आज की ताजा खबर, 16 सितंबर 2023: PM मोदी के बर्थडे पर जनता को मिलेगा गिफ्ट! कांग्रेस का आरोप- संविधान पर हमला है एक देश, एक चुनाव
PM मोदी के बर्थडे पर जनता को मिलेगा गिफ्ट!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर आम जनता को गिफ्ट मिलेगा। यह तोहफा डिस्काउंट यानी कि छूट के रूप में होगा, जिसे ऑटो-रिक्शा वाले अपने कस्टमर्स को मुहैया कराएंगे। पीएम के जन्मदिन से ठीक एक रोज पहले शनिवार (16 सितंबर, 2023) को उनके गृह राज्य गुजरात में सूरत जिले के ऑटो-रिक्शा चालकों ने इस बाबत बड़ा ऐलान किया। उनकी ओर से कहा गिया वे अपने ग्राहकों को मोदी के जन्मदिन पर खास रियायत देंगे, जो कि 100 फीसदी से लेकर 30 परसेंट तक रहेगी। पढ़ें पूरी खबरबिहार में अमित शाह ने किया आवासीय भवनों का उद्घाटन
अमित शाह ने बिहार के अररिया में लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) के जोगबनी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर 27 करोड़ रुपये की लागत वाले नवनिर्मित आवासीय भवनों का उद्घाटन किया। उन्होंने बथनाहा में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के 35 करोड़ की लागत वाले नवनिर्मित कार्यालय भवनों का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। पढ़ें पूरी खबरभारत जोड़ो यात्रा-2 कब निकाली जाएगी?
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भारत जोड़ो यात्रा 2 निकालने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान तीन बड़े मुद्दों पर खास चर्चा हुई, जिसमें मणिपुर, एक राष्ट्र-एक चुनाव और अर्थव्यवस्था शामिल थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही केंद्र पर संसद में विपक्ष को दबाने का आरोप भी लगाया। पढ़ें पूरी खबरसंविधान पर हमला है एक देश, एक चुनाव- पी चिदंबरम
हैदराबाद में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान सांसद पी. चिदंबरम ने कहा है कि "एक राष्ट्र, एक चुनाव संविधान पर हमला है। हम इसे खारिज करते हैं। यह संघवाद पर हमला है। इसके लिए कम से कम पांच संवैधानिक संशोधनों की आवश्यकता होगी। बीजेपी जानती है कि उसके पास ऐसा नहीं है। इन संवैधानिक संशोधनों को पारित करने के लिए संख्याएं। फिर भी अगर यह एक राष्ट्र, एक चुनाव को आगे बढ़ाया जाता है, तो यह केवल महत्वपूर्ण मुद्दों से ध्यान भटकाने और एक झूठी कहानी बनाने के लिए है।"ओवैसी ने पूछा- सिपाहियों की पर PM ठंडे क्यों पड़ गए?
एशिया कप 2023 में पाकिस्तान के साथ हुए भारत के मुकाबले को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) चीफ असदुद्दीन ओवैसी बुरी तरह बिफरे हैं। उन्होंने इस बाबत सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को घेरने का प्रयास किया है। साथ ही कहा है कि जम्मू और कश्मीर में फिलहाल भारत के सिपाहियों की जानों के साथ खेल खेला जा रहा है। पढ़ें पूरी खबरबारामूला में LoC पर घुसपैठ नाकाम, तीन आतंकी ढेर
जम्मू और कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार (16 सितंबर, 2023) को भारतीय सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकियों की ओर से की गई घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। मां भारती के जवानों ने इस दौरान तीन आतंकवादियों को मार गिराया। पढ़ें पूरी खबरसीएम शिवराज सिंह चौहान ने की 8 बड़ी घोषणाएं
भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में आयोजित 'मध्यप्रदेश खेल अलंकरण समारोह 2021-22' एवं खेलो इंडिया सेन्टर्स का लोकार्पण मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। इस मौके पर सीएम शिवराज ने खेल जगत से जुड़ी 8 बड़ी घोषणाएं की। इन घोषणाओं में क्या-क्या शामिल है, पढ़ें पूरी खबरटीएमसी ने कांग्रेस को क्यों दे दिया अल्टीमेटम?
लोकसभा चुनाव से पहले ही विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में असंतोष बढ़ने लगा है। ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने कांग्रेस को अब सीधे-सीधे अल्टीमेटम दे दिया है। पश्चिम बंगाल में काफी वक्त से दोनों पार्टियों के बीच खिंचतान जारी है, अब ये रंजिश INDIA की एकजुटता पर सवाल उठा रही है। पढ़ें पूरी खबरश्रीलंका के उच्चायुक्त ने पटना में नीतीश कुमार से मुलाकात की
भारत में श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंडा मोरागोडा ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से जारी एक बयान में बताया गया है कि मोरागोडा ने यहां कुमार से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।कोलकाता में दम दम जंक्शन के पास रेल का डिब्बा पटरी से उतरा
कोलकाता में दम दम जंक्शन रेलवे स्टेशन के करीब शनिवार सुबह एक लोकल ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया, जिससे रेलगाड़ियों की आवाजाही बाधित रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रेन कल्याणी से माझेरहाट की ओर जा रही थी। यह लाइन संख्या पांच से स्टेशन छोड़ रही थी कि एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।कश्मीर: बारामूला में मुठभेड़ में तीसरा आतंकवादी मारा गया
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में जारी मुठभेड़ में तीसरा आतंकवादी मारा गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, "एक और आतंकवादी (कुल तीन) मारा गया है। तलाशी अभियान जारी है।" पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद उरी के अग्रिम इलाके में गोलीबारी शुरू हो गई। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेरने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।आसाराम पैरोल के लिए दूसरी बार राजस्थान उच्च न्यायालय पहुंचा
आसाराम ने पैरोल के अनुरोध वाली अपनी याचिका के दूसरी बार खारिज होने के बाद राहत के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय का रुख किया है। आसाराम के वकील ने शनिवार को यह जानकारी दी। अदालत ने आसाराम की याचिका स्वीकार करते हुए राज्य सरकार को शुक्रवार को एक नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब देने को कहा। स्वयंभू बाबा आसाराम को उसके आश्रम में एक किशोरी के यौन उत्पीड़न के मामले में 25 अप्रैल 2018 को दोषी ठहराया गया था, जिसके बाद से वह आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।अनंतनाग में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चौथे दिन भी जारी
जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के घने वन क्षेत्र से आतंकवादियों का सफाया करने का अभियान शनिवार को चौथे भी जारी है और इसके लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल के तीन अधिकारी और एक अन्य जवान शहीद हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर जिले के कोकेरनाग इलाके में गडोले के जंगलों में आतंकवादियों के ठिकानों का पता लगाने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर को तैनात किया गया है।बारामूला में 1 आतंकी ढेर
Anantnag Encounter: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बीते चार दिन से चल रहे ऑपरेशन में अब भारतीय सेना की बारी हिसाब बराबर करने की है। कोकरनाग इलाके में छिपे आतंकियों को सबक सिखाने के लिए सेना ने अब रॉकेट लॉन्चरों को उतार दिया है। इस बीच बारामूला जिले से सेना ने बड़ी खबर सुनाई है। यहां उरी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी को मार गिराया है। सुरक्षा बलों का कहना है कि पूरे इलाके को घेर लिया गया है, यहां कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबरग्रेटर नोएडा लिफ्ट हादसे में 4 और लोगों की मौत
ग्रेटर नोएडा लिफ्ट हादसे में मरने वालों की संख्या 8 हो गई है। आज 4 और घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार को हुए हादसे में 4 लोगों की मौत उसी समय हो गई थी। अब सिर्फ एक घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबरपश्चिम बंगाल में इस्पात कारखाना शुरू करेंगे सौरव गांगुली
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के शालबनी में जल्द ही एक इस्पात कारखाना शुरू करेंगे। गांगुली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ स्पेन और दुबई की 12 दिवसीय यात्रा पर गए प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा(एलओसी) के पास शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया, “बारामूला जिले के हथलंगा में उरी के सीमावर्ती इलाके में आतंकवादियों और सेना एवं बारामूला पुलिस के जवानों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई है।” पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के संबंध में अतिरिक्त जानकारी की प्रतीक्षा है। यह मुठभेड़ ऐसे समय में हो रही है, जब अनंतनाग जिले के जंगलों में डेरा डालने वाले आतंकवादियों को काबू में करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है।पाकिस्तान में रातोंरात आम जनता को बड़ा झटका
Pakistan Petrol Price: पाकिस्तान में कमरतोड़ महंगाई से आम जनता हलकान है। यहां रोजमर्रा की जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। मुद्रास्फीति के कारण पाकिस्तानी रुपया गर्त में जा चुका है। आम जनता दाने-दाने को मोहताज है और फिलहाल सरकार के पास इस आर्थिक संकट का कोई समाधान नहीं दिखाई पड़ रहा है। इस बीच पाकिस्तानी सरकार ने आम जनता को एक और झटका दिया है। पढ़ें पूरी खबरगगनयान मिशन के पहले टेस्ट व्हीकल की लॉन्चिंग होगी जल्द
Gaganyaan Mission Launching date: गगनयान मिशन को सफल बनाने के लिए इसरो पूरा तैयारी के जुटा है। मिशन गगनयान के 3 चरण कंप्लीट हो चुके हैं, अब चौथे की बारी है। मिशन गगनयान के चौथे चरण यानि कि टेस्ट व्हीकल का परीक्षण किया जाना है, जो अगले एक या दो महीने में किए जाने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबरमौसम का हाल
Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण कई राज्यों का बुरा हाल है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पहले ही बारिश के प्रकोप को झेल रहे हैं, अब एक बार फिर से दोनों ही राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। मध्यप्रदेश में भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दिल्ली और उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। पढ़ें पूरी खबरवसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट की बैठक में नहीं पहुंचे अजित पवार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार शुक्रवार को वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट (वीएसआई) की एक बैठक में नहीं पहुंचे, जिसमें उनके चाचा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार उपस्थित हुए थे। अजित पवार के मंत्रिमंडल के सहयोगी दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री को कृषि अनुसंधान संस्थान वीएसआई की बैठक में भाग लेना था। वलसे पाटिल को संस्थान के प्रवेश द्वार पर शरद पवार की अगवानी करते हुए देखा गया।महाराष्ट्र : डोम्बिवली में चार मंजिला इमारत गिरी
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के डोम्बिवली इलाके में शुक्रवार को चार मंजिला रिहायशी इमारत गिरने के बाद दो पुरुषों की मौत हो गयी और एक महिला को मलबे से जीवित निकाला गया। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि प्राधिकारियों ने पहले ही इमारत को ‘‘जर्जर और खतरनाक’’ घोषित किया हुआ था। उन्होंने बताया कि कल्याण डोम्बिवली नगर निगम (केडीएमसी) के अधिकार क्षेत्र में आने वाले आयरे गांव में स्थित ‘आदिनारायण भवन’ शाम को ढह गया। इमारत में 44 मकान थे और इसका कुछ हिस्सा गिरने के बाद बृहस्पतिवार से ही इसे खाली कराया जा रहा था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजकर 40 मिनट पर इमारत गिर गयी और खोज एवं बचाव दलों ने कुछ समय बाद मलबे से सूरज बिरजा लोद्या (55) का शव निकाला।बांग्लादेश ने टीम इंडिया को दी पटखनी
कोलंबो में खेले गए सुपर फोर के आखिरी मैच में बांग्लादेश ने बड़ा उलटफेर करते हुए टीम इंडिया को 12 साल बाद एशिया कप में हार थमा दी। टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 266 रन का लक्ष्य था, लेकिन शुभमन गिल की शानदार 121 रन की पारी के बावजूद टीम इंडिया 1 गेंद पहले 259 रन बनाकर आउट हो गई। पढ़ें पूरी खबरकर्नाटक के ईदगाह मैदान में विराजेंगे बप्पा
Ganesha Chaturthi celebration at Idgah Maidan: दक्षिण भारत के सूबे कर्नाटक के ईदगाह मैदान में इस साल धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनेगी। वहां इस दौरान बप्पा की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी और पूजा-पाठ होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि शुक्रवार (15 सितंबर, 2023) को हुबली-धारवाड़ नगर निगम (एचडीएमसी) के कमिश्नर ईश्वर उल्लागड्डी ने आयोजक रानी चनम्मा मैदान गजानन उत्सव मंडली को इस बाबत मंजूरी दे दी। पढ़ें पूरी खबरकेरल में बजी खतरे की घंटी
Kerala Nipah Virus: केरल में निपाह वायरस को लेकर खतरने की घंटी बज गई है। यहां संक्रमण काफी खतरनाक होता जा रहा है। बढ़ते मामलों को देखते हुए कोझिकोड में सभी शैक्षणिक संस्थानों को 24 सितंबर तक बंद कर दिया गया है। स्कूल, कॉलेज से लेकर कोचिंग संस्थानों तक को नहीं खोलने का आदेश राज्य सरकार की ओर से जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि अगले पूरे सप्ताह ऑनलाइन कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर'पश्चिम बंगाल में पंजीकृत मदरसों में ‘वंदे मातरम’गाना हुआ अनिवार्य', मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी बोले- हर घुसपैठिए को खदेड़ा जाएगा
48 घंटे में छह हत्याओं से दहला मणिपुर; आज दो लोगों को सोते समय उग्रवादियों ने मार दी गोली, इस महीने में 13 मारे गए
'ज्ञानेश कुमार ने BJP से चुनाव लड़ने का दिया था ऑफर', केरल के पूर्व मुख्य सचिव का बड़ा दावा! राहुल गांधी ने VIDEO शेयर कर घेरा
डीजल को टक्कर देने आ रही देश की पहली LNG ट्रेन, 27 सितंबर को अमित शाह करेंगे लॉन्च, जानें खासियतें
'अम्मा की करुणा समाज को जोड़ने का करती है काम', केरल में बोले अमित शाह; यूथ कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे
© 2026 Times Horizon Private Limited
