देश

NDA से मुकाबला करेगा INDIA: मुंबई में होगी विपक्ष की अगली बैठक, खड़गे बोले- बनेगी 11 सदस्यीय समन्वय समिति

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 18, 2023, 07:25 PM IST

Opposition Meeting: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, विपक्ष की अगली बैठक मुंबई में आयोजित की जाएगी। हालांकि, अभी तारीख तय नहीं की गई है। उन्होंने बताया, विपक्षी दलों की 11 सदस्यीय समन्वय समिति गठित की जायेगी। समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा मुंबई में की जाएगी।

Image

Opposition meeting

Photo : ANI

Opposition Meeting: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में हो रही विपक्ष की बैठक खत्म हो चुकी है। इस बैठक में भाजपा के NDA को हराने के लिए 26 दल एक साथ आए थे। बैठक में विपक्षी दलों के गठबंधन को INDIA नाम दिया गया है। यानी 2024 के लोकसभा चुनाव में NDA vs INDIA का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने खुद इसकी पुष्टि की है। बैठक खत्म होने के बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित किया। खड़गे ने कहा, विपक्षी दलों के गठबंधन को INDIA नाम दिया गया है, जिसका मतलब है- इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल एनक्यूजिव एलाइंस।

मुंबई में होगी अगली बैठक

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, विपक्ष की अगली बैठक मुंबई में आयोजित की जाएगी। हालांकि, अभी तारीख तय नहीं की गई है। उन्होंने कहा, जल्द ही मुंबई में होने वाली अगली बैठक की तारीख घोषित कर दी जाएगी। उन्होंने बताया, विपक्षी दलों की 11 सदस्यीय समन्वय समिति गठित की जायेगी। समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा मुंबई में की जाएगी।

देश बचाने के लिए हुए एकत्र

खड़गे ने कहा, इससे पहले हम पटना में मिले थे, जहां 16 पार्टियों ने प्रतिभाग किया था। आज की बैठक में 26 पार्टियों ने हिस्सा लिया है। यह देखकर NDA 38 पार्टियों के साथ बैठक कर रहा है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता वो कौन सी पार्टियां हैं और वे रजिस्टर्ड भी हैं या नहीं। उन्होंने आगे कहा, भाजपा कह रही है कि विपक्षी दल अपने-अपने हित के लिए इकट्ठा हुए हैं। हम अपने हित के लिए नहीं बल्कि देश को बचाने के लिए एकत्र हुए हैं। हमारा लक्ष्य सरकार की नाकामियों को सामने लाना है। उन्होंने कहा, मैं खुश हूं कि राहुल, ममता सब सहमत हैं, 2024 में हम साथ लड़ेंगे और अच्छे रिजल्ट सामने आएंगे।

अब भाजपा को INDIA कहने में होगी पीड़ा - राजद

विपक्षी दलों के गठबंधन को INDIA नाम मिलने के बाद राजद की ओर से ट्वीट किया गया। राजद ने कहा, विपक्षी दलों का गठबंधन भारत का प्रतिबिंब है, अब भाजपा को INDIA करने में भी पीड़ा होगी।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article