Aaj Ki Taza Khabar: झारखंड में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत, मणिपुर में विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन, जणगणना से पहले एनआरसी की मांग की
आज की ताजा खबर, 16 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: हंगरी में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, यात्रियों से भरी एक बस हाईवे से उतरकर सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी और पलट गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची में 'तिरंगा यात्रा' निकालने के बाद 'JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच' ने 20 अगस्त को सीएम हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने का एलान किया है। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पारंपरिक एट होम रिसेप्शन का आयोजन किया। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गान पर हुए विवाद और वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर कहा, "भाजपा के पास दूसरा काम नहीं है। भाजपा पर कोई अच्छा काम होता तो वे संविधान को ठेस नहीं पहुंचाते।
Aaj Ki Taza Khabar: झारखंड में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत, मणिपुर में विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन, जणगणना से पहले एनआरसी की मांग की
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गान पर हुए विवाद और वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की प्रतिक्रिया पर कहा, "भाजपा के पास दूसरा काम नहीं है। भाजपा पर कोई अच्छा काम होता तो वे संविधान को ठेस नहीं पहुंचाते। याद रखिए, संविधान है तो स्वतंत्रता है, संविधान है तो हमें आजादी मिलेगी, हमें अधिकार मिलेंगे और संविधान है तो हमें लोकतंत्र मिलेगा।"
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची में 'तिरंगा यात्रा' निकालने के बाद 'JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच' ने 20 अगस्त को सीएम हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने का एलान किया है। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि वे रविवार को सभी 24 जिलों में सीएम और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले जलाएंगे। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया की सत्ताधारी JMM-कांग्रेस गठबंधन सरकार उनकी मांगों को लेकर ठोस कदम उठाने में नाकाम रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पारंपरिक एट होम रिसेप्शन का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोबिंद, केंद्रीय मंत्री, राजनयिक, अलग-अलग क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी इस रिसेप्शन में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के साथ हुई।
मथुरा में डंपर की चपेट में आने से बच्ची समेत दो लोगों की मौत
झारखंड सरकार ने आंदोलन कर रहे छात्रों को 17 अगस्त को फिर वार्ता के लिए बुलाया
बलिया में तिरंगा उतारते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से युवक की मौत
झारखंड में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत
मणिपुर में विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन, जणगणना से पहले एनआरसी की मांग की
राज्यसभा के सदस्य विभिन्न वैधानिक निकायों, संसदीय समितियों के लिए निर्वाचित
बेल्जियम के सबसे बड़े प्राकृतिक रिज़र्व में लगी भीषण आग
वाराणसी हवाई अड्डे पर जांच के दौरान यात्री के पिस्तौल से गोली चली, दो घायल
एमपी में ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया कैंटर, 20 से ज्यादा श्रद्धालु घायल
करनाल के घरौंडा में बड़ा हादसा हो गया। मिनी बायपास के पास श्रद्धालुओं से भरा एक कैंटर हाईवोल्टेज बिजली तार की चपेट में आ गया, जिससे वाहन में आग लग गई। कैंटर में 60 से 70 श्रद्धालु सवार थे और वह राजस्थान के बागड़ धाम जा रहा था। हादसे में 20 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। कई गंभीर घायलों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद घर के बाहर निकले एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई।
ड्राइवर को आई झपकी और मच गई तबाही! हंगरी में बस खाई में पलटी, 12 यात्रियों की मौत
भाजपा के पास दूसरा काम नहीं है: अखिलेश यादव
उन्होंने आगे कहा, "...कोई भी चीज आंकड़ों से दिखती है। परिसीमन से बेहतर है कि हमारे देश की सीमाओं की सुरक्षा हो... 2014 में भारत का क्षेत्रफल क्या था और आज का क्षेत्रफल क्या है, ये भाजपा बता पाएगी?... समय-समय पर जब सीमाओं पर ऊंगली उठती है तो भाजपाई दूसरी ओर सवाल करते हैं...PDA की लड़ाई, सामाजिक न्याय का रास्ता और लोगों को जोड़ने का काम हम लगातार करते रहेंगे.
