क्राइम

Delhi Crime: ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोस्ती

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में UK की रहने वाली महिला ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने दिल्ली पुलिस को बताया कि एक युवक से उसकी सोशल मीडिया के जरिये बातचीत शुरू हुई और वो उससे मिलने के लिए इंडिया आई।

Image

ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

दिल्ली के महिपालपुर स्थित एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथी को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, महिला सोशल मीडिया के जरिए आरोपी से दोस्ती के बाद ब्रिटेन से दिल्ली आई थी। मामले की जानकारी ब्रिटिश हाई कमीशन को भी दी गई है। जानकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में UK की रहने वाली महिला ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने दिल्ली पुलिस को बताया कि एक युवक से उसकी सोशल मीडिया के जरिये बातचीत शुरू हुई और वो उससे मिलने के लिए इंडिया आई। दिल्ली के महिपालपुर में होटल में रूम भी युवती ने ही बुक करवाया था। मंगलवार को दोनों होटल में पहुचे, लेकिन थोड़ी देर बाद ही युवती को लगा कि युवक उससे गलत करने की कोशिश कर रहा है। दोनो में झगड़ा भी हुआ। आरोप है कि इसके बाद युवती के साथ आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया। युवती ने शोर मचाया और होटल के रिसेप्शन तक पहुंच गई, तभी एक और युवक मदद के बहाने उसे लिफ्ट से रूम तक ले जा रहा था तो उसने भी आरोप के अनुसार, इस दौरान लड़की के साथ छेडछाड की। दिल्ली पुलिस ने रेप और छेड़छाड़ मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इस घटना की जानकारी ब्रिटिश हाई कमीशन को भी दे दी है।

खबर अपडेट की जा रही है...

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!