LIVE

Taza Khabar: किसी भी अवैधता की स्थिति में SIR को रद्द कर दिया जाएगा- चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, 'वक्फ बोर्ड में 3 से ज्यादा मुस्लिम सदस्य न हो', Waqf कानून की वैधता पर SC का फैसला

Taza Khabar 15 Sep 2025 : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को स्पष्ट किया कि भारत का निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक प्राधिकरण के रूप में बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) के दौरान कानून का पूरी तरह से पालन कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रक्रिया की वैधता को मान्यता देते हुए कहा कि यदि किसी भी तरह की अवैधता पाई जाती है, तो वह उस प्रक्रिया को रद्द करने में संकोच नहीं करेगा। वहीं सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वक्फ एक्ट पर बड़ा अंतरिम आदेश सुनाया। अदालत ने कहा कि किसी भी कानून पर पूर्ण रूप से रोक लगाना संभव नहीं है और ऐसा केवल अत्यंत दुर्लभ परिस्थितियों में ही किया जा सकता है। इसलिए पूरे वक्फ एक्ट पर रोक लगाने से इंकार कर दिया गया। शीर्ष अदालत ने हालांकि एक्ट की तीन धाराओं पर रोक लगाई है।उधर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 'निगरानी' के मुद्दे पर चिंता व्यक्त की और कहा कि देश भर के पुलिस थानों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की फीड की निगरानी के लिए बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के नियंत्रण कक्ष होना चाहिए। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को बिहार के पूर्णिया जिले का दौरे पर हैं। जहां उन्होंने 36,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। यह दौरा न सिर्फ सीमांचल क्षेत्र के विकास को गति देगा, बल्कि राज्य की हवाई, रेल और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को भी नया आयाम देगा।

पीयूष कुमारUpdated Sep 15, 2025, 19:22 IST
Taza Khabar: किसी भी अवैधता की स्थिति में SIR को रद्द कर दिया जाएगा- चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, 'वक्फ बोर्ड में 3 से ज्यादा मुस्लिम सदस्य न हो', Waqf कानून की वैधता पर SC का फैसला

Taza Khabar: किसी भी अवैधता की स्थिति में SIR को रद्द कर दिया जाएगा- चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, 'वक्फ बोर्ड में 3 से ज्यादा मुस्लिम सदस्य न हो', Waqf कानून की वैधता पर SC का फैसला

Taza Khabar 15 Sep 2025 : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को स्पष्ट किया कि भारत का निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक प्राधिकरण के रूप में बिहार में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) के दौरान कानून का पूरी तरह से पालन कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रक्रिया की वैधता को मान्यता देते हुए कहा कि यदि किसी भी तरह की अवैधता पाई जाती है, तो वह उस प्रक्रिया को रद्द करने में संकोच नहीं करेगा वहीं सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वक्फ एक्ट पर बड़ा अंतरिम आदेश सुनाया। अदालत ने कहा कि किसी भी कानून पर पूर्ण रूप से रोक लगाना संभव नहीं है और ऐसा केवल अत्यंत दुर्लभ परिस्थितियों में ही किया जा सकता है। इसलिए पूरे वक्फ एक्ट पर रोक लगाने से इंकार कर दिया गया। शीर्ष अदालत ने हालांकि एक्ट की तीन धाराओं पर रोक लगाई है।उधर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 'निगरानी' के मुद्दे पर चिंता व्यक्त की और कहा कि देश भर के पुलिस थानों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की फीड की निगरानी के लिए बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के नियंत्रण कक्ष होना चाहिए। उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को बिहार के पूर्णिया जिले का दौरे पर हैं। जहां उन्होंने 36,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। यह दौरा न सिर्फ सीमांचल क्षेत्र के विकास को गति देगा, बल्कि राज्य की हवाई, रेल और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को भी नया आयाम देगा।

SEPT 15, 2025 19:22 IST

रेलवे रिजर्वेशन में नया नियम: पहले 15 मिनट केवल आधार से जुड़े IRCTC यूजर्स के लिए

भारतीय रेलवे ने आरक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता और आम यात्रियों को प्राथमिकता देने के लिए एक अहम फैसला लिया है। 1 अक्टूबर 2025 से, सामान्य आरक्षण खुलते ही पहले 15 मिनट तक केवल वही यात्री ऑनलाइन टिकट बुक कर सकेंगे, जिनका IRCTC अकाउंट आधार से जुड़ा हुआ है।
SEPT 15, 2025 19:21 IST

भारत-अमेरिका फिर से बातचीत की टेबल पर...!अमेरिका के मुख्य वार्ताकार आ रहे हैं दिल्ली

अमेरिका के मुख्य व्यापार वार्ताकार ब्रेंडन लिंच भारत के साथ प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार वार्ता पर बातचीत के लिए भारत आने वाले हैं। वाणिज्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
SEPT 15, 2025 19:20 IST

'देश के विकास के लिए बिहार का विकास जरूरी...' पूर्णिया में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बिहार दौरे के दौरान आज पूर्णिया पहुंचे। इस मौके पर पीएम ने पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। वहां उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया। और पहली कॉमर्शियल फ्लाइट को हरी झंडी भी दिखाई।
SEPT 15, 2025 17:04 IST

PM मोदी ने किया पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने बिहार दौरे के दौरान आज पूर्णिया पहुंचे। इस मौके पर पीएम ने पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट का मॉडल भी देखा। इस दौरान पीएम के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। साथ ही राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां समेत कई अन्य केंद्रीय मंत्री और एनडीए के नेता भी मौजूद रहे। अपने बिहार दौरे के दौरान पीएम प्रदेश के लोगों को 40 हजार करोड़ की सौगात देने वाले हैं।
SEPT 15, 2025 16:25 IST

पुलिस थानों में CCTV की कमी पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरों की कमी से संबंधित स्वत: संज्ञान वाले मामले में वह 26 सितंबर को आदेश सुनाएगा। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने मामले में सुनवाई करते हुए कहा, 'मामला अनदेखी का है।' शीर्ष अदालत ने चार सितंबर को एक खबर का स्वत: संज्ञान लिया था जिसमें कहा गया था कि पिछले आठ महीने में राजस्थान में पुलिस हिरासत में 11 लोगों की मौत हुई जिनमें से सात घटनाएं उदयपुर संभाग में ही हुईं।
SEPT 15, 2025 16:24 IST

'जेनरेशन-Z के विद्रोह से नेपाल में आए क्या-क्या बदलाव'

जेनरेशन-Z के विद्रोह के बाद नेपाल की सियासी तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। कल तक सत्ता के शीर्ष पर बैठे राजनेता आज गुमनाम से हो गए हैं। नेपाल में जेन-Z की ऐसी आंधी चली कि पूरा सत्ता केंद्र ताश के पत्तों की तरह बिखरकर रह गया। नेपाल में जो हुआ वो इससे पहले कभी नहीं हुआ था। पहले ही संकटों से घिरा ये देश भविष्य के नए संकट में घिर गया है। सबसे बड़ा सवाल है कि अब आगे क्या, कैसे नेपाल नई मुश्किलों से निकलकर नई शुरुआत करेगा, युवा आंदोलन के बाद नेपाल में क्या-क्या बदलाव आए हैं।
SEPT 15, 2025 16:24 IST

'किसी भी अवैधता की स्थिति में SIR को रद्द कर दिया जाएगा'

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि वह यह मानता है कि भारत का निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक प्राधिकार होने के नाते बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान कानून का पालन कर रहा है।
SEPT 15, 2025 10:56 IST

वक्फ पर पूरे कानून पर रोक लगाने का आधार नहीं: SC

सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए कहा कि वक्फ बोर्ड की 11 सदस्य में 3 से ज्यादा गैर मुस्लिम न हों। पूरे कानून पर रोक लगाने का आधार नहीं। जहां तक संभव हो वक्फ बोर्ड का सीईओ मुस्लिम ही हो। वक्फ बोर्ड अनुच्छेद 374 पर रोक। राजस्व रिकॉर्ड से संबंधित धारा पर रोक।
SEPT 15, 2025 10:51 IST

वक्फ कानून की वैधता पर SC का फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 की उस प्रावधान पर रोक लगा दी है, जिसमें वक्फ बनाने के लिए किसी व्यक्ति का 5 वर्षों तक इस्लाम का अनुयायी होना आवश्यक बताया गया था। कोर्ट ने कहा कि यह प्रावधान तब तक स्थगित रहेगा जब तक राज्य सरकारें यह तय करने के लिए नियम नहीं बना लेतीं कि कोई व्यक्ति इस्लाम का अनुयायी है या नहीं। कोर्ट ने आगे कहा कि वक्फ बोर्ड में तीन से ज्यादा मुस्लिम सदस्य न हो।
SEPT 15, 2025 10:25 IST

कोलकाता में पूर्वी कमान मुख्यालय पहुंचे प्रधानमंत्री, सशस्त्र बलों के सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

धानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को यहां पूर्वी कमान मुख्यालय पहुंचे जहां वह सशस्त्र बलों के तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर सम्मेलन (सीसीसी) का उद्घाटन करेंगे। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि यह सम्मेलन सशस्त्र बलों का शीर्ष विचार-मंथन मंच है, जो देश के शीर्ष नागरिक और सैन्य नेतृत्व को वैचारिक और रणनीतिक स्तर पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक साथ लाता है।
SEPT 15, 2025 08:36 IST

भारी बारिश की वजह से अटकी मोनो रेल

मुम्बई में सुबह से हो रही तेज बारिश के चलते वडाला स्टेशन के पास तकनीकी गड़बड़ी के चलते मोनोरेल अटक गई। सुबह 7 बजे यह घटना घटी। मोनोरेल कॉर्पोरेशन के मुताबिक, वडाला जाने वाली ट्रेन रुक गई। यात्रियों को चेंबूर से आने वाली ट्रेन में स्थानांतरित कर दिया गया। बाद में दमकल विभाग आया और अपना काम शुरू किया। यह आपूर्ति की समस्या थी
SEPT 15, 2025 06:43 IST

हैदराबाद में भारी बारिश से जलभराव

हैदराबाद में रविवार शाम भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया व शहर में विभिन्न स्थानों पर यातायात बाधित हो गया और कम से कम दो लोगों के नाले में बह जाने की आशंका है।
पुलिस ने बताया कि यह घटना रात करीब साढ़े आठ बजे अफजलसागर में भारी बारिश के कारण पानी बढ़ने से हुई। सहायक पुलिस आयुक्त (आसिफ नगर संभाग) बी किशन कुमार ने 'पीटीआई वीडियो' को बताया, "भारी बारिश के कारण दो व्यक्ति नाले में बह गए। तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है।"
SEPT 15, 2025 06:42 IST

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी आज पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे जहां वे अमृतसर और गुरदासपुर जिलों में पीड़ितों से मिलेंगे। भाजपा ने कांग्रेस और आप गठबंधन सरकारों द्वारा दी गई सहायता पर सवाल उठाया है। राहुल का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब बाढ़ का पानी कम हो गया है। सभी राजनीतिक दल 2027 के चुनावों के लिए अपनी जमीन मजबूत करने में लगे हैं।
SEPT 15, 2025 06:41 IST

बिहार में कई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को बिहार के पूर्णिया जिले का दौरा करेंगे, जहां वे 36,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यह दौरा न सिर्फ सीमांचल क्षेत्र के विकास को गति देगा, बल्कि राज्य की हवाई, रेल और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को भी नया आयाम देगा। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का मुख्य आकर्षण पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा। यह एयरपोर्ट कोलकाता के बाद पूर्वी भारत और बिहार का सबसे बड़ा हवाई अड्डा माना जा रहा है।