LIVE
आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 16 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार: कमजोर पड़ा बिपरजॉय
आज की ताजा खबर: Aaj Ki Taza Khabar, 16 जून 2023 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार: कमजोर पड़ा बिपरजॉय
JUN 16, 2023 23:50 IST
बलिया में भीषण गर्मी
बलिया के जिला अस्पताल में भीषण गर्मी के कारण बीमार 34 लोगों की पिछले दो दिनों में इलाज के दौरान मौत हो गई है। अस्पताल के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी और कहा कि मरने वालों में ज्यादातर लोग वरिष्ठ नागरिक हैं। पढ़ें पूरी खबर
JUN 16, 2023 23:13 IST
हो गया तय, कांग्रेस के गठबंधन में केजरीवाल और ममता की एंट्री नहीं?
Opposition Unity: अभी की जो तस्वीर है, उससे ये तो साफ होता दिख रहा है कि जो आप और टीएमसी कुछ दिनों पर पहले कांग्रेस के साथ जाने की बात कह रहे थे, वो एक बार फिर से कांग्रेस के विरोध में जाने की तैयारी कर रहे हैं। दोनों पार्टियों ने हाल के दिनों में ऐसा स्टेटमेंट दिया है जिससे शायद ही कांग्रेस 2024 के लिए बनाए जा रहे विपक्षी एकता में इन दोनों पार्टियों को शामिल करे, या इन दोनों के साथ जाए। ऐसा लग रहा है, जैसे तय हो चुका है कि 2024 के लिए कांग्रेस के विपक्षी गठबंधन में आप और टीएमसी की एंट्री बंद हो गई है। पढे़ं पूरी खबर
JUN 16, 2023 22:37 IST
पहले एशेज टेस्ट में अजब ढंग से बोल्ड हुए हैरी ब्रुक
England vs Australia 1st Test, Ashes Series, Harry Brook dismissal: आईपीएल 2023 में हैरी ब्रुक को सनराजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। वो एक शानदार बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में एक शानदार शतक भी जड़ा। इस युवा बल्लेबाज से इंग्लैंड क्रिकेट को काफी उम्मीदें हैं। इस बार जब वो अपने पहले एशेज टेस्ट मैच में खेलने उतरे तो सबकी निगाहें उन पर थीं, लेकिन जिस तरह से वो आउट हुए उसके बारे में शायद ही सपने में भी किसी ने सोचा होगा। पढ़ें पूरी खबर
JUN 16, 2023 21:36 IST
पीएम मोदी के दौरे से पहले अमेरिका ने कह दी बड़ी बात
PM Modi US Visit: पीएम मोदी के अमेरिका दौरे से पहले अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर (US State Department spokesman Matthew Miller) ने ऐसा बयान दिया है, जिससे चीन चिढ़ सकता है। अमेरिका इन दिनों पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों में जुटा है। पढ़ें पूरी खबर
JUN 16, 2023 21:22 IST
जीतन राम मांझी का बड़ा दावा
बिहार में महागठबंधन सरकार से अलग होने के बाद हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा (हम) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने बिहार से सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधा। मांझी ने नीतीश के आरोपों पर कहा कि बीजेपी से मेरे मिलने का कहां कोई प्रमाण है। मैं कहता हूं कि क्या नीतीश कुमार बीजेपी से मिलकर सरकार नहीं बनाए हैं। लालू जी बीजेपी से मिलकर सरकार नहीं बनाए हैं क्या? पढ़ें पूरी खबर
JUN 16, 2023 20:09 IST
कमलनाथ के गढ़ में BJP ने कांग्रेस को दी पटखनी
MP Nikay by Election Result: मध्यप्रदेश में हुए स्थानीय निकाय उपचुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को उसके सबसे बडे गढ़ में हरा दिया है। मध्यप्रदेश में कमलनाथ के इलाके में कांग्रेस अपराजेय रही है। छिंदवाड़ा को कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। अब वहीं बीजेपी ने जीत का परचम लहरा दिया है। पढ़ें पूरी खबर
JUN 16, 2023 18:57 IST
साइक्लोन बिपरजॉय का कहर
Cyclone Biporjoy Impact: साइक्लोन बिपरजॉय का असर गुजरात से लेकर दिल्ली तक देखने को मिल रहा है। गुजरात में जहां बिपरजॉय ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। वहीं राजस्थान में तेज और दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिली है। मुंबई में भी इसका असर देखने को मिला है। पढ़ें पूरी खबर
JUN 16, 2023 18:10 IST
शेयर बाजार ऑलटाइम हाई पर
Share Bazar News Today, 16 June 2023:शुक्रवार को शेयर बाजार ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। एक तरफ सेंसेक्स 466 अंक बढ़कर 63,384 पर बंद हुआ है। तो भी निफ्टी भी 132 अंक बढ़कर 18,820 पर बंद हुआ । क्लोजिंग के आधार दोनों ही इंडेक्स पहली बार इस लेवल पर पर पहुंचे हैं। इसके पहले एक दिसंबर 2022 को सेंसेक्स ने 63,284 अंक और निफ्टी ने 18,812 अंकों का ऑलाइटाइम हाई छुआ था।इस दौरान बैंकिंग, वित्तीय और पूंजीगत वस्तुओं के शेयरों में खासतौर से मजबूती रही। पढें पूरी खबर
JUN 16, 2023 17:23 IST
मोदी सरकार ने बदला नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम
Nehru Memorial Museum and Library Name Change: मोदी सरकार ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी का नाम बदलने का फैसला किया है। मोदी सरकार ने नए नाम की घोषणा भी कर दी है। मोदी सरकार के इस फैसले को लेकर कांग्रेस भड़की दिख रही है। उसने इस मामले पर सीधे पीएम मोदी पर हमला बोला है और इसे बदले की राजनीति करार दिया है। पढ़ें पूरी खबर
JUN 16, 2023 16:54 IST
बंगाल हिंसा ममता बनर्जी की सफाई
Bengal Panchayat Elections 2023: पश्चिम बंगाल में अगले महीने होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद हिंसा और आगजनी में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और कई अन्य घायल हो गए। इसके एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जो लोग कह रहे हैं कि आज बंगाल में शांति नहीं है, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि सीपीआई (एम) के शासन के दौरान यह कैसा था? पढ़ें पूरी खबर
JUN 16, 2023 12:52 IST
आज की ताजा खबर 16 जून 2023 LIVE: बिपरजॉय का असर, कई ट्रेनें रद्द
Biparjoy: बिपरजॉय के मद्देनजर 99 ट्रेनें रद्द, तूफान ने मचाई भारी तबाही पढ़ें पूरी खबर
JUN 16, 2023 12:50 IST
आज की ताजा खबर 16 जून 2023 LIVE: दिल्ली वालों के लिए राहत भरी खबर
दिल्लीवासियों को जल्द गर्मी से मिलेगी राहत, राजस्थान में झमाझम बारिश, जानें बाकी राज्यों का हाल पढ़ें पूरी खबर
JUN 16, 2023 12:49 IST
आज की ताजा खबर 16 जून 2023 LIVE: मांझी पर बरसे नीतीश कुमार
जीतन राम मांझी के अलग होने पर नीतीश कुमार, हां, मैंने कहा कि विलय करिए नहीं तो जा सकते हैं पढ़ें पूरी खबर
JUN 16, 2023 09:17 IST
आज की ताजा खबर 16 जून 2023 LIVE: विदेश राज्यमंत्री के घर को भीड़ ने फूंका
Manipur Violence: इंफाल में विदेश राज्य मंत्री आर के रंजन सिंह के घर को भीड़ ने फूंका पढ़ें पूरी खबर
JUN 16, 2023 06:41 IST
आज की ताजा खबर 16 जून 2023 LIVE: विपक्षी मंच से दूर रह सकते हैं केसीआर
23 जून को पटना में विपक्ष की मेगा रैली से के चंद्रशेखर राव दूर रह सकते हैं।
JUN 16, 2023 06:40 IST
आज की ताजा खबर 16 जून 2023 LIVE: मीरा रोड मर्डर केस
मुंबई के मीरा रोड मर्डर मामले के आरोपी मनोज की कस्टडी खत्म होगी
JUN 16, 2023 06:37 IST
आज की ताजा खबर 16 जून 2023 LIVE: कनाडा में बड़ा हादसा
कनाडा में ट्रक ने 15 बुजुर्गों को कुचला, सभी की मौत
JUN 16, 2023 06:36 IST
आज की ताजा खबर 16 जून 2023 LIVE: वी सेंथिल बालाजी कावेरी अस्पताल में शिफ्ट
मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश के बाद तमिलनाडु के ऊर्जा मंत्री सेंथिल बालाजी को कावेरी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
JUN 16, 2023 06:35 IST
आज की ताजा खबर 16 जून 2023 LIVE: कमजोर पड़ जाएगा बिपरजॉय
तूफान बिपरजॉय ने सौराष्ट्र और कच्छ के तटों को पार कर लिया है, बताया जा रहा है कि धीरे-धीरे कमजोर होने लगेगा
