देश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के विमान की भोपाल में इमरजेंसी लैंडिंग

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jul 18, 2023, 09:03 PM IST

Sonia Rahul Gandhi Plane Emergency Landing: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के विमान की भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।

Image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी (फाइल फोटो)

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के विमान की भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है, गौर हो कि बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की बैठक का आयोजन किया गया। दोनों इस बैठक में शिरकत करने के बाद लौट रहे थे।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताते हैं कि ये इमरजेंसी लैंडिंग खराब मौसम के चलते कराई गई जिसके बाद वो दिल्‍ली रवाना होंगे, इस बात की खबर होते ही कांग्रेसियों ने अपने नेता का हाल लिया।

गौर हो कि विपक्षी एकता की दूसरी बड़ी बैठक आज बेंगलुरु में हुई इस बैठक के बाद राहुल गांधी और सोनिया गांधी विमान के जरिए वापस दिल्ली लौट रहे थे तभी उनके विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी होने पर ये कदम उठाना पड़ा, और इसके बाद राहुल गांधी और सोनिया गांधी के विमान की भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article