LIVE
आज की ताजा खबर Live: दिल्ली-यूपी से बिहार और मुंबई तक जले 'आशीर्वाद के दीये', पीएम मोदी के जन्मदिवस पर दिखा लोगों में उत्साह
आज की ताजा खबर Live: दिल्ली-यूपी से बिहार और मुंबई तक जले 'आशीर्वाद के दीये', पीएम मोदी के जन्मदिवस पर दिखा लोगों में उत्साह
SEPT 17, 2026 23:54 IST
SEPT 17, 2026 23:40 IST
SEPT 17, 2026 23:35 IST
दिल्ली में महिला यात्रियों के लिए 'पिंक टिकट' सुविधा 30 सितंबर तक बढ़ी
दिल्ली सरकार ने दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में महिला यात्रियों के लिए ’पिंक टिकट’ सुविधा की समय सीमा 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। परिवहन विभाग ने इससे पहले 18 सितंबर से ’पिंक सहेली’ स्मार्ट कार्ड अनिवार्य करने का निर्देश दिया था। बृहस्पतिवार को जारी एक आधिकारिक आदेश में कहा गया, "सक्षम प्राधिकारी ने 30 सितंबर तक कागज की पिंक टिकट जारी करने की मौजूदा व्यवस्था के विस्तार की स्वीकृति दे दी है। तदनुसार, इस विस्तारित अवधि के दौरान पात्र महिला यात्री डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त बस यात्रा सुविधा का लाभ उठाने के लिए कागज की पिंक टिकट प्राप्त करना जारी रख सकती हैं।" विस्तारित अवधि के दौरान पात्र महिला यात्री डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठाने के लिए काग की पिंक टिकट प्राप्त कर सकती हैं। आदेश के अनुसार, "एक अक्टूबर से मुफ्त यात्रा केवल एक वैध ’पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड’ दिखाने (मशीन पर टैप करने) पर ही स्वीकार्य होगी।" इसमें कहा गया कि बिना स्मार्ट कार्ड वाली महिलाओं को सामान्य टिकट खरीदना होगा और लागू किराया देना होगा।
SEPT 17, 2026 23:34 IST
झारखंड के दुमका में सड़क दुर्घटना में तीन श्रद्धालुओं की मौत, तीन घायल
झारखंड के दुमका जिले में बृहस्पतिवार को एक ऑटो-रिक्शा और पिकअप वैन के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में कम से कम तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना नरगंजो इलाके में उस समय हुई, जब छह श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा ऑटो-रिक्शा देवघर से दुमका स्थित बासुकीनाथ जा रहा था। तालझारी थाना प्रभारी संगम पाठक ने बताया कि एक मृतक की पहचान रमाशंकर पांडा के रूप में हुई है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने दुमका और देवघर के अस्पतालों में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पाठक ने बताया कि घायलों में से एक व्यक्ति देवघर सदर अस्पताल में भर्ती है, जबकि दो अन्य का इलाज दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया जा रहा है।
SEPT 17, 2026 23:15 IST
ओडिशा में पिता-पुत्र की हत्या के मामले में 12 दोषियों को उम्रकैद
ओडिशा की एक अदालत ने गजपति जिले में पांच वर्ष पहले जादू-टोना करने के संदेह में एक व्यक्ति और उसके बेटे की हत्या करने के मामले में बृहस्पतिवार को 12 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई। लोक अभियोजक राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पारलाखेमुंडी के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एचपी पटनायक ने प्रत्येक दोषी पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया, जिसका भुगतान न करने पर उन्हें छह महीने का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। मिश्रा ने कहा कि अदालत ने 23 गवाहों के बयान दर्ज करने के बाद अपना फैसला सुनाया। दोषियों ने जादू-टोना करने के संदेह में 12 जून 2021 को मुथागुडा गांव के बाहरी इलाके में स्थित कुसुमसाही मैदान में लुका डालाबेहरा और उनके बेटे अनुका की हत्या कर दी थी। पुलिस ने 15 जून 2021 को उन सभी को गिरफ्तार किया था।
SEPT 17, 2026 21:48 IST
SEPT 17, 2026 21:15 IST
SEPT 17, 2026 21:13 IST
SEPT 17, 2026 21:10 IST
SEPT 17, 2026 21:08 IST
कानपुर देहात: चौकी इंचार्ज पर शराब के नशे में बाइक सवार को टक्कर मारने का आरोप, युवक गंभीर घायल
कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में झींझक-रसूलाबाद मार्ग पर मिंडा कुआं के पास एक सड़क हादसे को लेकर नारखुर्द चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार सिंह पर बाइक सवार युवक को टक्कर मारने का आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि चौकी इंचार्ज शराब के नशे में कार चला रहे थे और इसी दौरान उन्होंने सड़क पर जा रहे बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्डे में जा गिरी।
हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। घायल के परिजनों ने चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले भी वह युवक को धमकी दे चुके हैं। परिजनों के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस चौकी इंचार्ज की कार को वहां से हटाकर ले गई, लेकिन घायल युवक को तत्काल उपचार दिलाने की पहल नहीं की गई। इसके बाद परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और परिजनों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार सिंह नारखुर्द चौकी पर तैनात हैं। हादसे को लेकर परिजन पुलिस की भूमिका और चौकी इंचार्ज पर लगाए गए आरोपों की जांच की मांग कर रहे हैं। मामले में परिजन अनुराग यादव ने भी घटना को लेकर अपनी बात रखी है।
हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पैर टूट गया। घायल के परिजनों ने चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इससे पहले भी वह युवक को धमकी दे चुके हैं। परिजनों के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस चौकी इंचार्ज की कार को वहां से हटाकर ले गई, लेकिन घायल युवक को तत्काल उपचार दिलाने की पहल नहीं की गई। इसके बाद परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और परिजनों के मुताबिक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार सिंह नारखुर्द चौकी पर तैनात हैं। हादसे को लेकर परिजन पुलिस की भूमिका और चौकी इंचार्ज पर लगाए गए आरोपों की जांच की मांग कर रहे हैं। मामले में परिजन अनुराग यादव ने भी घटना को लेकर अपनी बात रखी है।
SEPT 17, 2026 20:40 IST
सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में कर्तव्य पथ पर जलाए गए सवा लाख दीए
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर ’आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत यहां कर्तव्य पथ पर दीपक जलाए। अधिकारियों ने बताया कि कर्तव्य पथ लगभग 1.25 लाख मिट्टी के दीयों से जगमगा उठा। मिट्टी के कई दीयों का उपयोग करके ’आशीर्वाद का दीया’ शब्द बनाए गए थे। इन दीयों को गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद बांसुरी स्वराज, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल और आम लोगों ने मिलकर जलाया। लाल किले पर भी दीये जलाए गए, जहां भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल और भाजपा नेता सुनील बंसल ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। दिल्ली सरकार ने मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शहर भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। इससे पहले, गुप्ता ने अपने निर्वाचन क्षेत्र शालीमार बाग में ’नमो श्रमिक सेवा केंद्र’ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि श्रमिक केंद्र में मुफ्त में अपना पंजीकरण करा सकते हैं और दिल्ली व केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। गुप्ता ने मोदी के जन्मदिन के मौके पर जीटी करनाल रोड पर स्थित खाटू श्याम मंदिर में एक यज्ञ में भी भाग लिया।
SEPT 17, 2026 20:39 IST
पिटाई से बुजुर्ग महिला की मौत
मिर्जापुर जिले के जिगना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को कथित तौर पर डंडे से पिटाई के कारण घायल एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी अंकित दुबे ने अज्ञात कारणों से निदयरा देवी नामक 70 वर्षीय एक महिला को डंडे से मारा-पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। बयान के अनुसार, बीच-बचाव करने पहुंचे रमाकांत पाल एवं तेरसू नामक रिश्तेदारों के साथ भी अंकित ने मारपीट की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, परिजन घायल निदयरा देवी को अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी अंकित दुबे को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
SEPT 17, 2026 20:38 IST
कलबुर्गी में सिद्धरमैया की प्रतिमा हटायी गयी
कल्याण कर्नाटक उत्सव से पहले नगर निगम प्रशासन ने कलबुर्गी ज़िला मुख्यालय शहर में हाई कोर्ट रोड चौराहे के पास लगी पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की नौ फ़ुट ऊंची प्रतिमा को हटा दिया है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, सिद्धरमैया के प्रशंसकों ने बुधवार को शहर में यह मूर्ति लगाई थी। इसे देखकर लोगों में उत्सुकता हुई क्योंकि उन्हें लगा कि यह जिला प्रशासन ने किया है। बाद में रात को, जब निगम अधिकारियों को बिना किसी इजाज़त के प्रतिमा लगाये जाने के बारे में पता चला, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई की और पुलिस की मौजूदगी में उसे हटा दिया। यह घटनाक्रम उसी दिन हुआ जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार शहर में 17 सितंबर, 1948 को हैदराबाद के निज़ाम के शासन के अंत की याद में ’कल्याण कर्नाटक उत्सव’ का उद्घाटन करने आए थे। मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को उत्सव का उद्घाटन किया। शहर की सभी मुख्य सड़कें शिवकुमार की तस्वीर वाले पोस्टरों, फ्लेक्स और बैनरों से पटी पड़ी थीं।
SEPT 17, 2026 20:36 IST
स्वीडन में विपक्ष की जीत के बाद प्रधानमंत्री ने पद से इस्तीफे की घोषणा की
स्वीडन में वामपंथी झुकाव वाले विपक्ष ने देश के आम चुनाव में मामूली बहुमत हासिल किया है। मतगणना के नतीजों से बृहस्पतिवार को यह जानकारी मिली। स्वीडन चुनाव प्राधिकरण ने बताया कि रविवार को हुए चुनाव में चार विपक्षी दलों ने 349 सदस्यीय संसद (रिक्सडैग) में 176 सीटें जीतीं। वहीं, निवर्तमान रूढ़िवादी नेतृत्व वाली सरकार को समर्थन देने वाले चार दलों को 173 सीटें मिलीं।
दक्षिणपंथी प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने अंतिम परिणामों की घोषणा के तुरंत बाद ’एक्स’ पर एक पत्र पोस्ट किया और कहा कि वह सरकार प्रमुख के पद से इस्तीफा देंगे। समाचार एजेंसी ’टीटी’ के अनुसार, विपक्ष की नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मैग्डालेना एंडरसन ने कहा, ’’स्वीडन के लोगों ने हमारे देश के लिए एक नयी दिशा के पक्ष में मतदान किया है। जनता ने एकजुटता के लिए और विभाजन के खिलाफ मतदान किया है।’’ एंडरसन को प्रधानमंत्री पद की दौड़ में माना जा रहा है। उनकी सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी 99 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
दक्षिणपंथी प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने अंतिम परिणामों की घोषणा के तुरंत बाद ’एक्स’ पर एक पत्र पोस्ट किया और कहा कि वह सरकार प्रमुख के पद से इस्तीफा देंगे। समाचार एजेंसी ’टीटी’ के अनुसार, विपक्ष की नेता और पूर्व प्रधानमंत्री मैग्डालेना एंडरसन ने कहा, ’’स्वीडन के लोगों ने हमारे देश के लिए एक नयी दिशा के पक्ष में मतदान किया है। जनता ने एकजुटता के लिए और विभाजन के खिलाफ मतदान किया है।’’ एंडरसन को प्रधानमंत्री पद की दौड़ में माना जा रहा है। उनकी सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी 99 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
SEPT 17, 2026 19:15 IST
बिजनौर में गंगा नदी से दो अज्ञात शव बरामद
बिजनौर जिले के दारानगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को गंगा नदी से दो अज्ञात शव (एक महिला और एक पुरुष) बरामद किए गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय पांडे ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है, लेकिन दोनों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच होने का अनुमान है। पुलिस को संदेह है कि शव लगभग चार से पांच दिन पुराने हैं और संभवतः कहीं और से बहकर नीचे आए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान स्थापित करने के प्रयास जारी हैं, जबकि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।
SEPT 17, 2026 19:14 IST
Saudi Arabia News: हूथी ड्रोन का मलबा गिरने से 1 की मौत, 2 घायल
सऊदी सिविल डिफेंस ने गुरुवार को कहा कि रोके गए हूथी ड्रोन के मलबे से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि देश के पश्चिमी हिस्से में ताइफ प्रांत में एक यमन के नागरिक की मौत हो गई, और एक सऊदी नागरिक और एक पाकिस्तानी नागरिक घायल हो गए। सिविल डिफेंस के अनुसार, मलबे से गाड़ियों और इमारतों को भी नुकसान हुआ है। यह अपडेट यमन में ईरान समर्थित हूथी विद्रोहियों और सऊदी समर्थित सरकारी बलों के बीच चल रही तनातनी के बीच आया है।
SEPT 17, 2026 18:32 IST
ओडिशा के सुंदरगढ़ में दो नाबालिगों लड़कियों के साथ दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा पुलिस ने बृहस्पतिवार को सुंदरगढ़ जिले में मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देने के बहाने दो नाबालिग लड़कियों से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पश्चिमी रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बृजेश राय ने बताया कि सुंदरगढ़ के बिरमित्रपुर थाने में लड़कियों की शिकायत के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि दो नाबालिगों ने अपने परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों के साथ मिलकर बुधवार को शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि चारों ने उनका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है, जब दोनों लड़कियां सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रही थीं। अधिकारी ने बताया कि आरोपी लड़कियों के परिचित थे। आरोपियों ने कथित तौर पर उन्हें लिफ्ट देने की पेशकश की और पास के जंगल में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। लड़कियों की चिकित्सकीय जांच कराई गई है।
SEPT 17, 2026 18:31 IST
दिवाली से पहले भारतीय खाद्य उत्पादों के निर्यात की मांग में तेजी
दिवाली से पहले भारत से खाद्य एवं पेय पदार्थों के निर्यात की मांग में सकारात्मक रुख दिख रहा है और अंतरराष्ट्रीय खरीदार पारंपरिक भारतीय खाद्य तथा तुरंत खाए जा सकने वाले उत्पादों में काफी रुचि दिखा रहे हैं। उद्योग निकाय टीपीसीआई के एक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी है। ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (टीपीसीआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि त्योहारों के मौसम में पारंपरिक मिठाइयों, नमकीन, चावल, मसालों, अचार, घी, दालों और भारत में आम तौर पर इस्तेमाल होने वाले अन्य खाद्य उत्पादों की मांग बनी हुई है। सर्वेक्षण में मांग का सकारात्मक परिदृश्य सामने आया है। इसमें औसत वृद्धि करीब छह प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जबकि कई खरीदारों को पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत से अधिक वृद्धि की उम्मीद है। तुरंत खाए जा सकने वाले (रेडी-टू-ईट) और पके हुए खाद्य उत्पादों का निर्यात 2025-26 में 16 प्रतिशत बढ़कर 2.4 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले वर्ष 2.1 अरब डॉलर था। टीपीसीआई ने कहा कि इससे भारतीय निर्यातकों के लिए फ्रोजन स्नैक्स, तैयार भोजन, ’फेस्टिव मिक्स’, ’इंस्टेंट मिक्स’, करी, भारतीय ब्रेड, नमकीन, पके हुए चावल और लंबे समय तक खराब न होने वाले सुविधाजनक खाद्य उत्पादों के क्षेत्र में अवसर खुलते हैं। टीपीसीआई के चेयरमैन मोहित सिंगला ने कहा कि त्योहारों के मौसम में मांग के संकेत भारत के खाद्य निर्यातकों के लिए उत्साहजनक हैं। उन्होंने कहा कि पारंपरिक भारतीय उत्पादों मसलन मिठाइयों, नमकीन, चावल, मसालों और अचार की मांग के साथ-साथ ’रेडी-टू-ईट’ और ’रेडी-टू-कुक’ खाद्य उत्पादों का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है।
खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) क्षेत्र भारत के त्योहारों से जुड़े खाद्य उत्पादों के निर्यात के लिए प्रमुख बाजार बनकर उभरा है। कुवैत, ओमान और बहरीन में आयातकों तथा वितरकों ने पारंपरिक मिठाइयों, सूखे मेवों, नमकीन, चावल, मसालों, घी, अचार और सुविधाजनक खाद्य उत्पादों की लगातार खरीद की सूचना दी है।
खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) क्षेत्र भारत के त्योहारों से जुड़े खाद्य उत्पादों के निर्यात के लिए प्रमुख बाजार बनकर उभरा है। कुवैत, ओमान और बहरीन में आयातकों तथा वितरकों ने पारंपरिक मिठाइयों, सूखे मेवों, नमकीन, चावल, मसालों, घी, अचार और सुविधाजनक खाद्य उत्पादों की लगातार खरीद की सूचना दी है।
SEPT 17, 2026 18:33 IST
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में दो आतंकवादियों की संपत्तियां कुर्क
जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने बृहस्पतिवार को कुपवाड़ा जिले के दो आतंकवादियों की संपत्तियां कुर्क करने का आदेश दिया। ये आतंकवादी पाकिस्तान से अपनी गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। डीजीपी द्वारा कुर्क की गई संपत्तियां कुपवाड़ा जिले के काचामा निवासी अब्दुल मजीद कुरैशी और परवेज अहमद कुरैशी की हैं। प्रभात द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब्दुल मजीद की 10 कनाल और परवेज अहमद की पांच कनाल भूमि कुर्क की गई है। कुर्क की गई संपत्तियों में दो आवासीय मकान भी शामिल हैं। आतंकवादियों के संगठन के बारे में तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है।
SEPT 17, 2026 14:16 IST
'9/11 के गुनहगार गुफाओं में नहीं छिपे थे, रावलपिंडी और एबटाबाद में आराम फरमा रहे थे': UNSC में भारत
Architects of 9-11 Attack: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना उस पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान के उस दावे की धज्जियां उड़ा दीं, जिसमें वह खुद को आतंकवाद से पीड़ित बताता रहा है। न्यूयार्क में अफगानिस्तान की स्थिति पर बुलाई गई सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वथानेनी ने दोटूक शब्दों में कहा कि 9/11 आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड और अल-कायदा के बड़े सरगना किसी बीहड़, गुफा या दुर्गम पहाड़ियों में नहीं छिपे थे, बल्कि वे पाकिस्तान के सुरक्षित शहरों में छावनी और सुरक्षा बलों की निगरानी के बीच आराम से रह रहे थे।
