18 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज़: गुजरात में कांग्रेस और AAP की राहें जुदा! कहां हैं यूसुफ पठान? मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद उठ रहे सवाल
18 अप्रैल 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: मुर्शिदाबाद में हिंसा प्रभावित लोगों से मिलने के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस गुरुवार को ट्रेन से रवाना हुए। ट्रेन में अपनी इस यात्रा के दौरान ट्रेन में उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा बंगाल की वास्तविकता बन गई है जो कि किसी भी समाज के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि बंगाल की राजनीति में दो चीजें भ्रष्टाचार और हिंसा कैंसर की तरह हो गई हैं। हमें इसे जड़ से खत्म करना है। राज्यपाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस लड़ाई में जीत उनकी होगी। राज्यपाल ने कहा कि पंचायत चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक राज्य में बड़े पैमाने पर हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। अमेरिका एक बार फिर अंधाधुंध गोलीबारी का शिकार हुआ है। फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी परिसर में हुई गोलीबारी के बाद कई लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, एक मेडिकल सेंटर के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। अस्पताल की प्रवक्ता सारा कैनन ने कहा कि तलाहासी मेमोरियल हेल्थकेयर गोलीबारी के शिकार लोगों को भर्ती कर रहा है और उनका इलाज कर रहा है। फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और कई लोगों के हताहत होने की खबर है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने पहले के जनरलों की तरह भारत के खिलाफ आग उगली है। एक बार फिर भारत के खिलाफ आखिर तक लड़ने का राग अलापा है। जनरल मुनीर ने प्रवासी पाकिस्तानियों सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपनी नफरती सोच को सामने रखा। इस दौरान जनरल मुनीर ने प्रवासियों को जो गुर बताए वो नफरत को कम करने की बजाय उसे और बढ़ावा देने की रणनीति नजर आती है। ऐसे समय पर जब विश्व कई जगहों पर संघर्ष देख रहा है और पूरी दुनिया इससे प्रभावित हो रही है, ऐसे जनरल मुनीर का भाषण न सिर्फ पाक सेना की नाकामी की पोल खोलता है बल्कि पाकिस्तान के एक नाकाम देश होने की गवाही भी देता है। आखिर जनरल मुनीर के इन जहरीले बोल के मायने क्या हैं।
18 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज़: गुजरात में कांग्रेस और AAP की राहें जुदा! कहां हैं यूसुफ पठान? मुर्शिदाबाद हिंसा के बाद उठ रहे सवाल
गुरुग्राम-मेदांता अस्पताल में हुए एयर होस्टेस से यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी गिरफ्तार
गुजरात में कांग्रेस- AAP की राहें हुईं जुदा
चकेरी एयरपोर्ट पर बम की अफवाह से मची अफरा-तफरी
पाकिस्तान में KFC आउटलेट्स में हमलों के सिलसिले में अबतक 178 गिरफ्तार
मुसलमानों का सेलेक्टिव हैरेसमेंट करने की हो रही कोशिश: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड
संभल के CO अनुज चौधरी को मिली क्लीन चिट
फडणवीस ने चापेकर संग्रहालय का उद्घाटन किया
दामोदर, बालकृष्ण और वासुदेव चापेकर नामक भाइयों तथा उनके सहयोगी महादेव रानाडे को 22 जून 1897 को पुणे में प्लेग कमिश्नर वाल्टर सी रैंड और उनके सैन्य अनुरक्षक लेफ्टिनेंट चार्ल्स ई आयर्स्ट की हत्या के मामले में फांसी दे दी गई थी। विशेष प्लेग समिति के प्रमुख रैंड ने प्लेग नियंत्रण के लिए कड़े उपाय लागू किए थे, जिन्हें अत्याचारपूर्ण व हस्तक्षेपपूर्ण माना गया और जनता में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल मालदा के लिए रवाना हुए, मुर्शिदाबाद का भी दौरा करेंगे
मालदा के लिए ट्रेन से गए बोस ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘मैं पीड़ितों से मिलने और प्रभावित क्षेत्र से प्राप्त सूचनाओं की पुष्टि करने के लिए वहां जा रहा हूं। मैं अस्पतालों, पीड़ितों के आवासों और राहत शिविरों में जाऊंगा। केंद्रीय बल और राज्य पुलिस भी साथ में हैं और स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी। मैं पीड़ितों से मिलने वहां जा रहा हूं, जिसके बाद मैं अपनी सिफारिशें भेजूंगा।
भारत ने पश्चिम बंगाल हिंसा संबंधी बांग्लादेशी अधिकारियों की टिप्पणियों को खारिज किया
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हम पश्चिम बंगाल में हुईं घटनाओं के बारे में बांग्लादेश की ओर से दिए गए बयानों को खारिज करते हैं। यह बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर भारत की चिंताओं के साथ तुलना करने का एक कपटपूर्ण प्रयास है, जहां ऐसे कृत्यों के अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।” जायसवाल पश्चिम बंगाल के घटनाक्रम पर बांग्लादेश के अधिकारियों द्वारा की गई टिप्पणियों के संबंध में मीडिया के प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने कहा, “अनुचित टिप्पणियां करने और खुद को पाक-साफ दिखाने के बजाय, बांग्लादेश को अपने अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।”
अखिलेश ने मुंबई में जैन मंदिर ढहाए जाने की निंदा की
रक्षा सचिव ने लंदन में की ड्रोन, निगरानी, डिफेंस स्पेस और विमानन पर चर्चा
बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र से हथियार बरामद किए
बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को अमृतसर जिले के महवा गांव से सटे एक खाली खेत में संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान पीले रंग की टेप में लिपटा एक बड़ा पैकेट बरामद हुआ। वह पैकेट धातु के तार से बंधा था। उन्होंने बताया कि पैकेट खोलने पर, इसके अंदर छह पिस्तौल और 14 मैगजीन मिलीं। प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवानों और पंजाब पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण हथियारों की बरामदगी हो पाई।
संस्कृत विद्वान डॉ. प्रभाकर आप्टे का ठाणे में निधन
यमन के तेल बंदरगाह पर अमेरिकी हवाई हमलों में 20 लोगों की मौत: हूती विद्रोही
अमेरिकी सेना की ‘सेंट्रल कमांड’ ने भी इन हमलों की पुष्टि की है। यह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन द्वारा 15 मार्च से हूती विद्रोहियों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के दौरान मारे गए लोगों की सर्वाधिक संख्या है। हूती विद्रोहियों ने बताया कि बंदरगाह पर अमेरिका के हमलों में 20 लोग मारे गए और 50 लोग घायल हो गए।
