ष नेताओं की मंगलवार को यहां औपचारिक बैठक आरंभ हो गई कि जिसमें 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बनने वाले गठबंधन की रूपरेखा और साझा कार्यक्रम समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। इससे पहले विपक्षी नेताओं ने दो दिवसीय बैठक के पहले दिन सोमवार को रात्रिभोज के मौके पर अनौपचारिक रूप से चर्चा की थी। इसके जरिये यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि वे 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ एकजुट हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार और कुछ अन्य नेता भी मंगलवार को दूसरे दिन की बैठक में शामिल हुए जो पहले दिन की बैठक में शामिल नहीं हो सके थे।
JUL 18, 2023 12:10 IST

राहुल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 21 जुलाई को सुनवाई

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 18 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि मामले में गुजरात हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर 21 जुलाई को सुनवाई करने पर सहमति जताई।
JUL 18, 2023 12:02 IST

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट गलत है, बदनाम करने के लिए लगाए थे आरोप: अडाणी

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 18 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें LIVE: अरबपति कारोबारी गौतम अडाणी ने मंगलवार को एक बार फिर कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट गलत है और समूह को बदनाम करने के लिए आरोप लगाए गए थे। उन्होंने अपने समूह की कंपनियों की आम सभा (एजीएम) में कहा कि इस साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने रिपोर्ट उस समय प्रकाशित की, जब समूह भारत के इतिहास में सबसे बड़े अनुवर्ती सार्वजनिक पेशकश (एफपीओ) की योजना बना रहा था। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट गलत सूचना और बेबुनियाद आरोपों को मिलाकर तैयार की गई थी, जिनमें से ज्यादातर आरोप 2004 से 2015 तक के थे। अडाणी ने कहा कि 'उन सभी आरोपों का निपटारा उस समय उपयुक्त अधिकारियों ने किया था। यह रिपोर्ट जानबूझकर और दुर्भावना के साथ तैयार की गई थी, जिसका मकसद हमारी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना और हमारे शेयरों की कीमतों में अल्पकालिक गिरावट से मुनाफा कमाना था। इस रिपोर्ट के बाद भी समूह के एफपीओ को पूरा अभिदान मिल गया था, लेकिन निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए उनका धन वापस करने का फैसला किया गया।
JUL 18, 2023 11:59 IST

वीर सावरकर हवाई अड्डा उदघाटन में बोले पीएम मोदी

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 18 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें LIVE: अंडमान में वीर सावरकर हवाई अड्डा उदघाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- हमारी सरकार ने नौ वर्षों में अंडमान के विकास के लिए 48,000 करोड़ रुपये आवंटित किए, जो पिछली सरकार द्वारा खर्च की गई राशि से दोगुनी रकम है। हम अंडमान में पनडुब्बी ऑप्टिकल केबल फाइबर लेकर आए, हमने पोर्ट ब्लेयर में मेडिकल कॉलेज बनाया। 2014 के बाद से अंडमान आने वाले पर्यटकों की संख्या दोगुना हो गई, आने वाले वर्षों में यह और अधिक बढ़ेगी।
JUL 18, 2023 11:34 IST

अमित शाह बोले, फंसे रुपये लौटाने की प्रक्रिया शुरू

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 18 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें LIVE: सहारा की सहकारी समितियों में जिन लोगों के रुपये कई सालों से डूबे हुए थे, उसे लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सहारा रिफंड पोर्टल के शुभारंभ कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा।
JUL 18, 2023 10:50 IST

सिंधिया ने पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे पर वी. डी. सावरकर की प्रतिमा का अनावरण किया

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 18 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें LIVE:नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे पर वी. डी. सावरकर की प्रतिमा का अनावरण किया।
JUL 18, 2023 10:47 IST

ओमन चांडी की पार्थिव देह को केरल लाया जाएगा

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 18 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें LIVE: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी की पार्थिव देह को मंगलवार दोपहर को बेंगलुरु से तिरुवनंतपुरम लाया जाएगा। पार्टी ने यह जानकारी दी। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन ने बताया कि चांडी का अंतिम संस्कार बृहस्पतिवार दोपहर को कोट्टायम के निकट पुथुपल्ली गिरजाघर में किया जाएगा। उन्होंने अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि चांडी के पार्थिव शरीर को आज राज्य सचिवालय के दरबार हॉल में रखा जाएगा ताकि आम लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दे सकें। सतीसन ने कहा कि इसके बाद पार्थिव देह सचिवालय के निकट सेंट जॉर्ज कैथेड्रल ले जाई जाएगी, जहां चांडी प्रार्थना किया करते थे। बाद में उसे इंदिरा भवन में ले जाया जाएगा, जहां पार्टी कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। तिरुवनंतपुरम स्थित इंदिरा भवन केरल में कांग्रेस का मुख्यालय है। पार्थिव शरीर को बुधवार सुबह पुथुपल्ली ले जाया जाएगा।
JUL 18, 2023 10:47 IST

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे रहेगा बंद

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 18 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें LIVE: हिमाचल प्रदेश हो रही बारिश के कारण चंडीगढ़ मनाली हाईवे पर जगह-जगह लैंडस्लाइड के कारण 6 मील के पास चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे दो दिन बंद रहेगा। आज सुबह फिर से भूस्खलन के कारण एनएच बंद हुआ। लेकिन अब इसे पूरी तरह से खोलने के बाद ही बहाल किया जाएगा।
JUL 18, 2023 10:18 IST

कश्मीर में 4 आतंकी ढेर

भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने एक ऑपरेशन के दौरान पुंछ में चार आतंकियों को मार गिराया है। भारतीय सेना ने इसकी जानकारी दी है। सेना ने बताया कि एक तलाशी अभियान में विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए पुंछ जिले की तहसील सूरनकोट के सिंदाराह और मैदाना गांवों के पास भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त अभियान में चार आतंकवादियों को मार गिराया गया।
JUL 18, 2023 10:47 IST

अमित शाह आज करेंगे पोर्टल लॉन्च

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 18 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें LIVE: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह निवेशकों के फंसे पैसे को लौटाने के लिए आज एक पोर्टल लांच करने जा रहे हैं। इस पोर्टल पर पैसे रिटर्न होने की सभी अहम जानकारी उपलब्ध होगी। सहारा के लाखों निवेशकों के लिए ये राहत भरी खबर है। इसके पहले सुप्रीम कोर्ट ने आम निवेशकों को फंसे पैसे को वापस करने के निर्देश जारी किए थे। इसके तहत सेबी के पास जब्त 24 हजार करोड़ रुपये में से 5000 करोड़ रुपये निवेशकों को लौटाए जाएंगे। अब पोर्टल लांच के बाद उन निवेशकों के बड़ी राहत मिलेगी, जिनका पैसा कई वर्षों से फंसा हुआ था।