MP Nikay by Election Result: मध्यप्रदेश में हुए स्थानीय निकाय उपचुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस को उसके सबसे बडे गढ़ में हरा दिया है। मध्यप्रदेश में कमलनाथ के इलाके में कांग्रेस अपराजेय रही है। छिंदवाड़ा को कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। अब वहीं बीजेपी ने जीत का परचम लहरा दिया है।
स्थानीय निकाय उपचुनाव में बीजेपी की जीत
मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव से पहले राज्य में स्थानीय निकाल चुनाव की खाली सीटों पर उपचुनाव हुए थे। छिंदवाड़ा में भी यह उपचुनाव हुआ था जहां बीजेपी को जीत मिली है।
बीजेपी निकली आगे
मध्यप्रदेश में छिंदवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक वार्ड में हुए उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत दर्ज की है। उप चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। राज्य चुनाव कार्यालय द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार पार्षदों के पद के लिए कुल 13 स्थानीय निकाय उपचुनाव हुए थे, जिनमें से सात पर भाजपा ने और छह पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
436 वोटों से जीती बीजेपी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा नगर निगम के वार्ड संख्या 42 पर हुए उप चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है।
छिंदवाड़ा नगर निगम के वार्ड सख्ंया 42 में भाजपा के संदीप सिंह चौहान ने कांग्रेस के राजेंद्र स्वामी को 436 वोटों से हराया। उपचुनाव के लिए मतदान 13 जून को हुआ था, जबकि मतगणना शुक्रवार को हुई। गौरतलब है कि प्रदेश में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
भाजपा उत्साहित
जीत से उत्साहित प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि यह जीत उनकी सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए लागू की गई योजनाओं का परिणाम है।उन्होंने कहा-"कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुल नाथ दोनों ने उपचुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार किया। इसके बावजूद भाजपा वार्ड के सभी बूथों पर विजयी हुई और इतिहास रचा।"
