
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), 15 मार्च 2024: ईडी ने के कविता को किया गिरफ्तार, लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 16 मार्च को
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 15 मार्च 2024 और बड़ी खबरें Live: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले से जुड़े धन शोधन मामले में शुक्रवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को गिरफ्तार कर लिया। निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कल यानी शनिवार को करेगा। निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए शनिवार को दोपहर तीन बजे एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 15 मार्च 2024 की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: जानिए आज की बड़ी खबरों पर हर अपडेट।
MI vs RCB WPL 2024 Live Score Update