LIVE

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 16 मई 2024: दिल्ली से लेकर पूरे उत्तर भारत में आग उगलेगा सूरज, IMD का अपडेट, 3 दिन बाद स्वाति मालीवाल ने दी लिखित शिकायत, दर्ज कराए बयान

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 16 मई 2024: दिल्ली से लेकर पूरे उत्तर भारत में आग उगलेगा सूरज, IMD का अपडेट, 3 दिन बाद स्वाति मालीवाल ने दी लिखित शिकायत, दर्ज कराए बयान
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 16 मई 2024 और बड़ी खबरें: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर कथित मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस आम आदमी पार्टी सांसद स्वाति मालीवाल के आवास पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) रैंक के एक अधिकारी के नेतृत्व में टीम घटना की जानकारी लेने के लिए राज्य सांसद के आवास पर गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह मालीवाल सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन गईं और आरोप लगाया कि केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनके साथ मारपीट की वहीं र्वी लद्दाख में 500 से अधिक टैंकों और पैदल सेना के वाहनों को तैनात करने के साथ ही भारतीय सेना ने एक और बड़ा और अहम काम किया है। सेना ने इस क्षेत्र में दुनिया की दो सबसे ऊंची टैंक मरम्मत सुविधाएं स्थापित करके एक तरह का रिकॉर्ड बनाया है उधर सीतापुर में रामपुर मथुरा के ग्राम पाल्हापुर में हुए नरसंहार के खुलासे ने सबको चौंका दिया है। 6 लोगों की मौत से जुड़ी इस सनसनीखेज वारदात को वैसे तो पुलिस ने शुरुआती दौर में ढील दिखाई। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मीडिया रिपोर्टिंग और फिर डीजीपी द्वारा इस घटना का संज्ञान लेने के बाद जांच को तेजी से अंजाम तक पहुंचाया गया वहीं पांचवें चरण में उत्तर कश्मीर की बारामूला सीट पर मतदान होना है। इस सीट से फारूक अब्दुल्ला एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला चुनाव मैदान में है। इस सीट पर उनका मुकाबला पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के सज्जाद लोन से तो है ही अब इंजीनियर रशीद के चुनावी ताल ठोकने के बाद इस सीट का चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों को ताजा अपडेट्स...
May 16, 2024 | 11:22 PM IST

16 लोगों की जान लेने वाले घाटकोपर होर्डिंग कंपनी का मालिक भावेश भिड़े उदयपुर गिरफ्तार

मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग के गिरने से 16 लोगों की मौत हो गयी थी, इस होर्डिंग को लगाने वाली विज्ञापन एजेंसी ईगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भिंडे को गिरफ्तार कर लिया गया है, पूरी खबर
May 16, 2024 | 09:48 PM IST

3 दिन बाद स्वाति मालीवाल ने दी लिखित शिकायत, दर्ज कराए बयान, जांच करेगी दिल्ली पुलिस

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में गुरूवार देर शाम अपडेट सामने आया , स्वाति ने लिखित शिकायत दी है, अब इस मामले में कार्रवाई होगी, पढें पूरी खबर
May 16, 2024 | 07:44 PM IST

महाराष्ट्र के नांदेड़ में मंदिर के बाहर भंडारे में भोजन के बाद 90 लोग बीमार

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक मंदिर में दावत के दौरान खाद्य पदार्थ खाने के बाद कम से कम 90 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया, पढें पूरी खबर
May 16, 2024 | 07:38 PM IST

रुद्रनाथ : भगवान शंकर का वह मंदिर, जहां ट्रैक करके तीसरे दिन पहुंच पाते हैं श्रद्धालु

वही शून्य है, वही इकाय... जिसके अंदर बसा शिवाय... भगवान शिव के पंच केदार (Panch Kedar) की यात्रा करना आसान नहीं है। पंच केदारों की यात्रा वही व्यक्ति कर सकता है, जिसके अंदर गजब की इच्छा शक्ति और सिर पर भोले बाबा का आशीर्वाद हो, पढें पूरी खबर
May 16, 2024 | 07:36 PM IST

दिल्ली से लेकर पूरे उत्तर भारत में आग उगलेगा सूरज, IMD का अपडेट

IMD ने 17 से 20 मई तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 22 मई तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी भी की है, पढ़ें पूरी खबर
May 16, 2024 | 07:35 PM IST

केजरीवाल को जाना होगा जेल; दिल्ली के सीएम पर बरसी भाजपा

मोदी सरकार और भाजपा की हमेशा से यह सोच रही है कि देश के संसाधनों पर हक सभी भारतीयों का है। वो हिंदू हों या मुसलमान। जिस प्रकार की राजनीति इस देश में हो रही है, जनता समझ चुकी है कि तुष्टीकरण से किसी का फायदा नहीं है, पढें पूरी खबर
May 16, 2024 | 06:10 PM IST

NIA ने कुर्क की जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी सरताज अहमद मंटू की संपत्तियां

जम्मू-कश्मीर में आतंकी नेटवर्क का खात्मा करने के अपने जारी अभियान में NIA ने बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक बड़े आतंकी की सात अचल संपत्तियों को कुर्क कर दिया है, पढें पूरी खबर
May 16, 2024 | 06:06 PM IST

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले पर प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया

स्वाति मालीवाल संग मारपीट मामले पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की प्रतिक्रिया आई है, पढ़ें पूरी खबर
May 16, 2024 | 05:36 PM IST

राहुल गांधी को उन्हीं के अंदाज में PM का जवाब

रैली में प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी के 'खटाखट' का जवाब भी अपने अंदाज में 'खटाखट' से दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि चार जून को चुनाव नतीजे आने के बाद 'शहजादे' गर्मी की छुट्टियां मनाने विदेश भाग जाएंगे 'खटाखट, खटाखट', पढें पूरी खबर
May 16, 2024 | 04:44 PM IST

'मैं जेल नहीं जाऊंगा' भाषण का हवाला... केजरीवाल ने अंतरिम जमानत शर्तों का उल्लंघन किया?

ईडी ने आज दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका की सुनवाई के दौरान अरविंद केजरीवाल के अभियान भाषण पर आपत्ति जताई, पढें पूरी खबर
May 16, 2024 | 04:12 PM IST

इलाहाबाद चुनाव में जब अमिताभ बच्चन और उनके प्रतिद्धंदी पड़ गए आमने-सामने फिर....

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने 40 साल पहले अपने जन्मस्थली इलाहाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ा था, उन्हें कुल मतदान में 68 फीसदी ज्यादा वोट मिले थे, पढ़ें पूरी खबर
May 16, 2024 | 03:52 PM IST

मारपीट केस में पूछताछ करने स्वाति मालीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस

राज्यसभा सांसद पर कथित हमले की निंदा करते हुए संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि केजरीवाल ने मामले का संज्ञान लिया है और सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है, पढें पूरी खबर
May 16, 2024 | 03:50 PM IST

Baramulla Seat: उमर अब्दुल्ला की सियासी राह में इंजीनियर बने रोड़ा

बारामूला सीट पर लगभग 17 लाख मतदाता हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अकबर लोन विजयी हुए थे। इस बार उमर श्रीनगर को छोड़कर इस सीट से उम्मीदवार हैं। इस सीट पर उन्हें सज्जाद लोन और इंजीनियर से कड़ी टक्कर मिल रही है, पढें पूरी खबर
May 16, 2024 | 02:07 PM IST

बंगाल: कार और बस में भिडंत; 4 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक कार और एक बस में भिडंत होने से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया और कहा कि राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को मुआवजा देगी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह सात बजकर 15 मिनट पर मारीशदा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 116 पर हुई। दीघा से आ रही कोलकाता जाने वाली बस और विपरीत दिशा से आ रही कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
May 16, 2024 | 12:35 PM IST

आजम गढ़ में गरजे पीएम मोदी

गुरुवार को पीएम मोदी की रैली आजमगढ़ में हुई। इस रैली में पीएम ने इंडी गठबंधन पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि इस बार यह गठबंधन तुष्टिकरण का 'ट्रिपल डोज' लेकर आया है। सपा और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दल दो हैं लेकिन इनकी दुकान एक है। ये अपनी दुकान में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और परिवारवाद का सामान बेचते हैं।
May 16, 2024 | 11:49 AM IST

सोनीपत में बॉयलर फटने से दो की मौत

हरियाणा के सोनीपत में बॉयलर फटने से दो लोगों की जान चली गई और 25 लोग घायल हो गये हैं। सोनीपत के कुंडली शहर में बुधवार की रात यह घटना हुई। कुंडली नगर के थाना प्रभारी देवेन्दर सिंह ने फोन पर बताया, 'हमें घटना स्थल से दो शव मिले हैं। विस्फोट से 25 लोग घायल हो गये है।' बॉयलर फटने के कारण हुए धमाके से निकटवर्ती इमारत को भी नुकसान पहुंचा है।
May 16, 2024 | 11:48 AM IST

मालीवाल पर सवाल टाल गए केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को स्वाती मालीवाल से जुड़े सवालों पर चुप्पी साध ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने मालीवाल पर हुए हमलों को लेकर उनसे सवाल किए लेकिन उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया। केजरीवाल की तरफ से सवालों का जवाब AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिया। संजय सिंह ने कहा कि स्वाती के साथ हुई अभद्रता मामले में हमने अपना पक्ष रख दिया है। पार्टी अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है।
May 16, 2024 | 10:16 AM IST

पीएम मोदी आज उत्तर प्रदेश में चार जनसभाओं को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश में कई जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं। प्रधानमंत्री सुबह 11:00 बजे लालगंज (आजमगढ़), दोपहर बाद 12:30 बजे जौनपुर, दो बजे भदोही और 3:45 बजे प्रतापगढ़ में जनसभाएं करेंगे।
May 16, 2024 | 10:04 AM IST

भाजपा का दावा, केजरीवाल विभव कुमार का कर रहे बचाव

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्वाति मालीवाल मामले में आरोपी अपने निजी सहायक बिभव कुमार को बचा रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
May 16, 2024 | 09:32 AM IST

विपक्ष पर राजनाथ सिंह का वार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बार फिर कांंग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लोगों से कहना चाहता हूं कि जनता जनार्दन होती है। जनता भगवान तुल्य होती है। जनता से झूठ मत बोलो। राजनीति करनी है तो सच बोलकर राजनीति करो। यहां पढ़ें पूरी खबर
May 16, 2024 | 08:56 AM IST

असम पुलिस ने साइबर क्राइम नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, 14 गिरफ्तार

असम पुलिस ने लोगों से उनकी मेहनत की कमाई ठगने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार कर राज्य में एक साइबर अपराध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मोरीगांव जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, समीरन बैश्य ने आईएएनएस को बताया, “मंगलवार देर रात शुरू हुए एक रातभर के ऑपरेशन में हमने साइबर अपराध गतिविधियों में शामिल 14 लोगों को गिरफ्तार किया। उनमें से दो को गुवाहाटी के हेंगराबारी इलाके से हिरासत में लिया गया, जबकि अन्य को मोरीगांव जिले के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया।
May 16, 2024 | 08:13 AM IST

BRS ने किसानों के मुद्दे पर पूरे तेलंगाना में विरोध प्रदर्शन का किया आह्वान

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने राज्य की कांग्रेस सरकार के 'किसान विरोधी' रवैये के खिलाफ गुरुवार को पूरे तेलंगाना में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। यह आरोप लगाते हुए कि कांग्रेस ने एक बार फिर किसानों को धोखा दिया है, बीआरएस अध्यक्ष के.चंद्रशेखर राव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सभी निर्वाचन क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की अपील की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार के उस वादे को याद दिलाया कि संसदीय चुनाव के बाद वह धान के लिए प्रति क्विंटल 500 रुपये का बोनस देगी, लेकिन अब मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी इसे गलत ठहराते हुए कह रहे हैं कि बोनस का भुगतान केवल अच्छी गुणवत्ता वाले धान के लिए किया जाएगा।
May 16, 2024 | 08:12 AM IST

चीन के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने के लिए बीजिंग पहुंचे पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर गुरुवार सुबह बीजिंग पहुंचे। पुतिन अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ बैठक करेंगे। उनका चीनी औद्योगिक शहर हार्बिन की यात्रा करने और वहां रूसी-चीनी व्यापार मेले का दौरा करने का भी कार्यक्रम है। अपने पांचवें कार्यकाल की शुरुआत के बाद से यह पुतिन की पहली विदेश यात्रा है। समाचार एजेंसी डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान वो चीन के साथ कई समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।
May 16, 2024 | 07:40 AM IST

पाकिस्तानी सांसद ने नेशनल एसेंबली में दिखाया अपने मुल्क को आइना, कहा-'इंडिया चांद पर, हमारे यहां गटर

पाकिस्तानी सांसद सैयद मुस्तफा कमाल ने बुधवार को नेशनल असेंबली में अपने भाषण के दौरान भारत और पाकिस्तान की उपलब्धियों के बीच समानताएं बताईं। मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) नेता मुस्तफा कमाल ने कहा कि जहां भारत चांद पर उतर रहा है, वहीं कराची खुले गटर में गिरकर बच्चों के मारे जाने की खबर बना रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
May 16, 2024 | 06:56 AM IST

वैश्विक नेताओं ने स्लोवाक पीएम पर हुई गोलीबारी की निंदा की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्लोवाक पीएम की गोली मारकर हत्या की निंदा करते हुए इसे भयानक अपराध बताया है। पुतिन ने कहा, इस जघन्य अपराध के लिए कोई औचित्य नहीं हो सकता। मैं रॉबर्ट फिको को एक साहसी और मजबूत दिमाग वाले व्यक्ति के रूप में जानता हूं। यहां पढ़ें पूरी खबर
May 16, 2024 | 05:39 AM IST

आज लखनऊ में सीएम केजरीवाल, अखिलेश यादव के साथ करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

जेल से समानत के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पहली बार लखनऊ पहुंचे हैं। केजरीवाल और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज साथ में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। बता दें कि जमानत के बाद इंडिया गठबंधन के साथ ये उनकी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी।
May 16, 2024 | 05:37 AM IST

इंदौर में भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत आठ लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में बुधवार देर रात अज्ञात वाहन से जीप की भिड़ंत में एक महिला समेत आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटाबिल्लोद के पास एक जीप अज्ञात वाहन से जा भिड़ी।
May 16, 2024 | 05:36 AM IST

मोदी के रुख से सांप्रदायिक कटुता बढ़ने की आशंका : शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पाटी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हाल के दिनों में अपनाया गया रुख विभिन्न समुदायों को पास लाने के बजाय देश में सांप्रदायिक वैमनस्य बढ़ा सकता है। पवार महाराष्ट्र के डिंडोरी (सुरक्षित) लोकसभा क्षेत्र में अपनी पार्टी के उम्मीदवार भास्कर भगारे के पक्ष में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। भगारे का मुकाबला भाजपा सांसद और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार से है।
May 16, 2024 | 05:36 AM IST

जो करे केजरीवाल को प्यार, वो करे मोदी को इनकारः आम आदमी पार्टी प्रमुख ने दिया नारा

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को लोगों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट नहीं देने की अपील करते हुए नारा दिया कि 'जो करे केजरीवाल को प्यार, वो करे मोदी को इनकार।'' केजरीवाल ने साथ ही लोगों से "तानाशाही" खत्म करने और संविधान "बचाने" के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि अगर ‘इंडिया’ गठबंधन केंद्र में सरकार बनाता है तो वह देश की प्रगति के लिए काम करेगा और उनका जेल जाना मायने नहीं रखता है। ‘इंडिया’ गठजोड़ के तहत ‘आप’ और कांग्रेस दिल्ली में लोकसभा चुनाव मिल कर लड़ रही हैं। ‘आप’ ने चार सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि कांग्रेस ने शेष तीन लोकसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं।
May 16, 2024 | 05:39 AM IST

ओडिशा के क्योंझर में सड़क हादसे में छह लोगों की मौत

ओडिशा के क्योंझर जिले के चंपुआ इलाके में बुधवार शाम एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सभी मृतक एक कार में सवार थे। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि यह घटना रिमुली बाइपास के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 520 पर हुई।