आज की ताजा खबर, 15 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: इथियोपिया में बस दुर्घटना में कम से कम 31 लोगों की मौत; मैसूर के रेस्टो-पब में भीषण आग, दो लोगों की मौत, सात गंभीर रूप से घायल
आज की ताजा खबर लाइव, 15 जून 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [जेवर एयरपोर्ट], [ईरान अमेरिका युद्ध खत्म], [इंडिया मानसून न्यूज] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: जेवर एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ानें शुरू हो गई हैं। लखनऊ से आई इंडिगो की फ्लाइट यहां लैंड करने वाली पहली आधिकारिक फ्लाइट बनी। वहीं, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की मुलाकात के बाद दोनों देशों ने अगले 5 साल में आपसी व्यापार को दोगुना करने और परमाणु ऊर्जा व डिफेंस में सहयोग बढ़ाने का एलान किया है। इधर,देश में जून के महीने में मानसून आगे बढ़ने से कतरा रहा है। सामान्य से 28% कम बारिश दर्ज हुई है, जिससे खरीफ फसलों को लेकर चिंता बढ़ गई है। उधर, दोनों देशों के बीच हुए ऐतिहासिक शांति समझौते के बाद ईरान की फुटबॉल टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने सुरक्षित रूप से अमेरिका पहुंच चुकी है, जहां उसका पहला मैच न्यूजीलैंड से होगा।
आज की ताजा खबर, 15 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: इथियोपिया में बस दुर्घटना में कम से कम 31 लोगों की मौत; मैसूर के रेस्टो-पब में भीषण आग, दो लोगों की मौत, सात गंभीर रूप से घायल
सूरत एयरपोर्ट पर परित्यक्त कड़े से 238 ग्राम सोना बरामद, कीमत करीब ₹36.89 लाख
कस्टम्स अधिकारियों ने 14 जून 2025 को दुबई से सूरत पहुंची एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-274 में रूमेजिंग ऑपरेशन के दौरान सीट नंबर 21B के पास एक काले रंग की मखमली थैली (ब्लैक वेलवेट पाउच) बरामद की। थैली में रखा कड़ा बाहर से चांदी के रंग का दिखाई दे रहा था और उस पर गोल्ड कोटिंग की गई थी।
संदेह होने पर कड़े की जांच कराई गई। अधिकृत मूल्यांकनकर्ता (वैल्युअर) द्वारा परीक्षण के दौरान पता चला कि कड़े के भीतर 24 कैरेट शुद्धता का 238 ग्राम सोना छिपाकर रखा गया था। बरामद सोने पर किसी यात्री ने दावा नहीं किया, जिसके बाद कस्टम्स अधिकारियों ने इसे सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत जब्त कर लिया।
मामले में आगे की जांच जारी है।
इथियोपिया में बस दुर्घटना में कम से कम 31 लोगों की मौत, कई अन्य घायल
मैसूर के रेस्टो-पब में भीषण आग, दो लोगों की मौत, सात गंभीर रूप से घायल
दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, हादसे के समय पब के अंदर 25 से अधिक लोग मौजूद थे। आग लगने के बाद भवन में तेजी से धुआं भर गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। कई लोगों ने जान बचाने के लिए ऊपरी मंजिल से छलांग लगाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही अग्निशमन और आपातकालीन सेवा की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायल गंभीर रूप से झुलसे हैं और उनका इलाज सुयोग एवं अपोलो अस्पताल में चल रहा है। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लखनऊ के नगराम क्षेत्र की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पटाखा निर्माण इकाई मोहम्मद शफीक पुत्र मोहम्मद लतीफ के नाम पर लाइसेंस प्राप्त बताई जा रही है। विस्फोट की चपेट में आने से 22 वर्षीय मारिया गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, 16 वर्षीय मोहित को मामूली चोटें आई हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, फैक्ट्री के आसपास घनी आबादी नहीं होने के कारण किसी बड़े नुकसान की आशंका टल गई। फिलहाल किसी अन्य व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और संबंधित विभाग घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं। मौके पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखी गई है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी जारी है।
आंध्र प्रदेश में एक घर में एक ही परिवार के तीन सदस्य मृत पाए गए
तेज प्रताप यादव ने अपनी सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं वापस कीं
अमेरिका-ईरान 'शांति समझौते' का दिखा असर; फीफा वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका पहुंची ईरानी टीम
दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त होने के समझौते के बाद ईरानी टीम का अमेरिका पहुंचना एक बेहद सकारात्मक वैश्विक संदेश दे रहा है। ईरान इस महाकुंभ में अपना पहला ओपनिंग मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने जा रहा है, जिसे लेकर खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है।
देश में अटक गया मानसून
देश में इस समय मानसून की बारिश में 28% की भारी गिरावट (Deficit) दर्ज की गई है। बादल पूरे भारत को कवर करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यदि मानसून की यह रफ्तार अगले कुछ दिनों में नहीं सुधरी, तो इसका सीधा असर खरीफ फसलों की बुआई और खेती पर पड़ सकता है।
भारत और फ्रांस अगले 5 साल में दोगुना करेंगे व्यापार
भारत और फ्रांस ने अगले पांच वर्षों के भीतर अपने द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही दोनों देश असैन्य परमाणु ऊर्जा, डिफेंस टेक्नोलॉजी और 'इन्नोवेशन रोडमैप 2030' के तहत क्रिटिकल सेक्टर्स में सहयोग को काफी मजबूत करेंगे।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से शुरू हुईं उड़ानें
लखनऊ से उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E 2278) जेवर एयरपोर्ट के रनवे पर लैंड करने वाली पहली आधिकारिक कमर्शियल फ्लाइट बनी है। इस शुरुआत से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और दिल्ली के आईजीआई (IGI) एयरपोर्ट पर दबाव कम होगा।
