आज की ताजा खबर, 18 दिसंबर, 2022: पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरें

  • Edited by: अभिषेक गुप्ताContributed by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 19, 2022, 11:02 AM IST

आज की ताजा खबर 18 दिसंबर 2022, Aaj Ki Taza Khabar, Hindi News, Hindi Samachar Today Updates: स्वदेश निर्मित मिसाइल विध्वंसक ‘आईएनएस मोर्मूगाओ’ को रविवार को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। मुंबई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। पढ़ें आज की ताजा खबर

आज की ताजा खबर, 18 दिसंबर, 2022: पीएम मोदी (PM Modi) रविवार को नॉर्थ ईस्ट के दौरे पर हैं। इस दौरान वो करोड़ों की परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलांन्यास कर रहे हैं। पीएम पहले मेघालय पहुंचे, फिर त्रिपुरा पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारें नॉर्थ ईस्ट में विकास को तजरीह नहीं देती थी, लेकिन अब की सरकार लगातार विकास कर रही है। वहीं कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने कहा है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से उनकी पार्टी के सियासी विमर्श को नई दिशा मिली है। यह बीजेपी को अपनी बनाई पिच पर खेलने के लिए मजबूर कर रही है। पढ़ें, आज की बड़ी और अहम खबरें:

taza khabar

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

FIFA World Cup 2022 Final, Argentina vs France LIVE Score: अर्जेंटीना-फ्रांस 3-3 की बराबरी पर, पेनल्‍टी से निकलेगा फैसला

अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच में दोनों एक्‍स्‍ट्रा टाइम खत्‍म हो गए हैं। दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर हैं। अर्जेंटीना के लिए लियोनेल मेस्‍सी जबकि फ्रांस के लिए कायलिन एमबापे ने दूसरे एक्‍स्‍ट्रा टाइम में गोल दागे। लाइव स्कोर देखें

कल तक जिस आतंकवाद का बचाव कर रहे थे बिलावल भूट्टो, उसी ने थाने में घुसकर बरसा दी गोलियां; छलनी हुए पुलिसवाले

पाकिस्तान ने जिन आतंकवादियों को आजतक पाल पोस कर बड़ा किया था, अब वो हीं उस पर गोलियां बरसा रहे हैं। बिलावल भुट्टो कल तक जिस आतंकवाद का पूरी दुनिया के सामने बचाव कर रहे थे, यूएन में एक्सपोज होने के बाद बौखलाए हुए थे, वहीं आतंकवाद अब पाक को ही निशाने बना रहा है। पाकिस्तान में रविवार को हुए एक आतंकी हमले में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर

End of Feed