आज की ताजा खबर, 13 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: हरिद्वार में भीषण ट्रैफिक जाम से हाल बेहाल; महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई, 2 दिनों में 3.67 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा-पान मसाला जब्त
आज की ताजा खबर, 13 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तराखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान वह शनिवार को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की दीक्षान्त परेड में शामिल हुईं। पीएम नरेंद्र मोदी 13 जून से फ्रांस के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा छह दिन का है। वह 13-14 जून और 16-18 जून (एवियन और पेरिस) को फ्रांस की आधिकारिक यात्रा करेंगे। भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार को वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 1:30 बजे से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा।
आज की ताजा खबर, 13 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: हरिद्वार में भीषण ट्रैफिक जाम से हाल बेहाल; महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई, 2 दिनों में 3.67 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा-पान मसाला जब्त
वायुसेना ने बताया कि विमान सुबह करीब 10 बजे एक नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसने एक बयान में कहा, ’’जोरहाट में एएन-32 विमान दुर्घटना में पांच कर्मियों की मौत पर भारतीय वायुसेना गहरा दुख व्यक्त करती है।’’
मृतक कर्मियों की पहचान स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीर वायु दानिश आलम के रूप में हुई है। वायुसेना ने शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह ’’दुख की इस घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।’’
महाराष्ट्र में पहली बार प्रतिबंधित गुटखे के अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क के खिलाफ महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) के तहत कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त Tukaram Mundhe ने इस संबंध में सख्त आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार केवल गुटखा बनाने वालों ही नहीं, बल्कि सप्लायर, ट्रांसपोर्टर, तस्कर, गोदाम संचालक, वितरक और इस अवैध कारोबार को वित्तीय सहायता देने वाले लोगों को भी कानून के दायरे में लाया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तराखंड के दौरे पर हैं। इस दौरान वह शनिवार को देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की दीक्षान्त परेड में शामिल हुईं। पीएम नरेंद्र मोदी 13 जून से फ्रांस के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा छह दिन का है। वह 13-14 जून और 16-18 जून (एवियन और पेरिस) को फ्रांस की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इसके साथ ही 14-16 जून 2026 को स्लोवाकिया की भी यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 14 जून को नीस में राष्ट्रपति मैक्रॉन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों नेता भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे, जिन्हें इस वर्ष की शुरुआत में एक विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक उन्नत किया गया था।
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल स्विट्जरलैंड यात्रा पर हैं। आज उनके इस दौरे का आखिरी दिन है। इस दौरान गोयल स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन और स्विट्जरलैंड की आर्थिक मामलों की राज्य सचिव हेलेन बुडलिगर आर्टिडा से मुलाकात करेंगे। गोयल स्विस दवा उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 13 और 14 जून को आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। वहीं वो विजन इंडिया की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।।
भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार को वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच दोपहर 1:30 बजे से हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) स्टेडियम, धर्मशाला में खेला जाएगा।
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ₹4.26 करोड़ का सोना जब्त, इंडिगो विमान के शौचालय में छिपाकर लाया गया था
पैकेटों की जांच करने पर उनमें 999.0 शुद्धता (24 कैरेट) वाले 24 सोने के बिस्किट मिले। बरामद सोने का कुल वजन 2,799.3 ग्राम और घरेलू बाजार मूल्य ₹4,26,89,325 आंका गया है। प्रारंभिक जांच में कस्टम्स अधिकारियों ने पाया कि सोने को बेहद सुनियोजित तरीके से छिपाया गया था, जिससे स्पष्ट होता है कि इसे अवैध रूप से भारत में तस्करी के उद्देश्य से लाया गया था। हालांकि बरामदगी के बाद कोई भी व्यक्ति सोने पर वैध स्वामित्व का दावा करने सामने नहीं आया।
इसके चलते कस्टम्स विभाग ने सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत सोने को ‘अनक्लेम्ड’ (लावारिस) मानते हुए जब्त कर लिया है। कस्टम्स विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि सोना विमान में किसने छिपाया था और इसे भारत में किसे पहुंचाया जाना था। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई; 2 दिनों में 3.67 करोड़ का प्रतिबंधित गुटखा-पान मसाला जब्त
इस अभियान में कुल 3 करोड़ 67 लाख 8 हजार 571 रुपये मूल्य का प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और अन्य तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए। साथ ही 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 8 प्रतिष्ठानों को सील किया गया। तीन वाहनों को भी जब्त किया गया है। नागपुर में 12 जून को गुप्त सूचना के आधार पर दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। यहां तीन वाहनों से 83 लाख 99 हजार 100 रुपये मूल्य की 55 हजार 994 किलो अप्रमाणित सुपारी तथा 1 करोड़ 11 लाख 6 हजार 243 रुपये मूल्य की 28 हजार 998 किलो सुपारी जब्त की गई।
नागपुर में कुल 1 करोड़ 95 लाख 5 हजार 343 रुपये मूल्य का 84 हजार 992 किलो माल जब्त किया गया। वहीं, 11 जून को छत्रपति संभाजीनगर में की गई कार्रवाई में 7 लाख 35 हजार 356 रुपये मूल्य का प्रतिबंधित माल और एक वाहन जब्त किया गया तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस बीच 12 जून को FDA आयुक्त तुकाराम मुंढे की अध्यक्षता में राज्यभर के दूध और दुग्ध उत्पाद निर्माताओं की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में स्पष्ट किया गया कि दूध में किसी भी प्रकार की मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निम्न गुणवत्ता वाले या असुरक्षित दूध के उत्पादन, वितरण और बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
बिहार के कटिहार में बस पलटने से 25 लोग घायल
सहारनपुर में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से छह साल के मासूम की मौत
मुजफ्फरनगर में मंदिर में शराब पीने का विरोध करने पर पुजारी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
असम में एएन-32 परिवहन विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत
वायुसेना ने बताया कि विमान सुबह करीब 10 बजे एक नियमित उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसने एक बयान में कहा, ’’जोरहाट में एएन-32 विमान दुर्घटना में पांच कर्मियों की मौत पर भारतीय वायुसेना गहरा दुख व्यक्त करती है।’’
मृतक कर्मियों की पहचान स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीर वायु दानिश आलम के रूप में हुई है। वायुसेना ने शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह ’’दुख की इस घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ी है।’’
'क्राइम पेट्रोल' देखकर बना शातिर चेन स्नैचर! पुलिस ने फिल्मी अंदाज में बिछाया जाल, 15 लाख का सोना बरामद
आज की ताजा खबर: छात्र सम्मेलन में हिस्सा लेंगे राहुल गांधी
महाराष्ट्र में गुटखा माफिया पर होगी MCOCA के तहत करवाई
बंगाल: नगरपालिका भर्ती घोटाले में 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी
इस कार्रवाई से राज्य के सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है, क्योंकि ED की एक टीम तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और विधायक मदन मित्रा के भवानीपुर स्थित आवास पर भी छापेमारी कर रही है। हालांकि, अभी तक यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि रेड के वक्त मदन मित्रा अपने भवानीपुर वाले घर पर मौजूद हैं या फिर अपने कमरहटी (Kamarhati) वाले आवास पर हैं।
