LIVEताजा खबर, 14 सितंबर 2023 : नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान गिरफ्तार, अनंतनाग में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर के दो आतंकियों को 'घेरा'

ताजा खबर, 14 सितंबर 2023 : नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान गिरफ्तार, अनंतनाग में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर के दो आतंकियों को 'घेरा'
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 14 सितंबर 2023 और बड़ी खबरें: ISIS के दो आतंकियों को NIA कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा,टीचर के हाथ में 'कलावा' और 'तिलक' देखकर मारी थी गोली वहीं विशाखापत्तनम से आ रहा एक चार्टर्ड विमान भारी बारिश के बीच मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद रनवे से फिसला, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। आगामी 18 सितंबर से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर दिया है। विशेष सत्र के दौरान लोकसभा और राज्यसभा में पार्टी के सभी सांसदों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। पार्टी ने दोनों सदनों में पेश होने वाले विधेयकों एवं उसके रुख का समर्थन करने के लिए कहा है वहीं केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने पाकिस्तान को अलग-थलग करने की जरूरत पर जोर दिया है। वीके सिंह ने कहा, हमें इस पर सोचना होगा। क्योंकि जब तक हम पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं करेंगे, वे इसे सामान्य बात समझेंगे। अगर हमें उन्हें दबाव में लाना है, तो हमें उन्हें अलग-थलग करना होगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीना रिफाइनरी में 'पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स' और राज्य भर में दस नई औद्योगिक परियोजनाओं सहित 50,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में तीन जांबाजों की शहादत पर देश भर में भारी आक्रोश है। लोग पाकिस्तान एवं आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं।
नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान गिरफ्तार
नूंह हिंसा मामले में हरियाणा पुलिस एक्शन मोड में कार्रवाई कर रही है, कांग्रेस विधायक मामन खान गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया है,
पढें पूरी खबरअनंतनाग में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर के दो आतंकियों को 'घेरा'
जम्मू कश्मीर में बुधवार को हुये मुठभेड़ में शामिल आतंकवादियों के सफाए का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल के चार सदस्य शहीद हो गए थे। पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के ऊंचे इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को ‘घेर लेने’ का दावा किया है।
गाजियाबाद में एक्सप्रेस-वे पर यूं लहराई रोडवेज की बेकाबू बस
दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद में थाना मसूरी क्षेत्र के तहत दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर एक रोडवेज बस बेकाबू होकर गिर गई,
पढ़ें पूरी खबर असमः बुरे फंसे कांग्रेस के गौरव गोगोई!
संसद के निचले सदन लोकसभा में कांग्रेस के उप-नेता गौरव गोगोई सियासी तौर पर बुरी तरह फंस सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा ने कांग्रेस सांसद के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने का फैसला लिया है,
पढ़ें पूरी खबररुला देगी राइफलमैन रवि कुमार की कहानी!
जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकियों से लोहा लेकर शहीद हो जाने वाले सेना के राइफलमैन रवि कुमार राणा की कहानी रुला देने वाली है। 26 बरस के बहादुर जवान इसी साल दिसंबर में शादी रचाने के लिए तैयारी कर रहे थे,
पढ़ें पूरी खबर उज्जैन महाकाल मंदिर गर्भगृह में ड्रेस कोड लागू
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में जिस प्रकार वीआईपी श्रद्धालु प्रवेश के दौरान भारतीय परिधान पहनते हैं, ठीक वैसे ही आम श्रद्धालुओं को भी गर्भगृह में प्रवेश के लिए भारतीय परिधान (Indian Dress) पहनना होंगे,
पढें पूरी खबरजम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कर्नल मनप्रीत सिंह और मेजर आशीष धोंक को श्रद्धांजलि दी
ISIS के दो आतंकियों को NIA कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा
लखनऊ की NIA कोर्ट ने ISIS से जुड़े दो आतंकियों को फांसी की सजा सुनाई है, 4 सितंबर 2023 को ATS/NIA की विशेष अदालत ने कानपुर में रिटायर्ड टीचर रमेश बाबू शुक्ला की हत्या के मामले में आतंकी आतिफ और फैसल को दोषी करार दिया था,
पढें पूरी खबर मुंबई हवाई अड्डे के रनवे पर फिसला प्राइवेट चार्टर्ड विमान
विशाखापत्तनम से आ रहा एक चार्टर्ड विमान भारी बारिश के बीच मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद रनवे से फिसला, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है,
पढें पूरी खबर मुंबई हवाईअड्डे पर भारी बारिश के बीच एक चार्टर्ड विमान उतरते समय रनवे से फिसला
भारतीय तेल कंपनियों के रूस में फंसे 4900 करोड़
भारत की टॉप चार पेट्रोलियम कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की एक इकाई, ऑयल इंडिया लिमिटेड और ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) रूसी तेल और गैस क्षेत्रों में अपने निवेश से अर्जित डिविडेंज इनकम को नहीं ला सकी हैं,
पढ़ें पूरी खबर बचेंगे नहीं घाव देने वाले आतंकी, हेरोन ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर
जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सैन्यकर्मियों को निशाना बनाने वाले आतंकवादी बचेंगे नहीं। उन्हें मार गिराने के लिए सेना ने बहुत बड़ा ऑपरेशन चला रही है। जंगल के चप्पे-चप्पे और पूरे इलाके पर हेरोन ड्रोन और क्वैडकॉप्टर्स से नजर रखी जा रही है,
पढ़ें पूरी खबरहिमाचल में नहीं राहत, अब 4 दिन तक बारिश का अलर्ट
कई दिनों की राहत के बाद अब हिमाचल में आने वाले चार दिन तक मानसून फिर सक्रिय होगा, इस दौरान हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश ( Rain in Himachal) होने की संभावना है,
पढ़ें पूरी खबर चिराग पासवान का हमला कहा- 'सनातन धर्म' को लेकर अपना स्टैंड क्लियर करे INDIA गठबंधन
समन्वय समिति की बैठक पर एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान का कहना है, '...विपक्ष जो करना चाहता है वह कर सकता है लेकिन पहले उन्हें अपनी नीति और मंशा स्पष्ट करनी होगी...क्या समन्वय समिति ने सनातन पर भी चर्चा की धर्म (टिप्पणी) जिसने विवाद को जन्म दिया?
पढ़ें पूरी खबर कभी कोई क्रिकेटर, कभी फिल्म वाला आएगा...
केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह ने पाकिस्तान को अलग-थलग करने की जरूरत पर जोर दिया है। वीके सिंह ने कहा, हमें इस पर सोचना होगा। क्योंकि जब तक हम पाकिस्तान को अलग-थलग नहीं करेंगे,
पढ़ें पूरी खबरलोकसभा सांसदों को भाजपा ने जारी किया व्हिप
भाजपा ने लोकसभा के सभी पार्टी सांसदों को अत्यंत महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा करने और सरकार के रुख का समर्थन करने के लिए 18 से 22 सितंबर तक सदन में उपस्थित रहने के लिए लाइन व्हिप जारी किया है।
गणेशोत्सव के लिए पुणे नगर निगम ने जारी किए दिशानिर्देश
पुणे नगर निगम ने गणेशोत्सव के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। इस गाइडलाइंड में सात मुख्य मुद्दे शामिल किए गए हैं। जिसमें परमिट, पर्यावरणीय जिम्मेदारी, पर्यावरण-अनुकूल मूर्तियां, त्योहार के बाद की सफाई, शिकायतें और स्थानीय व्यवसायों के लिए समर्थन पर जोर दिया गया है।
पढ़ें पूरी खबरराम मंदिर को लेकर हुआ सियासी 'झाम', भाजपा का पलटवार
राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर सियासत में उबाल आ गया है। सपा सांसद एसटी हसन ने पीएम मोदी पर राम मंदिर का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया तो भाजपा के मोहसिन रजा ने उन्हें करारा जवाब दिया है। राम मंदिर पर छिड़े नए सियासी संग्राम को आपको समझना चाहिए।
पढ़ें पूरी खबरमुजफ्फरपुर में नाव में सवार 12 से ज्यादा स्कूली बच्चे नदी में डूबे
बिहार के मुजफ्फरपुर में भीषण हादसा हुआ है। यहां नाव में सवार करीब 12 से ज्यादा स्कूली बच्चे बागमती नदी में डूब गए हैं। बताया जा रहा है कि बच्चे स्कूल से वापस घर आ रहे थे। रास्ते में वे नाव में सवार होकर नदी पार कर रहे थे, तभी नाव पलट गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। गोताखारों की टीम नदी में लापता बच्चों की तलाश कर रही है।
पढ़ें पूरी खबरशहीद सैन्य अधिकारियों के पैतृक स्थानों पर छाया मातम
अनंतनाग में आतंकवादियों से देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सेना मेडल से सम्मानित कर्नल मनप्रीत सिंह और 19 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर आशीष ढोंचक के पैतृक स्थानों पर बुधवार को मातम छा गया। कर्नल मनप्रीत सिंह पंजाब के मोहाली के रहने वाले हैं, वहीं मेजर धोंचक हरियाणा के पानीपत के रहने वाले हैं। कर्नल मनप्रीत सिंह के भाई ने मीडिया को बताया, 'हमने आखिरी बार उनसे (कर्नल मनप्रीत सिंह) सुबह 6.45 बजे बात की थी और बाद में दोपहर करीब 3 बजे फोन आया कि वह घायल हो गए हैं। वह एक महान व्यक्ति थे। पिछले साल, उन्हें उनके कर्तव्य के लिए सेना पदक से सम्मानित किया गया था। मैं उन्हें सलाम करता हूं।'