दुनिया

अमेरिकी नागरिक ने बेलीज में विमान को हाइजैक करने का किया प्रयास, यात्री ने मारी गोली; हादसे में कई लोग घायल

American Citizen Tried To Hijack Plane In Belize: अमेरिकी नागरिक ने बेलीज में एक छोटे ट्रॉपिक एयर विमान को हाईजैक करने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, इस हाइजैक में तीन लोग घायल हो गए और फिर एक यात्री ने हाइजैक करने वाले अमेरिकी शख्स को गोली मार दी।

Image

बेलीज में विमान को हाइजैक करने का प्रयास

Photo : ANI

Plane Hijacking: अमेरिका के एक पूर्व सैन्यकर्मी ने बेलीज में एक छोटे यात्री विमान का अपहरण कर लिया जिसके बाद वह एक यात्री द्वारा चलाई गई गोली लगने से मारा गया। बेलीज और अमेरिका दोनों ने इस घटना की पुष्टि की है। बेलीज पुलिस ने अपहरणकर्ता की पहचान अकिनयेला टेलर के रूप में की है। उसने जिस ट्रिपोक एयर विमान का अपहरण किया था उसमें 14 यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से हवाई अड्डे पर उतर गए हैं।

टेलर ने दो यात्रियों और एक पायलट पर चाकू से किया वार

बेलीज के पुलिस आयुक्त चेस्टर विलियम्स ने बताया कि टेलर ने विमान में सवार दो यात्रियों और एक पायलट पर चाकू से वार किया। विलियम्स ने बताया कि तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विलियम्स ने बताया कि टेलर एक यात्री द्वारा चलाई गई गोली लगने से मारा गया। यात्री के पास बंदूक रखने का लाइसेंस था और उसने बाद में बंदूक पुलिस को सौंप दी। उन्होंने बताया कि टेलर की मांग थी कि उसे देश से बाहर ले जाया जाए। बेलीज में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ल्यूक मार्टिन ने बताया कि टेलर ने अमेरिका ले जाने की मांग की थी।

मार्टिन ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों को घटना का कारण या मकसद नहीं पता है लेकिन वे बेलीज के प्राधिकारियों के साथ मिलकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर हुआ क्या था। ‘बेलीज एयरपोर्ट कंसेशन कंपनी’ के एक बयान के अनुसार, विमान कोरोजल से सैन पेड्रो जा रहा था और बेलीज के प्राधिकारियों ने अपहरण के बाद पूर्ण आपातकाल की घोषणा कर दी थी। अपहरण की यह घटना बृहस्पतिवार को स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे हुई। बयान के अनुसार, विमान कई घंटों तक इधर-उधर चक्कर लगाता रहा और अंतत: उसे तटीय शहर लेडीविले के हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया। ‘बेलीज एयरपोर्ट कंसेशन कंपनी’ ने बताया कि सभी यात्रियों को बचा लिया गया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। विलियम्स ने बताया कि टेलर ने उत्तरी सीमा पार करके मेक्सिको के रास्ते बेलीज में प्रवेश करने का प्रयास किया था लेकिन उसे प्रवेश देने से मना कर दिया गया था। कानून प्रवर्तन अधिकारियों को अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि वह देश में कैसे घुसा।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article