LIVE
FIFA World Cup 2022 Final, Argentina vs France: मेस्सी की अर्जेंटीना ने 36 साल बाद जीता खिताब, फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराया
FIFA World Cup 2022 Final, Argentina vs France: मेस्सी की अर्जेंटीना ने 36 साल बाद जीता खिताब, फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराया
DEC 19, 2022 00:09 IST
अर्जेंटीना ने उठाया फीफा वर्ल्ड कप खिताब
अर्जेंटीना का स्क्वाड अपने मेडल ले रहा है और अब वो ट्रॉफी उठाएगा। अर्जेंटीना ने तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीता।
DEC 19, 2022 00:01 IST
गोल्डन मैन
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी को फीफा गोल्डन बॉल से सम्मानित किया गया। मेस्सी को बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
DEC 18, 2022 23:59 IST
गोल्डन बूट
फ्रांस के कायलिन एमबापे को फीफा गोल्डन बूट से सम्मानित किया गया। फीफा वर्ल्ड कप 2022 में एमबापे ने सबसे ज्यादा 8 गोल दागे।
DEC 18, 2022 23:58 IST
बेस्ट गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट
अर्जेंटीना के गोलकीपर मार्टिनेज को फीफा बेस्ट गोलकीपर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। उन्हें गोल्डन ग्लव से सम्मानित किया गया।
DEC 18, 2022 23:57 IST
फर्नांडेज को मिला युवा प्लेयर अवॉर्ड
अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडेज को फीफा यंग प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
DEC 18, 2022 23:56 IST
मेडल सेरेमनी शुरू हुई
सबसे पहले फीफा प्रमुख जियानी इनफेंटिनियो ने पांचों रेफरियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया।
DEC 18, 2022 23:31 IST
जश्न में डूबा अर्जेंटीना
लियोनेल मेस्सी के नेतृत्व वाली अर्जेंटीना की जीत के बाद पूरा देश जश्न में डूब गया है। मेस्सी ने अपने करियर में आखिरकार फीफा वर्ल्ड कप खिताब जीतने में सफलता प्राप्त की।
DEC 18, 2022 23:26 IST
गोंजालो मोंटील ने जीत दिलाई
गोंजालो मोंटील ने अर्जेंटीना की तरफ से चौथी पेनल्टी ली। उन्होंने गेंद को जाली में भेदा और अर्जेंटीना को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत दिलाई।
DEC 18, 2022 23:24 IST
कोलोमानी ने दागा गोल
फ्रांस की तरफ से चौथा पेनल्टी कोलोमानी लेने आए। उन्होंने गेंद को जाली में भेदा। फ्रांस 2-3 से पीछे।
DEC 18, 2022 23:23 IST
पेरेडेज ने दागा गोल
पेरेडेज ने अर्जेंटीना की तरफ से तीसरा पेनल्टी जमाया। उन्होंने दाएं ओर गेंद को जाली में भेदा। अर्जेंटीना ने 3-1 की बढ़त बनाई।
DEC 18, 2022 23:22 IST
ओटामेंडी का प्रयास असफल
फ्रांस की तरफ से तीसरा पेनल्टी ओटामेंडी लेने आए। उन्होंने दाएं तरफ नेट से काफी दूर गेंद को मारा। अर्जेंटीना 2-1 की बढ़त पर।
DEC 18, 2022 23:22 IST
डायबेला ने दिलाई बढ़त
अर्जेंटीना की तरफ से डायबेला दूसरा प्रयास करने आए। उन्होंने सीधे गेंद को जाली में भेदा। अर्जेंटीना ने 2-1 की बढ़त बनाई।
DEC 18, 2022 23:21 IST
फ्रांस का प्रयास बेकार
फ्रांस की तरफ से 20 नंबर की जर्सी वाले ने दूसरा प्रयास किया। गोलकीपर ने दाएं ओर डाइव लगाकर शानदार बचाव किया। अर्जेंटीना और फ्रांस 1-1 की बराबरी पर।
DEC 18, 2022 23:20 IST
लियोनेल मेस्सी का सफल प्रयास
लियोनेल मेस्सी ने अर्जेंटीना की तरफ से पहला पेनल्टी लिया। उन्होंने प्यार से गेंद को बाएं तरफ सरकाकर गोल किया। अर्जेंटीना और फ्रांस 1-1 की बराबरी पर।
DEC 18, 2022 23:19 IST
एमबापे का सफल प्रयास
कायलिन एमबापे ने फ्रांस की तरफ से पहला शूट किया। उन्होंने दाएं तरफ गेंद को जाली में भेजा। फ्रांस ने पेनल्टी शूटआउट में 1-0 की बढ़त बनाई।
DEC 18, 2022 23:19 IST
फ्रांस पहले स्ट्राइक लेगा और अर्जेंटीना बचाव करेगा
टॉस हुआ तो फ्रांस जीता। ह्यूगो लॉरिस ने कहा कि हमारी टीम पहले आक्रमण करेगी। यानी अर्जेंटीना को डिफेंस करना है।
DEC 18, 2022 23:17 IST
पेनल्टी शूटआउट से निकलेगा फैसला
अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच का नतीजा अब पेनल्टी शूटआउट से निकलेगा। दोनों टीमें दो एक्स्ट्रा टाइम समाप्त होने के बाद 3-3 के स्कोर पर रहीं।
DEC 18, 2022 23:15 IST
दोनों एक्स्ट्रा टाइम समाप्त
अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फाइनल मैच में दोनों एक्स्ट्रा टाइम खत्म हो गए हैं। दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर हैं। अर्जेंटीना के लिए लियोनेल मेस्सी जबकि फ्रांस के लिए कायलिन एमबापे ने दूसरे एक्स्ट्रा टाइम में गोल दागे।
DEC 18, 2022 23:08 IST
एमबापे ने जमाई हैट्रिक
फ्रांस के कायलिन एमबापे ने दूसरे एक्स्ट्रा टाइम के 117वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की। फ्रांस ने स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। अर्जेंटीना और फ्रांस दोनों ने दूसरे एक्स्ट्रा टाइम पर गोल दागे।
DEC 18, 2022 23:00 IST
मेस्सी मेजिक, अर्जेंटीना के लिए दागा तीसरा गोल
दूसरे एक्स्ट्रा टाइम में लियोनेल मेस्सी का मेजिक दुनिया ने देखा। 108वें मिनट में मेस्सी ने गोल दागकर अर्जेंटीना को 3-2 की बढ़त पर पहुंचा दिया है। अर्जेंटीना ने लिखी जीत की इबारत।
