देश

Nuh Violence: नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान गिरफ्तार, नहीं काम आया कोई पैंतरा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 15, 2023, 12:44 AM IST

congress mla maman khan arrest: हरियाणा के नूंह हिंसा मामले में हरियाणा पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है और कांग्रेस विधायक मामन खान गिरफ्तार को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान गिरफ्तार

Haryana Nuh Violence Update: हरियाणा के नूंह में हाल ही में हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है, इस केस में हरियाणा पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए कांग्रेस विधायक मामन खान (congress mla maman khan) को धर दबोचा है उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है, हांलाकि गिरफ्तारी के बचने के लिए खान ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

इस केस में गुरुवार यानी (14 सितंबर) को सुनवाई हुई, याचिका में मामन खान ने कोर्ट से राज्य सरकार को एक उच्च स्तरीय एसआईटी गठित करने का निर्देश देने की मांग रखी थी। गुरुवार देर रात पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और अब कोर्ट में पेश करने की तैयारी है, गौर हो कि नूंह हिंसा को लेकर मामन पर भी भड़काने के ही आरोप लगे हैं वहीं बीजेपी उन्हें इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड बताती रही है।

मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था

वहीं मामन खान की गिरफ्तारी से पहले मंगलवार को नूंह हिंसा में आरोपी मोनू मानेसर को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उसे राजस्थान पुलिस की कस्टडी में भेज दिया गया है।

नूंह हिंसा के दौरान गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के नूंह में हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान एक व्यक्ति पर गोली चलाने के आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि पुलिस ने सोहना सिटी पुलिस थाने में 31 जुलाई को दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मोहम्मद कैफ को गिरफ्तार कर लिया। नूंह में 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद की जलाभिषेक यात्रा पर भीड़ ने हमला कर दिया था। हिंसा में छह लोगों की मौत हो गयी थी जिनमें से अधिकतर जलाभिषेक यात्रा पर हुए हमले के दौरान मारे गए, गुरुग्राम में एक मस्जिद पर हुए हमले में एक इमाम की मौत हो गयी थी।

'आरोपी की पहचान नूंह निवासी मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है'

पुलिस को दी अपनी शिकायत में सोहना के एक निवासी ने कहा कि उसे 31 जुलाई की शाम को एक जिम से लौटते वक्त पैर में चोट लगी थी।

उसने कहा, 'इलाज के दौरान पता चला कि मुझे पैर में गोली लगी है। कुछ अज्ञात लोगों ने सांप्रदायिक दंगों के दौरान मुझे मारने के इरादे से गोली मारी थी।' वहीं पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, 'गिरफ्तार आरोपी की पहचान नूंह में लाहबस गांव निवासी मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है। हम शहर की एक अदालत में उसे पेश करने के बाद उसका पुलिस रिमांड मांगेंगे।'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article