LIVE

आज की ताजा खबर, 18 दिसंबर 2023: संसद में विपक्षी दलों के 92 सदस्य निलंबित, शाही ईदगाह मस्जिद सर्वे पर 11 जनवरी को फैसला

रवि वैश्यUpdated Dec 18, 2023, 23:02 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर 18 दिसंबर 2023 LIVE

आज की ताजा खबर, 18 दिसंबर 2023: संसद में विपक्षी दलों के 92 सदस्य निलंबित, शाही ईदगाह मस्जिद सर्वे पर 11 जनवरी को फैसला

Aaj Ki Taza Khabar 18 December 2023: सदन की कार्यवाही को बाधित करने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी दलों के 92 सांसदों को अबतक शीतकालीन सत्र की शेष कार्यवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है। सोमवार को राज्यसभा में विपक्षी दलों के 45 और लोकसभा में 33 सांसद निलंबित कर दिए गए। इससे पहले पिछले सप्ताह लोकसभा के 13 और राज्यसभा के 1 सांसद को निलंबित किया गया था। वहीं मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद केस में सोमवार को इलाहबाद हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना सुरक्षित रख लिया। हाई कोर्ट में सुनवाई हुआ और अब फैसला 11 जनवरी को आएगा। हाई कोर्ट अपने आज के फैसले में कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति और सर्वे का तौर-तरीके तय करेगा। इससे पहले हाई कोर्ट ने मस्जिद का सर्वे करने का आदेश दिया था। हाई कोर्ट के इस फैसले को मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी लेकिन शीर्ष अदालत ने सर्वे कराने के हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। हाई कोर्ट सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर के नाम और सर्वे की प्रक्रिया क्या होगी, यह तय करेगा। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों को ताजा अपडेट्स...

DEC 18, 2023 19:55 IST

अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी से की मुलाकात

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक से एक दिन पहले सोमवार को यहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। टीएमसी सांसद एवं बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के साउथ एवेन्यू आवास पर लगभग 45 मिनट की बैठक में हुई चर्चा पर केजरीवाल ने कोई टिप्पणी नहीं की। शाम को केजरीवाल महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात कर सकते हैं।
DEC 18, 2023 19:24 IST

संसद में विपक्षी दलों के अबतक 92 सांसद निलंबित

विपक्षी दलों के 92 सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा में शीतकालीन सत्र की शेष कार्यवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है। सोमवार को राज्यसभा में विपक्षी दलों के 45 और लोकसभा में 33 सांसद निलंबित कर दिए गए। पढ़ें पूरी खबर
DEC 18, 2023 18:20 IST

राज्यसभा में विपक्षी दलों के 45 सदस्य किए गए निलंबित

राज्यसभा ने सोमवार को सदन की कार्यवाही बाधित करने के लिए विपक्षी दलों के 34 सदस्यों को मौजूदा संसद सत्र की शेष अवधि के लिए तथा 11 सदस्यों को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक के लिए निलंबित कर दिया। सभापति जगदीप धनखड ने सदन में हंगामे को लेकर विपक्षी दलों के 34 सदस्यों का नाम लिया। आसन द्वारा सदस्यों का नाम (नेम करना) लिया जाता है तो इसे उन सदस्यों को निलंबित करने की प्रक्रिया की शुरुआत माना जाता है। इसके बाद नेता सदन पीयूष गोयल ने 34 सदस्यों के निलंबन का प्रस्ताव पेश किया जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया।
DEC 18, 2023 18:00 IST

मथुरा-शाही ईदगाह मामले में सुनवाई हुई पूरी

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद विवाद को लेकर सुनवाई पूरी हो गई है। 11 जनवरी को हाईकोर्ट सर्वे पर आदेश देगा। सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति पर फैसला होगा। परिसर के सर्वे में लोगों पर हाईकोर्ट फैसला सुनाएगा। मुस्लिम पक्ष ने याचिका में की सर्वे पर रोक लगाने की मांग की।
DEC 18, 2023 17:44 IST

लोकसभा के 33 सदस्य निलंबित, हंगामे के चलते कार्यवाही स्थगित

संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर विपक्ष के सदस्यों के जोरदार हंगामे और गृहमंत्री अमित शाह से सदन में बयान देने की मांग को लेकर नारेबाजी के कारण सोमवार को लोकसभा की कार्यवाही बाधित रही और कई बार स्थगित करनी पड़ी। सदन की अवमानना के मामले में 30 सदस्यों को सत्र की शेष अवधि के लिए और तीन अन्य सदस्यों को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक निलंबित किये जाने के बाद बैठक अपराह्न तीन बजे के कुछ मिनट बाद दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। सदन में आसन की चेतावनी के बावजूद तख्तियां लहराने और सदन की अवमानना के मामले में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, के. सुरेश एवं गौरव गोगोई, तृणमूल कांग्रेस सदस्य कल्याण बनर्जी, सौगत राय और प्रतिमा मंडल, द्रमुक सदस्य टी आर बालू, दयानिधि मारन और ए राजा, आरएसपी के एन के प्रेमचंद्रन सहित 30 सदस्यों को संसद सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। लोकसभा के तीन और सदस्यों- के. जयकुमार, विजय वसंत और अब्दुल खालिक को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट आने तक निलंबित किया गया है। विपक्ष के शोर-शराबे के बीच ही सदन में भारतीय दूरसंचार विधेयक, 2023 पेश किया गया, साथ ही सदन ने डाकघर विधेयक, 2023 को ध्वनिमत से मंजूरी दे दी।
DEC 18, 2023 17:40 IST

एएसआई ने अदालत में दाखिल की ज्ञानवापी सर्वेक्षण रिपोर्ट

एएसआई ने ज्ञानवापी सर्वेक्षण रिपोर्ट अदालत में दाखिल कर दी है। 21 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी। ज्ञानवापी परिसर का यह पता लगाने के लिए वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया है कि क्या 17वीं शताब्दी की मस्जिद का निर्माण वहां पहले से मौजूद किसी हिंदू मंदिर के ढांचे पर किया गया था? पढ़ें पूरी खबर
DEC 18, 2023 17:36 IST

राज्यसभा में हंगामा करने पर 35 सांसद हुए सस्पेंड

प्रमोद तिवारी, नासिर हुसैन, रणदीप सुरजेवाला, जयराम रमेश, शांतनु सेन, रामगोपाल यादव समेत कनिमोझी को निलंबित किया गया।
DEC 18, 2023 15:24 IST

संसद ने डाकघर विधेयक को मंजूरी दी

संसद ने सोमवार को डाकघरों से संबंधित कानून को समेकित और संशोधित करने के उद्देश्य से लाए गए एक अहम विधेयक को सोमवार को मंजूरी दे दी। लोकसभा ने डाकघर विधेयक, 2023 को चर्चा और संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान के जवाब के बाद विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच ध्वनिमत से मंजूरी दी। राज्यसभा में यह विधेयक गत चार दिसंबर को पारित हुआ था। चर्चा का जवाब देते हुए संचार राज्य मंत्री चौहान ने कहा कि डाक विभाग हमारे गौरवशाली इतिहास की कड़ी है।
DEC 18, 2023 15:20 IST

NIA ने जिहादी आतंकवादी समूह के 19 ठिकानों पर की छापेमारी

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए), कथित जिहादी आतंकवादी समूह का भंडाफोड़ करने के बाद दक्षिण भारत में उससे संबंधित 19 ठिकानों पर तलाशी ले रही है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक एनआईए ने आतंकवादी समूह के कई सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद यह छापेमारी और तलाशी शुरू की। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादी समूह के कई संदिग्ध सदस्यों से जुड़े परिसरों की तलाशी ली जा रही है।
DEC 18, 2023 15:17 IST

शाही ईदगाह मस्जिद सर्वे पर कोर्ट 4 बजे सुनाएगा फैसला

मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद केस में सोमवार को इलाहबाद हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अपना सुरक्षित रख लिया। हाई कोर्ट चार बजे अपना फैसला सुनाएगा। हाई कोर्ट अपने आज के फैसले में कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति और सर्वे का तौर-तरीके तय करेगा। इससे पहले हाई कोर्ट ने मस्जिद का सर्वे करने का आदेश दिया था। हाई कोर्ट के इस फैसले को मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी लेकिन शीर्ष अदालत ने सर्वे कराने के हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने से इंकार कर दिया। हाई कोर्ट आज सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर के नाम और सर्वे की प्रक्रिया क्या होगी, यह तय करेगा। पढ़ें पूरी खबर
DEC 18, 2023 15:09 IST

कर्नाटक में कोरोना वायरस को लेकर जारी हुई एडवाइडरी

कोरोना वायरस के बढ़ते मामले ने पूरे देश की टेंशन बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 335 नए मामले दर्ज किए गए हैं। केरल में बढ़ते केस के चलते कर्नाटक ने लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है। बता दें, केरल में कोविड का सबसे खतरनाक वेरिएंट पाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
DEC 18, 2023 14:15 IST

Ayodhya : देश भ्रमण पर भगवान राम की चरण पादुका

अयोध्या में भगवान राम लला को उनके नए घर में प्रवेश दिलाने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 22 जनवरी को मंदिर के गर्भ गृह में राम लला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इससे पहले मंदिर में वैदिक रीति से अनुष्ठान एवं विधिवत पूजा-पाठ शुरू हो जाएगा, पढ़ें पूरी खबर
DEC 18, 2023 14:14 IST

Telecom Bill: बदलेगा 138 साल पुराना कानून

सोमवार को केंद्र सरकार ने लोकसभा में दूरसंचार विधेयक 2023 लोकसभा में पेश कर दिया है। यह विधेयक 138 साल पुराने भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम की जगह लेगा, पढ़ें पूरी खबर
DEC 18, 2023 13:14 IST

कोरोना के बढ़ते मामलों से बढ़ी टेंशन, देश भर में 5 लोगों की मौत

श में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं,स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि रविवार को देश भर में कोरोना के 355 नए मामले सामने आए, पढ़ें पूरी खबर
DEC 18, 2023 12:02 IST

मथुरा शाही ईदगाह मस्जिद केस में आज बड़ा दिन

शाही ईदगाह मस्जिद केस में आज बड़ा दिन है। इलाहाबाद हाई कोर्ट आज कोर्ट कमिश्नर की नियुक्ति और सर्वे का तौर-तरीका तय करेगा। इससे पहले हाई कोर्ट ने मस्जिद का सर्वे करने का आदेश दिया था, पढ़ें पूरी खबर
DEC 18, 2023 10:52 IST

मैं हमेशा हिंदुओं का समर्थन करूंगा जो...

विल्डर्स की मुस्लिम विरोधी फ्रीडम पार्टी पिछले महीने के अंत में हुए चुनावों में स्पष्ट विजेता बनकर उभरी है, लेकिन गठबंधन के संभावित सहयोगियों को लेकर उन्हें दिक्कतें हो रही हैं, पढ़ें पूरी खबर
DEC 18, 2023 08:55 IST

वाराणसी को नई दिल्ली से जोड़ने वाली दूसरी 'वंदे भारत ट्रेन'

भारतीय रेलवे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ाते हुए एक उन्नत सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन, वंदे भारत का परिचालन शुरू करने के लिए तैयार है, पढ़ें पूरी खबर
DEC 18, 2023 07:57 IST

मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम को जहर देने की आशंका

मुंबई हमलों का गुनहगार और मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम को लेकर सोशल मीडिया पर खबरे हैं कि उसे जहर देकर मारने की कोशिश की गई है, पढ़ें पूरी खबर
DEC 18, 2023 06:47 IST

Parliament Security Breach: लखनऊ की इस दुकान से खरीदे थे 'खास जूते'

संसद की सुरक्षा में सेंधमारी के आरोपियों पर शिकंजा कसता जा रहा है इस क्रम में आरोपी सागर शर्मा के लखनऊ के आलमबाग स्थित घर में रविवार की देर शाम दिल्ली की स्पेशल टीम पहुंची, पढ़ें पूरी खबर
DEC 18, 2023 05:49 IST

तमिलनाडु में भयंकर बारिश, कई जिलों में स्कूल बंद

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 2-3 दिनों के दौरान तमिलनाडु और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, पढ़ें पूरी खबर